ग्रहों की चाल के अनुसार, शनिवार (1 मार्च 2025) को मेष राशि वालों के लिए दिन काफी अच्छा रहने वाला है। लेकिन स्वास्थ्य का ध्यान रखें। मिथुन राशि वालों को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ वालों का रुका हुआ पास मिल सकता है। कुछ राशि वालों का दिन आज खुशखबरी भरा बीत सकता है। बाकी राशि वालों का दिन सामान्य गुजरेगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (1 मार्च) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है। चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (1 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष : (Aries)(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – )
चन्द्रमा इसी राशि से द्वादश भाव में है। द्वादश व्यय भाव है। भावुकता व धन के व्यय से बचें। छात्रों के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। हेल्थ प्राब्लम रहेगी। करियर में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जाँब में प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।आज का दिन आपके लिए अच्छा है। लक्ष्यों को प्राप्ति के लिए आपको कुछ बड़े निर्णय की जरूरत पड़ सकती है। वित्तीय स्थिति में सुधार होने की संभावना है। लेकिन आपको जोखिम भी लेना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ समस्याएं उत्पन्न होने की संभावना है। इसलिए आपको खानपान के साथ ही स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है।
आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना व उड़द का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा। शुभ रंग- पीला व नारंगी । आज का शुभ अंक- 01 व 09
वृष : (Taurus)(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,ब बो) :
शुक्र व चन्द्रमा अनुकूल है। करियर में प्रोग्रेस का नए तरीके से प्रयास करें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जाँब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। बीपी के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे।आज आपको किसी कारणवश दुविधा जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आपको अपने धैर्य और विचारों के साथ कार्य करने की जरूरत है। इसलिए आज आप सोच-समझकर काम करें। कोई नया प्रोजेक्ट आपके सामने आ सकता है। जिसमें आपको काफी लाभ की संभावना है।
आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।शुभ रंग – नीला व सफेद। आज का शुभ अंक – 04 व 06
मिथुन : (Gemini)(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : )
चन्द्रमा दशम है। जॉब व बिजनेस में नवीन अवसरों को देने वाला दिवस मंगलकारी है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। बिजनेस में आज का दिन रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। जल्द किसी न्यू बिजनेस की प्लानिंग करें।आपको आज अपने जेब पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है यानी की वित्तीय स्थिति को देखते हुए कार्य करना है। किसी परिचित से मुलाकात होने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई सुखद समाचार मिल सकता है। कार्यों को आज रचनात्मक तरीके से पूर्ण करने का प्रयास करें।
आज का उपाय- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। मूंग का दान करना अच्छा रहेगा। शुभ रंग – हरा व नीला। आज का शुभ अंक- 04 व 08ल7
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
नवम चन्द्रमा व वृष के गुरु अनुकूल हैं। करियर में सफलता है। बिज़नेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। ऑफिस वर्क को लेकर तनाव आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।आपके खास लोग कोई व्यंग्यात्मक टिप्पणियां करते हुए आपको नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे लेकिन आपको उनसे विवाद नहीं करना है। अपने हिसाब से कार्य करने का प्रयास करें। किसी परिचित से मुलाकात होगी जो आपको इससे निपटने में मदद करेगा।
आज का उपाय- श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। गुड़ व अनार का दान फलदायी है। शुभ रंग- लाल व पीला। आज का शुभ अंक- 02 व 07
सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) :
सूर्य सप्तम व चन्द्रमा अष्टम रहेंगे। जॉब प्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। बैंकिंग व मीडिया जाँब को शुक्र सफल करेगा।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।धार्मिक यात्रा की संभावना है। स्टूडेंट्स सही दिशा में अध्ययन करें।आज आपका दिन काफी सुखद बीत सकता है। कई अवसर आपके सामने आने की संभावना है। आप दिन का भरपूर लाभ उठाने का प्रयास करें। नए प्रोजेक्ट पर भी ध्यान देने की जरूरत है। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होगा। लेकिन आपको खानपान को लेकर लापरवाही बरतने से बचना है।
आज का उपाय –-हनुमान जी की उपासना करें। लाल वस्त्र का दान करें। शुभ रंग- पीला व लाल। आज का शुभ अंक- 05 व 09
कन्या (Virgo)( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो ) :
