पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम( चाईबासा) के बाल स़धार गृह से 21 बच्चों के फरार होने के मामले की जांच करने रांची से महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग की निदेशक समीरा एस वहां पहुंची। इस दौरान उनके साथ जिला के वरीय अधिकारियों का एक दल भी मौजूद रहा है। रांची से आई जांच टीम ने सभी पहलुओं से जांच पड़ताल कर रही है।
उल्लेखनीय है कि चाईबासा बाल सुधार गृह से मंगलवार शाम को मेन गेट तोड़कर 21 बाल कैदी फरार हो गए थे। बाद में चार बाल कैदी वापस लौट आये थे। जबकि बाकी 17 बाल कैदियों की पुलिस खोजबीन कर रही है।
इस संबंध में उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने जानकारी दी की अब तक फरार 21 बाल बंदी में से सात बाल बंदियों को वापस बाल सुधार गृह लाया गया है। 14 बचे बाल बंदियों को वापस लाया जाएगा। पुलिस सभी को खोज रही है।
उपायुक्त ने कहा कि जांच टीम सभी बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। जांच के उपरांत जो भी सच्चाई निकल के सामने आएगी, उसपर संभावित कार्रवाई की जाएगी।