Latehar: लातेहार पुलिस ने नक्सलियों के नापाक इरादे पर एक बार फिर पानी फेर दिया है। दरअसल नक्सलियों के द्वारा पुलिस औऱ सुरक्षाबलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों ने बम बिझा कर रखा था। लेकिन जांच अभियान के दौरान लातेहार पुलिस औऱ सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नें बम को निष्क्रिय कर दिया है।
गुप्त सूचना के बाद सुरक्षा बल के जवानों ने चलाया सर्च अभियान
बता दें कि लातेहार एसपी कुमार गौरव को गुप्त सूचना मिली थी कि नक्सलियों के द्वारा गारू थाना क्षेत्र के साल्वे गांव के जंगल में चहलकदमी की जा रही है. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस औऱ सीआरपीएफ की संयुक्त टीम नें साल्वे गांव के जंगलों में सर्च अभियान चलाना शुरू किया। इसी दौरान जवानों को जंगल में कुछ संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। जिसके बाद पुलिस ने गहनता से जांच की तो वहां सिलेंडर बम बरामद किया गया। इसके बाद जवानों ने बम निरोधक दस्ता को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मौके पर बम को निष्क्रिय कर दिया गया है।
नक्सलियों के पास एक ही रास्ता
मामले में एसपी कुमार गौरव ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के लिए सिलेंडर बम लगाया था। उन्होंने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और इलाके में सर्च अभियान चलाया जा रहा है। एसपी कुमार गौरव ने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से कमजोर होने के बाद नक्सली पूरी तरह हताश हैं। जिस कारण नक्सली जंगलो में सिलेंडर औऱ आईईडी बम बिझाया गया है। साथ ही उन्होंने नक्सलियों को चेतावनी देते हुए कहा कि नक्सलियों के पास अब सिर्फ एक ही रास्ता है, कि वह सरकार की आत्मसमर्पण नीति का लाभ उठाए। नहीं तो बहुत जल्द उनका खात्मा हो जाएगा।