WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें
Join Now
रांची। इस बार होली के अवसर पर राजधानी रांची के कई स्थानों पर होलिका दहन गौ-कास्ट से करने की तैयारी है। इस संबंध में रांची गौशाला न्यास के अध्यक्ष पुनीत पोद्दार ने बताया कि गौ माता के गोबर से बने गौ- कास्ट के जरिये होलिका दहन का कार्यक्रम करने से पर्यावरण पर प्रदूषण का काफी कम प्रभाव पड़ेगा।
उन्होंने बताया कि रांची में इस बार लगभग 10 से 15 जगह पर गौ – कास्ट से होलिका दहन का कार्यक्रम किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लोगों को रांची गौशाला न्यास की ओर से होलिका दहन में उपयोग में आनेवाली सामग्री बड़कुल्ला और अन्य चीजें का पैकेट बनाकर दिया जा रहा है। इन वस्तुओं की कीमत 351 रुपए रखी गई है। अध्यक्ष ने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को बड़कुल्ला सेट का पैकेट या गौ कास्ट की जरूरत है तो वह रांची गौशाला जाकर प्राप्त कर सकता है।