हिंदू पंचांग के अनुसार, शनिवार (29 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मीन राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, शनिवार (29 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया गया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।
मेष – सूर्य-चंद्रमा द्वादश हैं। छात्रों के लिए आज का दिवस सफलता भरा रहेगा। हेल्थ प्राब्लम रहेगी। कॅरियर में सफलता के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए आज प्रयास करें। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। टीचिंग, आईटी व बैंकिंग जॉब में प्रोमोशन में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्यों से शांति मिलेगी।आज आपको पुराने किए गए कार्यों पर सफलता मिल सकती है। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। दिन की शुरुआत आपकी सुखद समाचार के साथ होगी। प्यार और रोमांस का माहौल बना रहेगा। विवाद से बचें।
- आज का उपाय – भगवान हनुमान की उपासना व उड़द का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
- शुभ रंग – पीला व लाल।
- शुभ अंक – 01 व 09।
- वृष – चंद्रमा एकादश है। शुक्र व चंद्रमा अनुकूल है। जॉब में प्रोग्रेस का नए तरीके से प्रयास करें। छात्र पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। जाब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।बीपी व शुगर के पेशेन्ट हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगेआज आपका दिन काफी मनोरंजन भरा बीत सकता है। व्यवसायी वर्गों के लिए भी आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। परिवार का साथ दें। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ मौज-मस्ती भरा समय बीतेगा। दिन को यादगार बनाने के लिए यात्रा पर जा सकते हैं।।
- आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
- शुभ रंग – नीला व हरा।
- शुभ अंक – 01 व 09।
- मिथुन – जॉब में नवीन अवसरों को देने वाला दिवस मंगलकारी है। उस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। चंद्रमा दशम है। बिजनेस में आज का दिन रोमांचकारी रहेगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। हेल्थ को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। जल्द किसी न्यू बिजनेस की प्लानिंग करें।आज आपको अपनी सेहत को प्राथमिकता देने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति की वजह से आपको तनाव हो सकता है। लेकिन आपको निराश होने के बजाय सफलता पर ध्यान देना है। पसंदीदा गतिविधियों का आनंद लेने के लिए समय निकालें। दिन यादगार बन जाएगा।
- आज का उपाय – श्री अरण्यकाण्ड का पाठ करें। मूंग व गुड़ का दान करना अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग – हरा व नीला।
- शुभ अंक – 03 व 07।
- कर्क – नवम चंद्रमा व वृष के गुरु अनुकूल हैं। कॅरियर में सफलता है। बिजनेस में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। ऑफिस वर्क को लेकर तनाव आ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहेगी। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।पुरानी बीमारी से राहत मिलने की वजह से आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। बड़े निवेश करने से बचें। रोमांटिक भरा दिन प्रेमी के साथ बिता सकते हैं। किसी पुरानी घटना को लेकर आपका मन थोड़ा सा बिचलित हो सकता है। सावधानी के साथ निर्णय लेने का दिन है।
- आज का उपाय – सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। गुड़ व अनार का दान फलदायी है।
- शुभ रंग – लाल व पीला।
- शुभ अंक – 04 व 07।
- सिंह – बिजनेसप्रोग्रेस को लेकर खुश रहेंगे। अष्टम चंद्रमा-सूर्य उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। बैंकिंग व मीडिया जॉब को शुक्र सफल करेगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। धार्मिक यात्रा की संभावना है। स्टूडेंट्स सही दिशा में अध्ययन करें।आज आज अपने आप को खुद से अलग दिखाने के लिए कुछ रचनात्मक कार्य कर सकते हैं। आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। नकारात्मकता से दूर रहने का प्रयास करें। अप्रत्याशित मुनाफे के चक्कर में नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए इससे बचें।
