झारखण्ड में कई दिनों तक आंधी तूफ़ान के साथ बारिश और वज्रपात के बाद अब तापमान बढ़ रहा है. आने वाले तीन दिन में अधिकतम तापमान में 4-5 डिग्री सेंटीग्रेड तक की वृद्धि होने का अनुमान है .
झारखण्ड में आज का मौसम
झारखंड में मौसम का पारा लगातार बढ़ रहा है. राजधानी रांची समेत जमशेदपुर, डालटेनगंज, बोकारो और चाईबासा में पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में इजाफा दर्ज किया गया है.अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों में यह तापमान धीरे-धीरे 4 से 5 डिग्री तक और बढ़ सकता है। इसके बाद, दो दिनों तक इसमें किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
रांची का तापमान भी तेजी से बढ़ा है। बीते 24 घंटों में रांची का अधिकतम तापमान 3.1 डिग्री सेल्सियस चढ़कर 36.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 2 डिग्री का इजाफा हुआ है, जो अब 22.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है.यह सामान्य से 0.7 डिग्री अधिक है.
रांची में आज का मौसम
रांची में आज का मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.दूसरी ओर, डालटनगंज में तापमान अधिक होगा, जहां अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है. कुल मिलाकर, डालटनगंज में रातें थोड़ी ठंडी हो सकती हैं.