रांची। रांची के कांके थाना क्षेत्र के रिंग रोड स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज (आईएचएस) के पूर्व कर्मी पर गोली चलाने वाले को रांची पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान पंकज सिंह के रूप में हुई है और वह कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम करता है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है।
डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने मंगलवार को बताया कि आईएचएस के पूर्व कर्मचारी जितेंद्र कुमार को सोमवार की रात गोली मारी गई। इससे वह घायल हो गया। सका इलाज रांची के रिम्स में चल रहा है और वह खतरे से बाहर है।
डीएसपी ने बताया कि सुरक्षा गार्ड पंकज सिंह और अन्य कर्मी शराब पी रहे थे। इसी दौरान गलती से गोली चलने की बात सामने आई है। इसमें जितेंद्र सिंह जख्मी हो गया था। जितेंद्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गई और आरोपित पंकज को गिरफ्तार कर लिया है।