Author: A Singh

नई दिल्ली। अडाणी ग्रुप की कंपनियों में आज लगातार तीसरे कारोबारी दिन तेजी बनी रही। ग्रुप की 10 कंपनियों में से छह कंपनियों के शेयरों पर आज एक बार फिर अपर सर्किट लग गया। शेष 4 कंपनियों के शेयर भी अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी इंटरप्राइजेज के शेयर आज 13.22 प्रतिशत मजबूती के साथ बंद हुए। आज के कारोबार के बाद अडाणी ग्रुप की 10 लिस्टेड कंपनियों का कंबाइंड मार्केट वैल्यू करीब 22 अरब डॉलर बढ़ गया। अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयर मूल्य में आई तेजी के कारण इस ग्रुप की कंपनी अडाणी…

Read More

खबर मन्त्र, पंकज सिंहचतरा। हंटरगंज प्रखंड के ग्राम गोदोबर निवासी मनोज कुमार सिंह के होनहार पुत्र अभिनव प्रकाश ने दुसरे प्रयास में ही संघ लोक सेवा आयोग की कठिन परीक्षा पास कर इस क्षेत्र के लिए कृतिमान स्थापित किया है।उनके इस सफलता पर दादा सुरेंद्र प्रसाद सिंह,बिहारी सिंह,रामदेव सिंह,मां शालता देवी और पुरा परिवार हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि ईश्वर की असीम कृपा और बच्चे की कठिन परिश्रम का परिणाम है कि महज 22 वर्ष की आयु में देश की सबसे उच्च और कठिन परीक्षा पास किया है।हंटरगंज के इतिहास में पहला व्यक्ति है जो सिविल सेवा की परीक्षा…

Read More

रांची, 23 मई (हि.स.)। नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोस्त का सहयोग करने के दोषी को पॉक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माने की राशि नहीं देने पर उसे छह माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। बीते शनिवार को कोर्ट ने नाबालिग को दोषी ठहराया था। मामले के मुख्य आरोपित संजय सिंह मुंडा एवं दीपक सिंह मुंडा को अदालत मार्च, 2020 में उम्रकैद की सजा सुना चुकी है। अभियोजन की ओर से मामले में आठ गवाही कराई गई। घटना…

Read More

गिरिडीह। जिले के पचंबा थाना क्षेत्र के कमर साली में नवनिर्मित मकान का छज्जा गिरने से गंभीर रूप से घायल मां-बेटे की मंगलवार को मौत हो गई। बताया गया कि सोमवार की देर रात मो. जफरुद्दीन अंसारी के नवनिर्मित मकान का छज्जा गिर गया, जिसमें उसकी पत्नी गुडिया खातुन, बहू टूसी परवीन और दो वर्षीय पोता डुग्गू गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां से रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। ले जाने के क्रम में बहु और पोते की मौत हो गई।

Read More

रामगढ़। झारखंड एकेडमिक काउंसिल का रिजल्ट मंगलवार को जारी किया गया। इंटरमीडिएट में रामगढ़ की दिव्या ने स्टेट टॉपर बन कर इस जिले का नाम रोशन किया है। दिव्या को जब इस बात की खबर मिली तो उसे विश्वास ही नहीं हुआ। 479 नंबर लाकर दिव्या ने यह मुकाम हासिल किया है। गांधी स्मारक उच्च विद्यालय के प्रबंधक को रिजल्ट की खबर मिली तो वह भी खुशी से चहक उठे। स्कूल के प्राचार्य संतोष कुमार अनिल ने तत्काल दिव्य और उनके परिजनों को विद्यालय में बुलाया और उन्हें सम्मानित किया। माता-पिता और विद्यालय का है बड़ा योगदान दिव्या ने खुशी…

Read More

खूंटी। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने खूंटी-तमाड़ रोड में सायको थानांतर्गत रुताडीह गांव के समीप सोमवार की रात वाहन चेकिंग अभियान चलाकर एक महिंद्रा वाहन (जेएच 01 बीटी 3256) में लोडकर तस्करी के लिए अन्यत्र ले जाए जा रहे 54 बोरों में भरे 1027 किलो अवैध अफीम डोडा को पकड़ा। मौके पर पुलिस ने वाहन के चालक खूंटी के बेलाहाथी गांव निवासी अंकित कुमार महतो और उपचालक शहर के मोतीलाल गली निवासी संतोष प्रसाद साहू को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपितों के पास से बरामद एक मोबाइल को जब्त कर लिया।…

Read More

रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिवसीय दौरे पर बुधवार को रांची पहुंचेंगी। वे यहां 26 मई तक रहेंगी। उनके रांची आगमन की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन के बीच मंगलवार को मॉक ड्रिल किया गया। मॉक ड्रिल में एसपी ट्रैफिक, ट्रैफिक डीएसपी समेत पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी मॉक ड्रिल में शामिल हुए। इस दौरान एयरपोर्ट से राजभवन के बीच ट्रैफिक को रोक कर रखा गया। सेना के 10 बुलेट बाइक की टीम भी मॉक ड्रिल में शामिल थे। राष्ट्रपति की सुरक्षा के मद्देनजर 24 मई को वैद्यनाथ मंदिर में सुबह 6…

Read More

पटना। आरबीआई के निर्देश के बाद बैंक में दो हजार के नोटों को बदलने की प्रक्रिया मंगलवार से बिहार के सभी बैंकों में शुरू हो गयी है। इस बीच पटना में लोग 2000 के नोट लेकर बैंक की जगह पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर पहुंच रहे हैं। इससे मंदिर को मिलने वाले दो हजार के नोटों की संख्या में छह गुना की वृद्धि हुई है। दरअसल, भारतीय रिजर्व बैंक ने जब से दो हजार रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा की है तब से पटना जंक्शन स्थित महावीर मंदिर में पूजन सामग्री, दरिद्र नारायण भोज और…

Read More

पटना। बिहार के दरभंगा जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मंगलवार की सुबह आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गये। पहली घटना बिरौल थाना क्षेत्र के कहुआ जगदीशपुर गांव की है, जहां आकाशीय बिजली से दो बच्चों की मौत हो गई और दो अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतकों में अशोक सहनी का 14 साल के इकलौता बेटा आनंद सहनी और उसी मोहल्ले के रहने वाले लड्डू राम का 13 वर्षीय बेटा नीतीश कुमार राम है। बताया जा रहा है कि सभी लड़के गांव के बाहरी…

Read More

भारतीय वायुसेना ने अपने लड़ाकू विमान मिग-21 के पूरे बेड़े की उड़ान पर अस्थाई तौर पर रोक लगा दी है। लगातार हो रहे हादसों को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है। राजस्थान में सूरतगढ़ के पास आठ मई को एक नियमित प्रशिक्षण उड़ान के दौरान एक मिग-21 एयरक्राफ्ट क्रैश होकर आबादी क्षेत्र के मकानों पर गिर गया था। उस हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई थी। वायुसेना ने इनकी उड़ान को तब तक के लिए रोक दिया है जब तक कि इस हादसे की जांच पूरी नहीं हो जाती । अब तो लोग इन्हें मौत के उड़ते…

Read More