Author: A Singh

पटना। बिहार के सियासी हलकों में आनंद मोहन सिंह की रिहाई को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। वे 27 अप्रैल को रिहा हो सकते हैं। 1994 में तत्कालीन जिलाधिकारी गोपालगंज के जी कृष्णैया की हत्या के मामले में आनंद मोहन दोषी ठहराए गए थे और उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी राहत नहीं मिली थी। लेकिन अब बिहार की नीतीश सरकार ने जेल मैनुअल में संशोधन करते हुए आनंद मोहन समेत 27 लोगों की रिहाई के आदेश दिए हैं। बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह रिहाई को सही ठहरा रहे हैं, जबकि सुशील मोदी नीतीश सरकार पर सवाल उठा…

Read More

हजारीबाग। झारखंड राज्य जन सेवक संघ के तत्वाधान में हजारीबाग जिला इकाई द्वारा बुधवार को झारखंड सरकार के कृषि मंत्री बादल पत्रलेख के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने झंडा चौक पहुंचकर मंत्री बादल पत्र लेख का पुतला दहन किया। जन सेवक संघ के जिलाध्यक्ष काशीनाथ गुप्ता ने बताया कि जन सेवकों की बहाली 2012 में हुई थी। 11 साल के बाद अब सरकार उनके वेतन में कटौती करने का प्रयास कर रही है। इसी के विरोध में राज्य के सभी जिलों में जन सेवकों में कृषि मंत्री और कृषि विभाग के खिलाफ आक्रोश है।

Read More

रांची। स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने वायरल वीडियो मामले में कहा कि मुझे फंसाने की पूरी साजिश की गयी है। उन्होंने विधायक सरयू राय पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे चाचा और उनके पूरे गैंग ने इसकी साजिश रची थी, लेकिन यह पूरी तरह से विफल हो गई। बुधवार को रांची के डोरंडा स्थित आवास में प्रेस कांफ्रेंस कर गुप्ता ने बुधवार को कहा कि पहले ट्विटर पर यह बताया जाता है कि आपत्तिजनक वीडियो है। फिर बताया जाता है कि वह फर्नीचर दुकान में काम करती है। उसके बाद यह बताया जाता है कि वह लड़की एक वैगनआर…

Read More

चरही। भारतीय मजदूर संघ के द्वारा हजारीबाग समाहरणालय के समक्ष संघ के जिला अध्यक्ष नवीन  सिन्हा और जिला मंत्री नीरज सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।इसके माध्यम से जिला उपायुक्त को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। नेता द्वय ने कहा की भारतीय मजदूर संघ का 20 वां त्रैवार्षिक अखिल भारतीय अधिवेशन 7 औऱ 9 अप्रैल 2023 में पारित प्रस्ताव के संबंध में यह ज्ञापन दिया गया है।आगे कहा कि यह 20 वां त्रयवार्षिक अधिवेशन पटना में संपन्न हुआ था।जिसमें देशभर के करीब 2500 प्रतिनिधयों ने भाग लिया था।इस अधिवेशन में चार प्रस्ताव को पारित किए गए हैं।जिसमें सामाजिक सुरक्षा सभी…

Read More

खबर मन्त्र संवाददाताबड़कागांव। आजसू प्रखंड कमिटी की बैठक बड़कागांव गुरूचट्टी आवासीय कार्यालय में हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड कार्यकरी अध्यक्ष फीरोज आलम एवं संचालन प्रखंड सचिव मनोज दांगी ने किया। ज्ञात हो की आगामी 30 अप्रैल को राज्यधनी रांची में सामाजिक न्याय मार्च का आयोजन किया जाना है। जिसमें प्रखंड के कार्यकर्ताओं की वृहत भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा ने कहा की राज्य में अराजकता का माहौल है जिससे जनमानस त्रस्त हैं, युवा रोजगार की प्रतीक्षा में हैं, महिलाएं असुरक्षित हैं। दिन प्रतिदिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। पर इस मामले में आजसू चुप…

