हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। राशिफल ग्रह गोचर पर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।
आनेवाला कल 23 फरवरी 2025 रविवार फाल्गुन कृष्ण पक्ष दशमी तिथि चंद्रमा वृश्चिक राशि पर संचार करेगा। जानिए दैनिक राशिफल के जरिए 12 राशियों के लिए 23 फरवरी 2025 रविवार कल की भविष्यवाणी..
मेष : (Aries)(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – )
गुरु द्वितीय, शनि एकादश तथा चन्द्रमा भाग्य भाव में है। परिवार सम्बन्धित कुछ विशेष कार्य के मार्ग में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। सायंकाल के बाद यह समस्या दूर हो जाएंगी। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। हेल्थ बेहतर रहेगी। आज का दिन आपके लिए विशेष रहने वाला है। नए अवसर आपके सामने आएंगे। आज आपका जोश और उत्साह काफी हावी रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। लेकिन किसी के बहकाबे में आने से बचें। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी आपको लेने पड़ सकते हैं।
आज का उपाय –-श्री गणेश जी की उपासना व उनको दूर्वा अर्पित करना आपके लिए हितकर रहेगा। क्रोध से बचने का प्रयास करें। शुभ रंग –पीला व नारंगी। आज का शुभ अंक -02 व 09
वृष : (Taurus)(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,ब बो) :
चन्द्रमा अष्टम है। आलस्य का त्याग करें। स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें। खान पान पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। हेल्थ के प्रति सावधान रहें। आज आपके आसपास के लोग धैर्य के स्तर की परीक्षा ले सकते हैं इसलिए खुद को तैयार रखें। आपका जिद्दी स्वभाव किसी उलझन में पड़ा सकता है। इसलिए आप अपने स्वभाव को ध्यान में रखते हुए कोई भी कार्य करें। ऐसे लोगों से आप खुद को दूर करने का प्रयास करें जो आपको किसी कारणवश परेशान करना चाहते हैं।
आज का उपाय –गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ आपको प्रोग्रेस देगा। अनार व लाल फलों का दान करें। शुभ रंग -आसमानी व बैगनी। आज का शुभ अंक 04 व 07
मिथुन : (Gemini)(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : )
आज का दिन जॉब में कई नवीन अवसरों को देने वाला है, इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। चन्द्रमा सप्तम हैं। यदि आप न्यू बिजनेस की प्लानिंग कर रहे हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज आपको अपने पुराने कार्यों में घुटन महसूस हो सकती है। इसलिए कार्य में बदलाव का भी प्रयास करें। कुछ लोग आपके जीवन में हस्तक्षेप करने का प्रयास करेंगे, उनसे सतर्क रहने का प्रयास करें। आप बदलते परिवेश के साथ खुद को ढालने का प्रयास करें। इससे आपको काफी लाभ होगा।
आज का उपाय –-श्री सुंदरकांड का पाठ करना बेहतर रहेगा। तिल व उड़द का दान करें। शुभ रंग –हरा व सफेद । आज का शुभ अंक –05 व 07
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
जॉब प्रमोशन में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। चन्द्रमा खष्ठम है। ऑफिस में आप अपने कार्य पर फोकस करें तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप घर में गार्जियन से अपने विवाह की बात करें। हेल्थ अच्छी नहीं रहेगी।आज आपका मिलनसार स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। आप कुछ नए दोस्त बना सकते हैं। यह दोस्त आपके कार्य क्षेत्र या पड़ोस के हो सकते हैं। नया प्रोजेक्ट हाथ में ले सकते हैं, जिससे भविष्य में आपको कुछ लाभ मिलेगा। कार्यशैली को लेकर आपका जीवनसाथी आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। जीवनसाथी से साथ कीमती समय बिताने का प्रयास करें।
आज का उपाय–भगवान कृष्ण जी की उपासना जरूरी है। ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें। शुभ रंग –लाल व पीला। आज का शुभ अंक –04 व 07
सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) :
चंद्रमा पंचम व सूर्य सप्तम है। बिजनेस प्रमोशन में कामयाबी मिलेगी। जॉब में सफलता के लिए कार्य व सम्बन्धों को मजबूत करें। लव लाइफ को और सुंदर करने के लिए तथा विवाह तक बात बढ़ाने के लिए मन्दिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करें व उनसे आशीर्वाद मांगे। हेल्थ के लिए स्थितिप्रज्ञता लाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।अगर आप किसी पर भी अपना अधिकार जमाने का प्रयास करते हैं तो यह स्वभाव आपको परेशानी में डाल सकता है। वहीं आपके खास लोग आपकी भावनाओं को गलत समझ सकते हैं। किसी पुराने परिचित से आज आपकी मुलाकात होने की संभावना है। ऊर्जावान बने रहेंगे।
आज का उपाय -मन को एकाग्र करने के लिए योग, पूजा व ध्यान का आलम्ब लें। अध्यात्म को सही दिशा दें। गुड़ का दान करें। शुभ रंग -लाल व सफेद। आज का शुभ अंक -03 व 07
कन्या (Virgo)( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो ) :
जॉब चेंज को लेकर घबड़ाने की बात नहीं है। चन्द्रमा चतुर्थ है।यात्रा के विचार को टालें मत। धार्मिक यात्रा करेंगे। जॉब में गुरु व चन्द्रमा आपको सफल करेगा। धार्मिक अनुष्ठान का संकल्प पूर्ण हो जाएगा। छात्र सफल रहेंगे। उनका करियर अति उत्तम रहेगा।आज आपके प्रेम जीवन में सुधार होने की संभावना है। प्रेमी को एक-दूसरे के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त करने का प्रयास करना चाहिए। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा। छात्रों के लिए भी कोई खुशखबरी मिल सकती है। अगर आप विवाहित हैं तो परिवार के साथ आज खरीदारी करने या धार्मिक स्थानों पर जरूर जाएं।
