–सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया
हजारीबाग: कटकमदाग प्रखण्ड परिसर में किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों से अवगत कराने और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रखंड स्तरीय किसान मेला एवं कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के द्वारा किया गया। वही कार्यक्रम में
मेले में विभिन्न कृषि उपकरणों, जैविक खाद, उन्नत बीज, सिंचाई तकनीकों और आधुनिक खेती के तरीकों की प्रदर्शनी लगाई गई। विशेषज्ञों ने किसानों को समय पर खाद एवं कीटनाशक के उपयोग, फसल चक्र अपनाने, जैविक खेती और जल संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी।
इस अवसर पर किसानों के लिए विशेष कार्यशालाओं का आयोजन किया गया,। जिसमें मिट्टी परीक्षण, उन्नत फसल प्रबंधन, पशुपालन, बागवानी और सरकार की विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों के सवालों के उत्तर दिए और उन्हें उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
मेले में कृषि उत्पादों की बिक्री और प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। किसानों ने स्थानीय उत्पादों का आदान-प्रदान किया और सरकारी योजनाओं से जुड़ने की जानकारी प्राप्त की।
वही कटकमदाग प्रखण्ड प्रमुख कुमारी विनीत ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के कार्यक्रम आयोजन कर किसानों के विकास में सहायक होते हैं और सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है। वही प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शिव बालक प्रसाद ने विभिन्न प्रकार के बेहतर एवं उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित किया गया । वही मौके पर उपस्थित। भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा खपरियावा मुखिया राजेश कुमार गुप्ता पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी धनश्याम प्रसाद विजय कुमार नेहारिका इत्यादि।