रांची। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की ओर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा के पर्यवेक्षक प्रतिभा रघुवंशी ने कहा कि न्याय के हक के लिए राहुला गांधी भारत जोडो न्याय यात्रा मणिपुर से मुम्बई तक 6700 किमी की यात्रा पर निकले हैं, जो झारखंड में भी प्रवेश करेगी। केंद्र सरकार पूरे देशवासियों के साथ वादा खिलाफी की है। अन्याय किया है।
रघुवंशी रविवार को रांची के कांग्रेस भवन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि किसानों की आय दोगुनी करने की बात की थी। महंगाई कम करने की बात की थी, नारियों की आत्मसम्मान देने की बात करते थे लेकिन भाजपा की सभी वायदें जुमलाबाजी साबित हो रही है।
रघुवंशी ने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से न्याय के पांच स्तंभों का उल्लेख किया और अपनी यात्रा के पीछे के विचार स्पष्ट किया। उनकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा पांच न्याय पर आधारित है। मौजूदा समय में लोग जिन असली मुद्दों का सामना कर रहे हैं वह पीछे छूट जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनकी न्याय यात्रा के पांच स्तंभ हैं। युवाओं के लिए न्याय, समान प्रतिनिधित्व, महिलाओं के लिए न्याय, किसानों के लिए न्याय और मजदूरों के लिए न्याय। उन्होंने कहा कि आनेवाले दिनों में कांग्रेस पार्टी इन स्तंभों को मजबूत करने के लिए और अधिक संघर्ष करेगी।
उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष अलका लांबा 30 जनवरी को तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर पहुंच रही है। लोकसभा चुनाव में महिला कांग्रेस की क्या तैयारी है, उसकी रणनीति तय करेंगी। इसके तहत महिला कांग्रेस 31 जनवरी को पुराना विधानसभा सभागार में संवाददाता सम्मेलन और प्रदेश महिला कार्यकारिणी समिति की बैठक आहूत की गई है । इसमें राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्षा शामिल होंगी। एक फरवरी को लोहरदगा और रामगढ में आयोजित महिला कांग्रेस मैत्री सम्मेलन में भाग लेंगी।