KhabarMantra: दिल्ली में 21 से 26 अप्रैल तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता 2024-25 में झारखंड के पहलवानों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन, झारखंड की दो होनहार महिला पहलवानों ने कांस्य पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन किया।
- रिचा कुजूर (वजन वर्ग 46 किग्रा, अंडर-17)
- स्नेहा कुमारी (वजन वर्ग 49 किग्रा, अंडर-17)
इन दोनों ने जबरदस्त जुझारूपन दिखाते हुए पदक अपने नाम किए। इससे पहले प्रतियोगिता के पहले दिन झारखंड की खुशबू तिर्की ने 40 किग्रा (U-17) वर्ग में कांस्य पदक जीतकर राज्य के लिए पहला पदक सुनिश्चित किया था।
अब तक झारखंड के खाते में कुल तीन कांस्य पदक आ चुके हैं:
- खुशबू तिर्की – कांस्य पदक (40 किग्रा, U-17)
- रिचा कुजूर – कांस्य पदक (46 किग्रा, U-17)
- स्नेहा कुमारी – कांस्य पदक (49 किग्रा, U-17)
ये तीनों पहलवान झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी (JSSPS) की प्रशिक्षु हैं।
इस उपलब्धि पर शिक्षा सचिव उमा शंकर सिंह, शिक्षा निदेशक श्री शशि रंजन, झारखंड राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष जीशान कमर, मार्गदर्शक भोलानाथ सिंह, शिक्षा विभाग के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी धीर सेन सोरेंग, महासचिव रजनीश कुमार, बिजय शंकर सिंह, सभी जिला कुश्ती अध्यक्ष/सचिवगण तथा झारखंड राज्य कुश्ती परिवार ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
इस अवसर पर झारखंड राज्य कुश्ती संघ के सचिव रजनीश कुमार ने कहा,
“हमारी बेटियाँ लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। यह सिर्फ झारखंड के लिए नहीं, बल्कि देश के भविष्य के लिए भी गर्व का विषय है।”