WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें
Join Now
मरकच्चो (कोडरमा)। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी सोमवार को मध्य पंचायत मरकच्चो स्थित सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पहुंच कर मां दुर्गा का दर्शन कर माथा टेका। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की सुख शांति व समृद्धि की कामना की। वहीं उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र का निरंतर विकास हो रहा है और आगे भी होता रहेगा। मौके पर सुरेन्द्र प्रताप सिंह, राजकुमार यादव, रणजीत कुमार सिंह, संजू यादव, चिंता देवी, रवींद्र कुमार पांडे, प्रदीप सिन्हा, शम्भु सिंह, शतिष सिंह, मुकेश सिंह, विकास यादव, श्रीकांत यादव, भीम राणा, दामोदर विश्वकर्मा आदि मौजूद थे।