धनबाद। मित्र बदले जा सकते हैं बदल जाते हैं परंतु पड़ोसी नहीं बदलते इस प्रकार बिहार का पड़ोसी राज्य झारखंड पूरे विश्व में लोकतंत्र का प्रारंभ बिहार से ही हुआ। यह बाते शनिवार को कोयला भवन कम्यूनिटी हॉल में बिहार दिवस पर भाजपा महानगर के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि औरंगाबाद के पूर्व सांसद सुशील सिंह ने कही। कहा कि झारखंड के निर्माण का प्रस्ताव बिहार विधानसभा में पारित हुआ तब पूर्व सांसद पशुपति नाथ सिंह और मैं हम दोनों बिहार विधानसभा के सदस्य थे।बिहार का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है। बिहार के बोधगया में ही भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई, आर्यभट्ट गोपाल सिंह नेपाली राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त डॉ राजेंद्र प्रसाद जैसे एक से बढ़कर एक ज्ञानवान व पूरी दुनिया को रास्ता दिखाने वाले वीर साहित्यकार कवि आदि सभी बिहार की धरती के ही थे।
वही कार्यक्रम में पूर्व सांसद सुशील सिंह ने कहा कि कुछ महीने के बाद बिहार में चुनाव होने वाला है, झारखंड में निवास करने वाले सभी बिहारी भाई बहनों को अपने रिश्तेदारों और परिचित लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। वही धनबाद के पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत देश की पहचान ही विभिन्नता में एकता की है इस देश में अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न परिधान बोली भाषा एवं व्यंजनों का उपयोग होता है परंतु पूरा भारत एक है श्रेष्ठ है।धनबाद विधायक राज सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि बिहार के तक्षशिला में पढ़ने चीन से लोग आते थे भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बिहार के महापुरुषों ने कई कीर्तिमान स्थापित किया।
कार्यक्रम जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में हुई जिसकी शुरुआत श्रधेय दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर मुख्य अतिथियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम का सामूहिक गायन कर किया गया।इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ।जिसमें मंटू व्यास, बबलू कुमार एवम जितेंद्र जीतू ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।इनके गायन से उपस्थित सभी लोग मंत्र मुग्ध हो गए।कार्यक्रम के बाद बिहारी व्यंजन लिट्टी- चोखा ,दही – चुडा इत्यादि की भी व्यवस्था अतिथियों एवं सभी उपस्थित लोगों के लिए की गई थी।कार्यक्रम का संचालन जिला महामन्त्री मानस प्रसून ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश कर समिति के सदस्य चंद्रशेखर सिंह राजकुमार अग्रवाल सत्येंद्र कुमार, रमेश राही, महावीर पासवान जिला महामंत्री धनेश्वर महतो, जदयू के शुसील सिंह, प्रदीप सिंह, अजय निषाद, शेखर सिंह, पंकज सिन्हा, भारतीय मजदूर संघ के धर्मजीत चौधरी, बिंदेश्वरी प्रसाद, प्रदीप सिंह,वीरेंद्र हाँसदा, विष्णु त्रिपाठी, प्रियंका देवी, रीता यादव, गीता सिंह, नित्यानंद मंडल, धर्मजीत भुइयाँ, रवि सिन्हा, रुन्कि गुप्ता, विभा सिंह, शिल्पी घोष, महेंद्र शर्मा, उचित महतो, नरेंद्र त्रिवेदी, अभिमन्यु कुमार, रौशनी सिंह, विज्येंद्र शर्मा, राजाराम दत्ता, कृष्णा राउत, सन्नी कुमार, विकास मिश्रा, संजय कुशवाहा, सरमिस्ठा ठाकुर, सुशीला देवी, हुल्लास दास, मनोज मालाकार, किशोर मंडल, आनंद पांडेय, राजेश साव, राजेश पासवान सहित विभिन्न संगठनो के पदाधिकारी, महिलाएं हजारो की संख्या में लोग उपस्थित थे।