Jamshedpur: जमशेदपुर में करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष विनय सिंह की अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी है. घटना के बाद से आज राज्य की राजनीति काफी गर्म रही, एक और जमशेदपुर में विनय सिंह के समर्थकों के द्वारा आंदोलन किया गया। विनय सिंह के समर्थक सड़कों पर उतर पर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। तो वहीं राजधानी रांची में इस मुद्दें को लेकर राजनीति गर्म रही। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इस मुद्दे पर राज्य सरकार को घेरते नजर आए। उन्हें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मामले की जांच की मांग की है, तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।
निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को कड़ी सजा दे जिला प्रशासन– बन्ना गुप्ता
बन्ना गुप्ता ने कहा कि विनय सिंह की नृसंस हत्या की जितनी भी निंदा की जाये उतना कम हैं, मैं जिला प्रशासन से मांग करता हूँ कि हत्यारों को अविलम्ब गिरफ्तार करें, साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर जमशेदपुर में क्राइम कण्ट्रोल को लेकर बात करने की बात कही है। गुप्ता ने कहा कि जिला प्रशासन को चाहिए कि इस मामले का निष्पक्ष रूप से जांच कर आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाये। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को चाहिए कि क्राइम कण्ट्रोल पर ध्यान दे,रात्रि गस्ती पर ध्यान दे। अपराधियों का कमर तोड़ने के लिए पुलिस को एक्शन में आना चाहिए, पुलिस को चाहिए कि जनता से सहयोग ले और बेहतर पुलिस प्रबंधन करें ताकि लोगों पर पुलिस प्रशासन पर भरोसा बने रहें!
एनएच के करीब मिला था विनय सिंह का शव
आपकों बता दें कि घटना रविवार की है. मिली जानकारी के अनुसार वे मानगो स्थित आस्था स्पेस टाउन के निवासी थे. दोपहर में उन्होंने अपने घर में बताया था कि वे किसी दोस्त के साथ जमीन देखने जा रहे हैं, जिसके बाद वे देर शाम तक घर नहीं लौटे. जिसके बाद रात करीब 10 बजे एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 से करीब 200 मीटर अंदर गौड़गोड़ा (बालीगुमा) गांव के जंगल में एक व्यक्ति का शव मिला है. घटनास्थल पर पहुंचने पर विनय सिंह के परिजनों ने शव की पहचान की. उनके माथे में गोली मारने का निशान था. शरीर पर भी चोट के कई निशान मौजूद थे.