खबर मन्त्र संवाददाता
बड़कागांव। आजसू प्रखंड कमिटी की बैठक बड़कागांव गुरूचट्टी आवासीय कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कार्यकरी अध्यक्ष फीरोज आलम एवं संचालन प्रखंड सचिव मनोज दांगी ने किया। ज्ञात हो की आगामी 30 अप्रैल को राज्यधनी रांची में सामाजिक न्याय मार्च का आयोजन किया जाना है। जिसमें प्रखंड के कार्यकर्ताओं की वृहत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने कहा की राज्य में अराजकता का माहौल है जिससे जनमानस त्रस्त हैं, युवा रोजगार की प्रतीक्षा में हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं।
दिन प्रतिदिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पर इस मामले में आजसू चुप नहीं बैठेगी। आजसू आम जनता के हित के लिए आंदोलन हेतु कमर कस लिया है और आगामी 30 अप्रैल को आजसू पार्टी राज्यधानी रांची में सामाजिक न्याय मार्च कर आम जनता की आवाज बुलंद करेगी।बैठक में प्रखंड प्रवक्ता तपेश्वर कुमार तापस,कामेश्वर महतो,योगेंद्र महतो,अहमद रजा,सुनील कुमार,राजेश महतो,सुरेश कुमार दांगी,दिनेश महतो,कुलेश्वर महतो, अर्जुन महतो,सुनील कुमार, रामेश्वर महतो, नागेश्वर तुरी आदि शामिल थे ।