चन्द्रमा सप्तम व सूर्य खष्ठम है। बुध व शनि गोचर मैनेजमेंट फील्ड के स्टूडेंट्स के सपोर्ट में हैं। छात्र अग्रिम अध्ययन हेतु विदेश जाने की प्लाननिंग कर सकते हैं। सुदूर यात्रा की योजनाओं को टालें मत। गुरु व चन्द्रमा जाँब सम्बंधित यात्रा सफल करेगी। गृह निर्माण सम्बन्धी कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।आज आपके साथ कोई विद्रोही की तरह व्यवहार कर सकता है। आपके व्यवहार में भी परिवर्तन देखा जा सकता है। आस-पास के लोग परेशान कर सकते हैं, उनसे शांत रहें। वहां पर आप ऐसे शब्द बिल्कुल न बोलें जिससे दूसरों को ठेस पहुंचे। आपके अपने कार्यों पर फोकस करने की जरूरत है।
आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको पीले वस्त्र व फल अर्पित करें। लाल वस्त्रों का दान करें। शुभ रंग- बैगनी व हरा। आज का शुभ अंक- 02 व 05
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते) :
चन्द्रमा खष्ठम व गुरु अष्टम है। जॉब में कुछ नवीन पद प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। बिजनेसमैन लाभान्वित होंगे। नई व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है।आज के दिन आपको होशियारी और सावधानी के साथ काम करने की जरूरत है। जुबान पर काबू रखें। प्रियजनों से दिल की बात कह सकते हैं। अगर आपके बीच कुछ समय से सबकुछ सही नहीं चल रहा था तो अब सबकुछ ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य की स्थिति में सुधार होने की संभावना है।
आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना करें तथा चावल व गुड़ का दान करें। शुभ रंग- लाल व आसमानी। आज का शुभ अंक- 04व 09
वृश्चिक (Scorpio) ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) :
धन का आगमन होगा। चन्द्रमा पंचम छात्रों के लिए शुभ है। मङ्गल व शुक्र जॉब व बिजनेस में संघर्ष के बाद ही सफलता देंगे। स्टूडेंट्स के करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।आज गलतफहमियों को दूर करने के लिए अच्छा दिन है। प्रेम जीवन भी समृद्धि भरा रहेगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी निपटने की जरूरत है। विवाहित लोगों का दिन आज काफी खुशहाली भरा बीतेगा। घर में कोई नई खुशखबरी भी मिलने की संभावना है।
आज का उपाय- श्री विष्णु जी की उपासना करें। मूंग का दान करें। आज का शुभ अंक- 05 व 07। शुभ रंग- पीला व नारंगी
धनु (Sagittarius)(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ) :
करियर में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। चन्द्रमा चतुर्थ है। छात्र अपने स्टडी को और बेहतर करें। पॉलिटिक्स में सफलता को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे।आज आपके आस-पास के लोग आपके धैर्य की परीक्षा ले सकते हैं। इसलिए उनसे सतर्क रहें। आपत्तिजनक शब्दों से भी बचने का प्रयास करें। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। अगर आप शादी को लेकर काफी समय से चिंतित हैं तो आज कहीं आपकी शादी के लिए चर्चा हो सकती है।
आज का उपाय – बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अनार का दान उत्तम फलदायी है। शुभ रंग- बैगनी व हरा। आज का शुभ अंक- 04 व 06
मकर(Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है ) :
शनि द्वितीय व चन्द्रमा तृतीय हैं। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है।आज आपका पूरा दिन खुशियों से भरा रहेगा। अपने परिवार और दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे। जिससे आपका काम में मन लगेगा और कॉम्फिडेंस भी बढ़ेगा। प्रियजनों से कोई सरप्राइज मिल सकता है। निजी जीवन पर काम करने की जरूरत है। अपने लिए समय जरूर निकालें।
आज का उपाय- श्री विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सप्त अन्न का दान करें। श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग- आसमानी व सफेद। आज का शुभ अंक- 03 व 06
कुंभ(Aquarius)( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) :
शनि व सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा द्वितीय गोचर में हैं। बिजनेस को लेकर कन्फ्यूज रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।आज आप सामाजिक लाभ मिलेगा। अपने आस-पास के लोगों के साथ बातचीत करेंगे तो आपके अंदर कॉम्फिडेंस आएगा। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। अगर काफी दिनों से आपका कहीं पैसा फंसा है तो वह भी आने की संभावना है।
आज का उपाय – भगवान शिव जी की उपासना करें। श्री अरण्यकांड का पाठ करें। शुभ रंग- हरा व आसमानी। आज का शुभ अंक- 02 व 03
मीन (Pisces)( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची ) :
गुरु तृतीय व चन्द्रमा इसी राशि में है। जॉब वर्क में बिजी रहेंगे। अपने निहित दायित्व को सही दिशा देंगे। स्टूडेंट्स का करियर सफल रहेगा व अध्ययन को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ में इमोशन से बचें। सुंदर यात्रा संभावित है। लव पार्टनर को फूलों का गुलिस्तां गिफ्ट करें।आज आपका रिश्तेदारों या करीबी दोस्तों के साथ समझौता हो सकता है। आप इसको लेकर काफी दिनों से चिंतित रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों के लिए बॉस से अच्छी खबर आने वाली है। इसलिए चिंता करने से बचें। दिन अच्छा जाएगा। परिवार के साथ समय बिताएं।
आज का उपाय- श्री सूक्त के ऋग्वैदिक श्री सूक्तम की 16 ऋचाओं के पाठ से आर्थिक समस्या का समाधान होगा। सप्त अन्न का दान करते रहें। शुभ रंग- पीला व सफेद। आज का शुभ अंक – 01 व 09
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 01 मार्च 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।