हजारीबाग। पूर्व सांसद सीपीआई के वरिष्ठ नेता भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने बापू महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर जन्मदिन के अवसर पर माल्यार्पण किया। पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों की कामयाबी भारत देश के लिए महान उपलब्धि है।
जबकि बापू गांधी जी को देश के अलावा विदेश में भी पूजा की जाती है। महात्मा गांधी जाति, धर्म, समुदाय, उच्च-नीच की भेदभाव को मिटाकर संपूर्ण देश को एक सूत्र में बांधने का काम किया और एक धोती मात्र पहनकर अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष करते रहे। उसके परिणाम स्वरुप 15 अगस्त 1947 में भारत देश आजाद हुआ। जबकि गांधी जी एक धोती पहनकर पूरे देश में आंदोलन किया जो आज के नेताओं को भी उनसे सीख लेनी चाहिए, जो देश के लिए अनिवार्य है।
वहीं लाल बहादुर शास्त्री भी प्रधानमंत्री रहते हुए, अपने ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा के साथ पूरे भारत में ईमानदारी का शासन चलाया। यह भी आजकल के लोगों को सिखने की बात है। जबकि आज एक मामूली सी पद पाने के बाद लोग अरबो के मालिक बन बैठते हैं। इन दोनों नेताओं की जन्म भी 2 अक्टूबर को ही हुआ। एक गुजरात के गांधीनगर में तो दूसरे का जन्म उत्तर प्रदेश के मुगलसराय में हुआ है। दोनों नेता देश के लिए सराहनीय कार्य किया।