मरकच्चो (कोडरमा)। झारखंड सरकार द्वारा महिलाओं को लाभांवित करने को लेकर चलाए गए मंईयां सम्मान योजना के लाभ से कई महिलाएं वंचित हो गई हैं। योजना की राशि के लिए प्रतिदिन दर्जनों महिलाएं प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं एवं पदाधिकारी से भी मिल रही हैं। वहीं मंगलवार को भी योजना की जांच पड़ताल के लिए दर्जनों महिलाएं अपने नन्हे मुन्हे बच्चों के साथ बिना खाए पिए प्रखंड मुख्यालय में डेरा डाल कर बैठी हैं।
वहीं लाभुको ने बताया कि जानकारी प्राप्त करने के लिए उन्हें मंईयां सम्मान योजना का लाभ क्यों नहीं मिल रही है 4 से 5 बार प्रखंड कार्यालय आ चुकी हूं, मगर योजना का लाभ क्यों नहीं मिल रहा, कार्यालय में कोई बताने वाला नहीं है। वहीं महिलाओं का कहना है कि हमलोग प्रज्ञा केंद्र में घंटो लाइन में खड़े होकर आवेदन कर रजिस्ट्रेशन करवाए थे। उसके बावजूद इसका लाभ हमलोगों को नहीं मिल रहा है। जिससे ग्रामीण महिलाओं में काफी नाराजगी है।