झुमरीतिलैया (कोडरमा)। शहर के डॉक्टर गली स्थित गुरुद्वारा कल्गीधर सिंह सभा के तत्वाधान में शबद-कीर्तन एवं लंगर का आयोजन सोमवार को किया गया। इस मौके पर निरंजन सिंह ने कहा कि जगत में जो कुछ होता है वह ईश्वर की इच्छा से होता है। हमें बिना अरदास के कोई काम शुरु नहीं करना चाहिए। अरदास भक्तों के लिए ईश्वर का उपहार है। परमपिता परमेश्वर ही सबसे बड़ा दानी है और वह समस्त जीवों का पालनहार है। मौके पर पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता एवं आनंद गुप्ता सहित कई लोगों ने गुरुग्रंथ के सामने माथा टेका और अपने जीवन में सुख, शांति और समृद्वि की कामना की। इस मौक पर पूर्व जिप अध्यक्ष ने कहा कि नया वर्ष लोगों के लिए सुख, समृद्वि लाए, कहा कि भक्ति में ही शक्ति समाहित है।
कार्यक्रम स्थल जो बोले सो निहाल, सतश्री अकाल से गूंजता रहा। मौके पर सचिव संजू लांबा, कोषाध्यक्ष अवतार सिंह, अशोक आरोड़ा, सेठी आरोड़ा, यशपाल सिंह गोल्डन, शशि सलूजा, विक्की सलूजा, सन्नी सिंह, मंटू बेदी, भूपेंद्र छाबड़ा, प्रिंस भाटिया, किशोर भाटिया, नरेंद्र कौर, नीलम छाबड़ा, हरमीत कौर, कंवलजीत कौर, शालू सलूजा, पूजा भाटिया आदि मौजूद थे। इसके अलावा रांची-पटना रोड स्थित गुरूनानकपुरा स्थित गुरुद्वारा में नए साल को लेकर बीती रात्र 10 बजे से विशेष दिवान सजाया गया। शबद-कीर्तन का आयोजन व रात्रि 12.15 बजे तक कार्यक्रम चला, ग्रंथी कुलदीप सिंह ने सबद-कीर्तन प्रस्तुत किया। वहीं नए साल को लेकर विभिन्न मंदिरों में भी पूजा-अर्चना के लिए श्रद्वालु पहुंचे और नव वर्ष मंगलमय होने की कामना की।