Author: A Singh

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग को सीधी चेतावनी दी है। बाइडन ने कहा है कि उत्तर कोरिया ने परमाणु हमला किया तो किम जोंग के शासन का अंत हो जाएगा। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल इस समय अमेरिका की राजकीय यात्रा पर हैं। दोनों राष्ट्राध्यक्षों की वार्ता के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बाइडन ने कहा कि अगर उत्तर कोरिया परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करता है तो इसकी प्रतिक्रिया विनाशकारी होगी। उसे अपने शासन के अंत का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि दक्षिण कोरिया का सुरक्षा कवच अमेरिका है।…

Read More

युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.45, सूर्यास्त 06.30, ऋतु – ग्रीष्म वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी, गुरुवार, 27 अप्रैल 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार में आकस्मिक लाभ और नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। हालांकि, कुछ अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन कठिन परिश्रम से कार्यों में सफलता मिलेगी। परिस्थितियों के हिसाब से अपने आप को ढालने की कोशिश करें। परिवार के साथ समय बिताएंगे…

Read More

दंतेवाड़ा /रायपुर। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में बुधवार को हुए हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों के शव को गुरुवार पुलिस लाइन ले जाया जाएगा,जहां उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दंतेवाड़ा के लिए सुबह 9 बजकर 30 मिनट पर रायपुर से रवाना होंगे और सुबह 10 बजकर 50 मिनट पर दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। यहां शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम बस्तर के पुलिस और सुरक्षाबल के अधिकारियों की बैठक भी लेंगे। बुधवार को हुए नक्सली हमले…

Read More

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक आज यानी शुक्रवार को शाम चार बजे से होगी। इसमें एक मई से राज्य में शराब कैसे बिकेगी, इस पर चर्चा होगी और कुछ फैसला होने की संभावना है। कैबिनेट में चार प्रतिशत डीए बढ़ाने, कई विभागों की नियुक्ति नियमावली में संशोधन और छह सड़क परियोजनाओं का भी प्रस्ताव आ सकता है। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य में शराब बेचने के लिए चयनित प्लेसमेंट एजेंसी की कार्य अवधि 30 अप्रैल को समाप्त हो जायेगी। नयी एजेंसी को एक मई से शराब बेचना है। झारखंड राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) ने उत्पाद विभाग…

Read More

मोतिहारी। जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में हरकैना गांव स्थित मंदिर के पास बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया।दो गोली युवक के पीठ में और एक गोली बांह में लगी है।वही घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा होने के कारण अपराधी उससे लूटपाट नहीं कर सके। जानकारी के अनुसार घायल युवक पश्चिम चंपारण जिला के मझौलिया थाना क्षेत्र स्थित भगरवा गांव का रहने वाला मुरारी श्रीवास्तव है।वह मोतिहारी शहर के धर्म समाज चौक स्थित गुप्ता मेडिको में कलेक्शन एजेंट का काम करता है । घायल मुरारी बुधवार को छौड़ादानों से बकाया…

Read More

पटना। बिहार के बाहुबली नेता और पूर्व सांसद आनंद मोहन सिंह को गुरुवार सुबह चार बजे ही सहरसा जेल से रिहा कर दिया गया। भीड़ जमा होने की आशंका के चलते गुरुवार तड़के ही उनकी रिहाई कर दी गई। इसके लिए रात में सारी कागजी प्रक्रिया पूरी कर दी गई थी। डीएम जी कृष्णैया की हत्या के केस में उन्हें उम्रकैद की सजा हुई थी। 16 साल बाद उनकी रिहाई हुई है। आनंद मोहन ने 26 अप्रैल को 15 दिन की पैरोल खत्म होने के बाद आत्मसमर्पण किया था। पैरोल सरेंडर होते ही जेल में रिहाई की प्रक्रिया शुरू हो…

Read More

बोकारो: बेहतर झारखंड के उद्देश्य के लिए प्रतिबद्ध होने के नाते, वेदांता ईएसएल वनीकरण की जापानी तकनीक पेश करने वाला झारखंड का पहला संगठन है जिसके तहत 2.64 एकड़ भूमि में 53000 से अधिक पौधे लगाने वाली यह परियोजना हरित झारखंड बनाने की दिशा में एक सराहनीय कदम है। जापानी पद्धति मियावाकी तकनीक से झारखंड को और भी हरा भरा राज्य बनाने को प्रतिबद्ध वेदांता ईएसएल ने चमराइडीह गाँव में एक मियावाकी वन स्थल स्थापित किया जिसका उद्घाटन डी. वेंकटेश्वरलू, आईएफएस, क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक, बोकारो द्वारा चमराइडीह गांव में आशीष गुप्ता, सीईओ, ईएसएल स्टील लिमिटेड और अन्य कार्यकारी सदस्यों…

Read More

खबर मन्त्र ब्यूरो जमशेदपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का 100वां एपिसोड 30 अप्रैल, रविवार को प्रसारित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 100वें संस्करण को लेकर भाजपा व्यापक तैयारी कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें ‘मन की बात’ में भाजपा कार्यकतार्ओं के संग आमजनों की बड़ी संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर बुधवार को पूर्वी विधानसभा के भाजपा कार्यकतार्ओं की बैठक सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, महामंत्री एवं…

Read More

मर्डर मिस्ट्री, सस्पेंस, क्राइम ड्रामा वाली वेब सीरीज दर्शकों को खूब भाती नजर आ रही है। ऐसी ही एक नई वेब सीरीज़ जल्द ही दर्शकों के सामने आने वाली है। इस वेब सीरीज का नाम ‘दहाड़’ है। अमेजन प्राइम पर प्रसारित हो रही इस वेब सीरीज का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है। बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा वेब सीरीज ‘दहाड़’ में महिला पुलिस अफसर अंजलि भाटी का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस वेब सीरीज के जरिए सोनाक्षी अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। ‘दहाड़’ वेब सीरीज के टीजर में दबंग पुलिस ऑफिसर के वेश में सोनाक्षी की एक…

Read More

पटना। ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा है कि सुशील मोदी भाजपा में राजनीतिक तौर पर बेरोजगार हो चुके हैं। मंत्री श्रवण कुमार ने बुधवार को जदयू मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ-साथ प्रदेश नेतृत्व भी सुशील मोदी को किनारे कर चुका है, इसलिए व्याकुलता में वो अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उनके बयानों को अत्यधिक तवज्जों देने की कोई आवश्यकता नहीं है। मद्य निषेध मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि पूर्ण शराबबंदी लागू होने…

Read More