आज का उपाय –– शिवलिंग पर बेलपत्र व कुशोदक अर्पित करें।चावल का दान उचित है। शुभ रंग –आसमानी व नीला। शुभ अंक -05 व 08
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते) :
चन्द्रमा द्वितीय व गुरु अष्टम है। छात्र लाभान्वित होंगे। यात्रा होनी चाहिए। लव लाइफ की रोमांटिक यात्रा आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में बहुत ज्यादा चेंज हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस मध्यम रहेगा।आज आप सामाजिक कार्य में व्यस्त रह सकते हैं। लेकिन आपको व्यस्तता के बीच अपने परिवार के लिए भी समय निकालने का प्रयास करना है। आपका आकर्षक व्यक्तित्व आपके आस-पास के लोगों को खुश कर सकता है। दिनचर्या में कुछ बदलाव होने की संभावना है। आपके नवाचार कार्य से अप्रत्याशित समाचार मिल सकता है।
आज का उपाय -शिव मंदिर में शिवलिंग का गंगा जल से अभिषेक करके भगवान शिव को प्रसन्न करें। तिल व कम्बल का दान करें। शुभ अंक -04 व 07। आज का शुभ रंग –आसमानी व बैगनी
वृश्चिक (Scorpio) ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) :
चन्द्रमा द्वितीय है। करियर में प्रोग्रेस को लेकर मन को स्ट्रांग करेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट आपका वेट कर रहा है। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। छात्रों को करियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। आज आप परिवार के साथ यात्रा की योजना बना सकते हैं। इससे आप कई दिनों तक ऊर्जावान बने रहेंगे। अपने व्यस्त शेड्यूल से आज आप ब्रेक लें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करें। धन आने के योग हैं। लेकिन धनखर्च को कम करने का प्रयास करें।
आज का उपाय –हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। हनुमान चालीसा का 100 पाठ करने से बिगड़े कार्य बनते हैं। शुभ रंग –हरा व पीला। शुभ अंक -01 व 03
धनु (Sagittarius)(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ) :
चन्द्रमा इसी राशि में हैं। गुरु खष्ठम हैं। जॉब में रुके धन के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य को और बेहतर करेंगे। बिजनेस को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनन्द में रहेंगे। लव पार्टनर को खूबसूरत पेंटिंग गिफ्ट करें। मित्रों से लाभ है।आज आप दिनभर सकारात्मकता से भरे रहेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कार्य में बदलाव की संभावना है। आज आप छुट्टी पर यात्रा में जाने का प्लान बनाएंगे। यह यात्रा दोस्तों या परिवार जनों के साथ हो सकती है। आवेश में आकर कोई भी निर्णय लेने से आपको बचने का प्रयास करना है।
आज का उपाय –श्री सूक्त का 16 बार पाठ करें व तिल का दान करें। शुभ अंक -06 व 08। आज का शुभ रंग -नारंगी व लाल
मकर(Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है ) :
चन्द्रमा द्वादश है। गुरु पंचम व शनि द्वितीय हैं। बिजनेस को लेकर खुश रहेंगे। जॉब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। पूजा पाठ बढ़ा दें। आप एक आत्मबल के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ सफल रहेगी। छात्रों को शैक्षणिक क्षेत्र में लाभ की संभावना है। छात्रों को अपने शिक्षकों के साथ अच्छे संबंध स्थापित करने की जरूरत है। प्रियजनों के साथ कुछ गुणवत्तापूर्ण समय बिता सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा, भाग्य आपका साथ देगा। प्रेमी या जीवनसाथी को खुश रखें। पत्नी के लिए खरीदारी करें। वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।
आज का उपाय — भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। सुन्दरकाण्ड का पाठ करें। शुभ रंग- आसमानी व नीला। शुभ अंक -05 व 06
कुंभ(Aquarius)( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) :
शनि इसी राशि में हैं। चन्द्रमा एकादश है। जॉब में प्रमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं। व्यवसाय में सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। लव लाइफ में टाइम मैनेजमेंट का ख्याल न रखना प्रॉब्लम दे सकता है। घरेलू विवाद सम्भव है। जॉब में स्थान परिवर्तन का दबाव बन सकता है। आपका व्यवहार आपके लिए बड़ी समस्या खड़ी कर सकता है। आपके आस-पास के लोग आपसे प्रभावित होंगे लेकिन आप आज ज्यादा बातचीत उनसे करने का प्रयास न करें। नहीं तो कोई गलतफहमी हो सकती है। जो आपको परेशानी में डाल सकती है। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें।
आज का उपाय –श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व फलों का दान करें। शुभ रंग -नीला व हरा। शुभ अंक -01 व 03
मीन (Pisces)( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची ) :
गुरु तृतीय व चन्द्रमा दशम हैं। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में परिवर्तन के विचार में रहेंगे। जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में तनाव संभावित है। हेल्थ बेहतर रहेगा। आपका स्वभाव आज किसी समस्या में डाल सकता है। आपको अपने काम के प्रति आपकी निष्ठा और ईमानदारी दिखाने की जरूरत है। दूसरों पर आंख बंदकर भरोसा करने से बचें, क्योंकि यह आपके नुकसान का कारण बन सकता है। प्रेमी को मनाने की कोशिश करें नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकता है।
आज का उपाय –श्री हनुमान चालीसा के सम्पूर्ण 07 पाठ से सभी समस्याओं का समाधान होगा। उड़द व तिल का दान करें। शुभ रंग –लाल व पीला। आज का शुभ अंक –01 व 03
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 23 फरवरी 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।