WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें
Join Now
झरिया: बुधवार की सुबह झरिया थाना क्षेत्र के दुखहरणी मंदिर के पास एक तेज रफ्तार हाईवा ने स्कूटी सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति की पहचान झरिया के चार नंबर निवासी अशोक केसरी उर्फ पप्पू केसरी के रूप में हुई है।
मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। अशोक केसरी के बड़े भाई बिनोद केसरी ने बताया कि हाईवा चालक नशे की हालत में था, जिसकी वजह से यह दुर्घटना हुई। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
बिनोद केसरी ने झरिया विधायक से अपील की है कि सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक हाईवा वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई जाए, क्योंकि यह क्षेत्र अत्यधिक भीड़भाड़ वाला और व्यस्त सड़क मार्ग है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है।