झरिया। धनसार चांदमारी बालू बंकर ग्राउंड मे अखिल भारतीय भुईयां समाज कल्याण समिति की ओर से कार्यक्रम की मुख्य अतिथि माननीय झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह की उपस्थिति में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी स्वजातीय फुटबॉल टुर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच माउंटेन मेन सिजुआ और जय मां दुर्गा कल्ब चांदमारी के बीच आज दिनांक 28 अगस्त, 2023( रविवार) को खेला गया।

जय मां दुर्गा क्लब बना विजेता:
जिसमे जय मां दुर्गा कल्ब ने 1-0 से इस खिताब पर अपना कब्जा जमा लिया। वहीं रनर के रूप मे माउंटेन मैन कल्ब सिजुआ रही। तीसरे स्थान पर सहाना पहाड़ी की टीम रही।
ये रहे उपस्थित:


मुख्य अतिथि माननीय झरिया विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह और समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष दुलाल भुईयां ने विजेताओं को पुरूस्कृत किया। इस प्रतियोगिता मे कुल 24 टीम ने भाग ली। इस दौरान विधायक श्रीमती पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेलने से शरीर स्वस्थ और मन प्रस्सनचित रहता है।
इस मौके पर आरके पाठक,बबलू सिंह,सूरज सिंह देवीलाल भुईयां, महेंद्र भुईयां,मुकेश भुईयां ,कमलेश भुईयां सहित अन्य उपस्थित थे।