WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें
Join Now
मेदिनीनगर: गुप्त सूचना के आधार पर तरहसी एवं पिपराटांड़ थाना के संयुक्त छापामारी के क्रम में तरहसी थाना के फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध मैं थाना प्रभारी ने बताया कि एन डी पी एस एक्ट एवम 33 वन अधिनयम के प्राथमिकी अभियुक्त मनोज सिंह पिता दामोदर सिंह ग्राम गोइंदी थाना तरहसी के रहने वाले हैं। जोफरार चल रहे थे।जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने कहा कि मनोज सिंह 2020 में पोस्ता,अफ़ीम की खेती व बिक्री किया करते थे।जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
तब से वह फरार चल रहा था।छापामारी दल में पु0अ0नि0 सुमित कुमार दास,स0अ0नि0 मंटू कुमार सिंह ओ.पी. कसमार,पु0अ0नि0 गौतम कुमार पिपराटांड़ थाना, सकेंद्र कुमार,कुलदीप कुमार राजदेव राम व अन्य पुलिस कर्मी शामिल थे।