Ranchi: राज्य में पिछले दो-तीन दिनों में बढ़ते गर्मी ने लोगों का जिना मुहाल कर दिया है। भीषण गर्मी के कारण कई बच्चों की तबीयत काफी ज्यादा खराब हुई है। इसी बीच शिक्षा विभाग ने झारखंड के सभी स्कूलों के टाइम टेबल में बड़ा बदलाव किय है। बता दें कि शिक्षा विभाग ने नर्सरी से आठवीं तक के स्कूल सुबह 7 बजे से 11 बजे और 9वीं से 12वीं तक के स्कूल का समय सुबह 7 बजे से दोपहर के 12 बजे तक करने का फैसला लिया है।
वहीं रांची उपायुक्त ने स्कूलों के टाइम टेबल को लेकर भी निर्देश जारी किया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार रांची के सभी स्कूलों का समय 11:30 से 12:00 तक संचालित करने का निर्देश दिया है। यह आदेश 26 अप्रैल के प्रभाव से लागू रहेगा।
आपकों बता दें कि राज्य में इन दिनों हिट वेब चलने के कारण लोगों का गर्मी से जिना हराम हो चुका है। कई स्कूल के बच्चों की तबियत खराब होने की सूचना भी आ रही है। वहीं मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि सुबह के 11 बजे से दोपहर के 3 बजे तक बिना किसी काम के बाहर ना निकले। वहीं गर्मी के बढ़ते ही अस्पतालों में मरिजों की संख्या में काफी वृद्धी आई है। ऐसे में सभी स्कूलों के समय सारणी में बदलाव के बाद बच्चों के अभिभावकों ने राहत की सांस ली है। वहीं आपकों बता दें कि बड़ते गर्मी के कारण कई अभिभावकों ने रांची के डीसी से मुलाकात कर समय में परिवर्तण करने की भी बात कही थी।