अररिया।अररिया भाजपा कार्यालय में पार्टी के गांव चलो अभियान के सफलता को लेकर शनिवार को एक दिवसीय भाजपा शक्ति वंदन योजना कार्यशाला का आयोजन किया गया। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने किया। संगठन की लेकर कई कई बिंदुओं पर चर्चा हुआ।
संगठन का विस्तार जिसमें की भाजपा जिला प्रभारी लखकी महतो, लोकसभा संयोजक समरनाथ सिंह,पूर्व विधायक देवंती यादव,परमानंद ऋषिदेव, लोक सभा विस्तारक पारस नाथ साह, महामंत्री कृष्ण कुमार सैनानी, राकेश विश्वास,प्रताप नारायण मंडल, कार्यालय मंत्री नीरज झा,जिला उपाध्याक्ष शीतेश ठाकुर, नवीन यादव, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह, महिला मोर्चा महामंत्री ज्योति भगत, महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किरण देवी, किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेशचंद्र झा,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आकाश राज, अररिया नगर अध्यक्ष संजय अकेला जिला के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल महामंत्री मंच मोर्चा के अध्यक्ष गण मौजूद रहे।
कार्यशाला में भाजपा के शक्ति वंदन योजना को लेकर गांव गांव जाकर आम ग्रामीणों को भाजपा के केंद्र सरकार की ओर से प्रदत्त सुविधाओं के बारे में जानकारी को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।