Read More

दुमका। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में बुधवार को जामताड़ा कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी को साक्ष्य के अभाव में न्यायालय ने बरी कर दिया। बरी का आदेश एमपी-एमएल विशेष अदालत एसडीजेएम जितेंद्र राम के न्यायालय ने सुनाया। मामला वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव का है। जहां जामताड़ा थाना में विधायक के खिलाफ झंडा-बैनर और पोस्टर लगाने को लेकर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। न्यायालय ने साक्ष्य के अभाव में विधायक को बरी का आदेश सुनाया। बचाव पक्ष से बहस अधिवक्ता राजा खान कर रहे थे। मामले को लेकर विधायक ने कहा कि धीरे-धीरे सभी मामलों में बरी…

Read More

शिकारीपाड़ा। जहां एक और कोल कंपनियां शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में प्रस्तावित एवं आवंटित कोल ब्लॉक में कोयले का उत्खनन करने के लिए कोशिश में लगी हुई है। वहीं ग्रामीण एवं जमीन के रैयत लगता है कि ठान चुके हैं कि अपनी जमीन को कंपनियों को नहीं देना है। बताते चलें कि शिकारीपाड़ा प्रखंड क्षेत्र के शहरपुर जमरूपानी कोल ब्लॉक उत्तर प्रदेश विद्युत निगम लिमिटेड लिमिटेड को आवंटित है। इसके अलावा भी संथाल परगना प्रमंडल के दुमका जिला में लगभग 11 कोल ब्लॉक आवंटित है। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण कोयला खदान अस्तित्व में नहीं आ पा रहे हैं। हालांकि…

Read More

खबर मन्त्र संवाददाताचंदवा। चंदवा मिशन स्कूल के समीप बुधवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) के कार्यालय का शुभारंभ हुआ। बतौर मुख्य अतिथि इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष ददई दुबे, लातेहार जिलाध्यक्ष शीतल साव समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के मौके पर चंदवा, बालूमाथ समेत पूरे जिले से सैकड़ो की संख्या में मजदूर शामिल हुए। उद्घाटन से पूर्व स्थानीय खेल स्टेडियम में सभा व चंदवा मुख्य बाजार में मार्च निकाली गयी। इस मौके पर ददई दुबे ने कहा कि राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) एक ऐसा संगठन है जो मजदूरों के हित की बात…

Read More

खबर मन्त्र संवाददातालातेहार। लातेहार पुलिस के द्वारा प्रतिबंधित जेजेएमपी के प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी के पप्पू लोहरा लवलेश गंझु एवं शिवा सिंह के विरुद्ध रंगदारी मांगने, गाली गलौज, धमकी देने एवं मारपीट करने के आरोपी है। इनके खिलाफ लातेहार कांड संख्या 61/21 दिनांक 12/03/2021 धारा 341/323/385/387/504/506/34 आईपीसी एवं 17 सीलए एक्ट के वादी विजय प्रसाद के लिखित आवेदन पर प्रतिवेदित हुआ है। इनके घर पुलिस ने बिते दिनों इश्तेहार चिपकाया गया है। मौके पर एसआई दिवाकर धोबी समेत सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

Read More

मेदिनीनगर: गुप्त सूचना के आधार पर तरहसी एवं पिपराटांड़ थाना के संयुक्त छापामारी के क्रम में तरहसी थाना के फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।इस संबंध मैं थाना प्रभारी ने बताया कि एन डी पी एस एक्ट एवम 33 वन अधिनयम के प्राथमिकी अभियुक्त मनोज सिंह पिता दामोदर सिंह ग्राम गोइंदी थाना तरहसी के रहने वाले हैं। जोफरार चल रहे थे।जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।उन्होंने कहा कि मनोज सिंह 2020 में पोस्ता,अफ़ीम की खेती व बिक्री किया करते थे।जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई थी। तब से वह फरार चल…

Read More