Author: A Singh

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को संकेत दिया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने आखिरी सत्र में खेल रहे हैं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद उन्होंने कहा, “यह मेरे करियर का आखिरी चरण है।” धोनी की टीम ने शुक्रवार की रात एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया, न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डेवोन कॉनवे ने इस आईपीएल सीज़न में अपना तीसरा अर्धशतक बनाया और रवींद्र जडेजा ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, सीएसके ने आठ गेंद शेष रहते…

Read More

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को रीवा आ रहे हैं। वो रीवा के एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित गृह प्रवेशम् कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के चार लाख 11 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी संदीप कपूर ने दी। जनसंपर्क अधिकारी कपूर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जल जीवन मिशन के 7573 करोड़ 64 लाख रुपये के कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। इसमें रीवा बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना, टमस समूह जल प्रदाय योजना, सतना बाणसागर-2 समूह जल प्रदाय योजना, सीधी बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना और…

Read More

आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने अभिनय कौशल से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल-2 का हाल ही में रिलीज हुआ टीजर चर्चा में है। इस टीजर में वह बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान से पूजा की आवाज में बात करते नजर आ रहे हैं। दर्शक उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना फिल्म ड्रीम गर्ल-2 में पूजा का किरदार निभाते नजर आएंगे। अब ड्रीम गर्ल-2 के टीजर में आयुष्मान खुराना के फीमेल लुक वाले किरदार की झलक देखने को मिल रही है। वह रेड साड़ी…

Read More

रांची। रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय पुरुष, महिला मलखंब प्रतियोगिता 22 और 23 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता धुर्वा स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय सेक्टर -2 के प्रांगण में होगी। रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय झा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला सब जूनियर, जूनियर, सीनियर टीम का चयन किया जाएगा। आगामी माह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रतियोगिता में रांची जिले के सभी कोटि के मध्य-उच्च विद्यालय, महाविद्यालय, क्लब एवं ग्रामीण क्षेत्र की टीम भाग ले सकती हैं।

Read More

युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.45, सूर्यास्त 06.30, ऋतु – ग्रीष्म वैशाख शुक्ल पक्ष द्वितीया, शनिवार, 22 अप्रैल 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। परिश्रम से सभी कामों में सफलता मिलेगी और बिगड़े हुए काम बन सकते हैं। कारोबार में आर्थिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे, लेकिन खर्च की अधिकता से चिंता बढ़ जाएगी। विपरीत लिंगीय से बातचीत करते समय सावधान रहें।…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित देशभर में ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज सुबह लोगों ने ईदगाहों और बड़ी मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की। दिल्ली की ऐतिहासिक शाहजहानी जामा मस्जिद में बड़ी संख्या में मुसलमानों ने ईद की नमाज अदा की। यहां ईद की नमाज का वक्त सुबह 6ः30 बजे था। पुरानी दिल्ली की शाही मस्जिद फतेहपुरी में नमाज-ए-ईद सुबह 7ः30 अदा की गई। शाही ईदगाह बाड़ा हिंदू राव में ईद की नमाज सुबह 8 बजे अदा की गई है। नमाज-ए-ईद के बाद देश-दुनिया में अमन-शांति के लिए दुआएं मांगी गईं और लोगों…

Read More

खबर मन्त्र ब्यूरोजमशेदपुर। ईद के चांद का आज दीदार हो गया, शनिवार को जमशेदपुर समेत पूरे देश में ईद का त्योहार धूमधाम से मनाया जायेगा। चांद देखने की घोषणा इमारत-ए-शरिया के जमशेदपुर प्रमुख मौलाना सउद आलम काशमी ने कहा है, आज 29 रमजान-उल-मुबारक 1444 हि.मुताबिक 21 अप्रैल 2023 को शव्वाल का चांद हो गया है। इसलिए ईद-उल-फित्र 22 अप्रैल 2023 ई. हो होगी। उन्होंने तमाम देशवासियों को ईद की शुभकामनाएं एवं बधाई दी हैं। दूसरी ओर, आज जुम्मे की आखिरी नमाज मुस्लिम समाज ने बड़े ही अकीदत के साथ अदा की। नमाज के दौरान प्रशासन ने विधि-व्यवस्था बनाये रखने की…

Read More

हजारीबाग। पदमा के चमेली खदान से 27 घंटे की अथक मेहनत के बाद एनडीआरफ की टीम ने शुक्रवार को खदान में डूबे युवक प्रिंस कुमार (17) के शव को ढूंढ निकाला है। यह युवक गुरुवार को खदान में नहाने के दौरान डूब गया था। दरअसल, गुरुवार को लगभग ग्यारह बजे इचाक व पदमा थाना क्षेत्र स्थित चमेली झरना घूमने आये भुसाई इचाक निवासी प्रिंस पुत्र संजय मेहता अपने दोस्तों के यहां खदान में नहाने उतरे थे। नहाने के दौरान प्रिंस कुमार पानी में डूबने लगा। प्रिंस को बचाने के लिए इसके अन्य साथियों ने काफी कोशिश की लेकिन प्रिंस गहरे…

Read More

रामगढ़ । कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने ओबीसी आरक्षण संबंधी विधेयक राज्यपाल के वापस करने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ओबीसी समाज के साथ अन्याय किया जा रहा है। जिनके हक एवं अधिकारों को पूर्ण कराने के लिए मेरा संघर्ष अंतिम निष्कर्ष तक जारी रहेगा। शुक्रवार को उन्होंने कहा कि सामाजिक आर्थिक रूप से पिछड़े 50फीसद से अधिक जनसंख्या वाले ओबीसी समुदाय को उनकी संख्या का आधा 27फीसद आरक्षण देने की बारी आती है, तब 50फीसद की सीमा लग जाती है। संस्थाओं के द्वारा सर्वे व ट्रिपल टेस्ट करने को कह दिया जाता है। इस संदर्भ में सारी…

Read More

पटना। बिहार की राजधानी पटना में रमजान के आखिरी जुमे के दिन अलविदा की नमाज के बाद उत्तर प्रदेश के प्रयागराज निवासी बाहुबली व गैंगस्टर अतीक अहमद के पक्ष में जमकर नारेबाजी हुई। इन लोगोंं ने भाजपा के खिलाफ भी नारेबाजी की।शुक्रवार को पटना रेलवे स्टेशन के पास जामा मस्जिद में अलविदा की नमाज के बाद एक समूह ने सड़क पर आ गया और काफी देर तक भाजपा सरकारों के खिलाफ नारेबाजी की। नारेबाजी का नेतृत्व कर रहे व्यक्ति ने अपना नाम रईस गजनवी बताया। उसने उत्तर प्रदेश सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया कि अतीक को मरवाने में मीडिया,…

Read More