Kml desk: सरायकेला जिले आज एक बार फिर गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा है। बता दें कि शनिवार को एसबी ट्रेडर्स के मालिक पर बदमाशों ने गोली मार दी है। फिलहाल संजय बर्मन की स्थिति चिंताजनक है और उनका इलाज टाटा मेमोरियल अस्पताल में चल रहा है। वहीं पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।
सीमेंट और गिट्टी के व्यापारी है संजय बर्मन
मिली जानकारी के अनुसार संजय बर्मन सीमेंट और गिट्टी के व्यापारी है। आज सुबह वे अपने शॉप पर बैठे थे, इसी दौरान दुकान में चार की संख्या में बदमाश वहां पहुंचे। जिसके बाद बदमाशों ने उनसे 10 लाख रुपए की मांग करने लगे। लेकिन जब संजय ने रुपए देने से इंकार कर दिया तो उन्हें गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाशों ने पिस्टल के बट से उनके सिर पर हमला किया और मौके से फरार हो गए। वहीं जब गोली चलने की आवाज आई तो आस-पास मौजूद लोगों ने देखा कि संजय गंभीर हालत में जमीन में गिरे हुए है। जिसके बाद वहां मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और संजय के परिजनों को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही संजय के परिजन मौके पर पहुंचे और संजय को तत्काल टीएमएच अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
इधर घटना के बाद से स्थानीय लोग और व्यापारियों में काफी आक्रोश है। सभी बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे है। वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है। साथ ही पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुजेट के माध्यम से बदमाशों को पहचान करने में जुटी हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बदमाश लंबे समय से संजय बर्मन की रेकी कर रहे थे। और उन्हे इसकी जानकारी थी कि संजय अपने शॉप पर भारी मात्रा में कैश रखते है। जिसके बाद बदमाशों ने प्लेनिग बनाकर इस घटना की योजना बनाई और जब संजय ने पैसे देने से मना किया तो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।