WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें
Join Now
दुमका। जामा थाना क्षेत्र के गेणुवामारनी गांव में सोमवार को एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
बताया जाता है कि गांव के महेशल सोरेन दो वर्ष पूर्व गांव की एक लड़की से बलात्कार के आरोप में जेल भेजा गया था। चार महीना पहले जेल से छुटकर लौटा था। जेल से आने के बाद मनचला की तरह गांव में तांडव मचाते रहता था। वेवजह किसी से भी लड़ जाता था।
सोमवार को किसी बात को लेकर गांव के ही बाबुधन मुर्मू (55) से विवाद हो गया। जिसपर महेशल सोरेन ने बाबुधन मुर्मू को पत्थर व दावा से मारकर घायल कर दी, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के समय मृतक की पत्नी जियामुनी मरांडी पालाजोरी हटिया गयी थी, जिसकी सूचना मिलते ही थाना पुलिस घटनास्थल पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया गया है।