Ranchi: झारखंड के मंत्री हफीजुल हसन के विवादस्पद बयान को लेकर राज्य में बवाल मचा हुआ है। बता दें कि हाल ही में मंत्री ने शरीयत को संविधान से ऊपर बताया, जिसके बाद से विपक्ष पार्टी लगातार मंत्री पर हमलावर है। भाजपा ने मंत्री के संविधान विरोधी बयान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया औऱ राजभवन में भेंट की और राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने को लेकर ज्ञापन सौंपा। तो वहीं झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे ने झारखंड सरकार के मंत्री हफीजुल हसन के खिलाफ भाजपा के आंदोलन पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।
शब्दों का भ्रमजाल फैला कर लोगों को गुमराह कर रही भाजपा : आलोक दूबे
वीडियो जारी कर आलोक दूबे ने वीडियो जारी कर कहा कि भाजपा के लोग शब्दों का भ्रमजाल में फैला कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे है। उन्होंने कहा कि झारखंड की मिट्टी से जुड़े हफ़ीज़ुल हसन का संविधान के प्रति पूर्ण आस्था और प्रतिबद्धता है। साथ ही अपनी सभ्यता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति विश्वास भी। उन्होंने कहा कि भाजपा को अपने गिरेबान में झांकना चाहिए, जब उनके एक सांसद महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को देशभक्त कहते हैं, उनके नेता खुले मंच से अल्पसंख्यकों के विरुद्ध नफरत फैलाते हैं,संविधान के सेकुलर के शब्द से भी इन्हें एक प्रकार से नफरत है, गृह मंत्री अमित शाह एवं योगी आदित्यनाथ के बयान को इन्हें जरूर समय-समय पर सुनना चाहिए। भाजपा का दोहरा चरित्र पूरा देश जानता है।
झूठ और नफरत से नहीं बनते देश: आलोक दूबे
हफीजुल हसन एवं उनके पिता स्वर्गीय हाजी हुसैन अंसारी झारखण्ड और देश की राजनीति में अतुलनीय योगदान रहा। उन्हीं मूल्यों को आगे बढ़ते हुए आज भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जनता की सेवा कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस महासचिव ने भाजपा से कहा है गलत बयानों और फर्जी नैरेटिव गढ़ने की बजाय जनता के असली मुद्दों – बेरोजगारी ,महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य पर बात करें। झूठ और नफरत से देश नहीं बनते बल्कि भाईचारे और विकास की राजनीति से बनते हैं।