- आज का उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें। अन्न व फल का दान करें।
- शुभ रंग – पीला व लाल।
- शुभ अंक – 05 व 08।
- कन्या – सप्तम चंद्रमा व सूर्य शुभ है। बुध व शनि गोचर मैनेजमेंट फील्ड के स्टूडेंट्स के सपोर्ट में हैं। छात्र अग्रिम अध्ययन हेतु विदेश जाने की प्लाननिंग कर सकते हैं। सुदूर यात्रा की योजनाओं को टालें मत। गुरु व चंद्रमा जॉब संबंधित यात्रा सफल करेगी। गृह निर्माण से संबंधित कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य पहले से अच्छा रहेगा।बड़े प्रभावी लोगों के साथ आज आपकी बैठक हो सकती है। किसी जरूरी मुद्दे पर बातचीत की संभावना है। व्यवसाय को लेकर दिन सामान्य रहेगा। भविष्य को लेकर आपको चिंता हो सकती है। कार्यस्थल में सकारात्मक बदलाव की संभावना है।
- आज का उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें तथा उनको पीले वस्त्र व फल अर्पित करें। उड़द का दान करें।
- शुभ रंग – बैंगनी व नीला।
- आज का शुभ अंक – 05 व 08।
- तुला – चंद्रमा-सूर्य षष्ठम हैं। व्यवसाय में कुछ नवीन पद प्राप्त करने का प्रयास करेंगे। बिजनेसमैन लाभान्वित होंगे। नई व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर प्रयासरत रहेंगे। लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है।निवेश से अच्छा मुनाफा मिल सकता है। लेकिन लापरवाही की वजह से छोटे-मोटे नुकसान उठाने पड़ सकते हैं। प्रेम जीवन में खुशहाली रहेगी। शादी को लेकर आपकी आज चर्चा हो सकती है। अगर वैवाहिक हैं तो प्रेमी के साथ यादगार दिन बन सकता है।
- आज का उपाय – भगवान विष्णु उपासना करें तथा तिल का दान करें।
- शुभ रंग – हरा व आसमानी।
- शुभ अंक – 04 व 07।
- वृश्चिक – चंद्रमा पंचम है। धन का आगमन होगा। मंगल व शुक्र जॉब व बिजनेस में संघर्ष के बाद ही सफलता देंगे। स्टूडेंट्स के कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं अब समाप्त होंगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।आपका स्वास्थ्य आज पहले से अच्छा रहने की उम्मीद है। वित्तीय सौदों से बचें। प्रियजनों के साथ अपने कीमती समय का उपयोग करें। यात्रा सुखद रहेगी। यह यात्रा दोस्तों या परिवारजनों के साथ हो सकती है।
- आज का उपाय – भगवान हनुमान की उपासना करें। मूंग का दान करें।
- शुभ रंग -पीला व नारंगी।
- शुभ अंक – 05 व 07।
- धनु – गुरु चतुर्थ व चंद्रमा-सूर्य द्वितीय हैं। कॅरियर में सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। छात्र अपने स्टडी को और बेहतर करें। पॉलिटिक्स में सफलता को लेकर खुश रहेंगे। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर उत्साह व आनंद में रहेंगे।आज आपको किसी का भय परेशान कर सकता है। दोस्त आपके आज आपसे पैसे उधार मांग सकते हैं। पैसा उधार देने से बचें। रिश्तों को लेकर पुरानी शिकायत सामने आ सकती है। परिवार के छोटे सदस्यों के साथ समय बिताएं।
- आज का उपाय – बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अनार का दान उत्तम फलदायी है।
- शुभ रंग – बैंगनी व लाल।
- शुभ अंक – 04 व 07।
- मकर – जॉब में प्रोग्रेस है। व्यवसाय में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। संयमित दिनचर्या से ही जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। लव लाइफ तनावग्रस्त हो सकती है।आज दोस्तों के साथ दिन का आनंद ले पाएंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा अच्छा रहने की उम्मीद है। रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध काफी मजबूत होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। यात्रा और शैक्षिक अनुभव आपके काम आएंगे।
- आज का उपाय – भगवान विष्णु की उपासना आपकी सहायता करेगी। सप्त अन्न का दान करें। श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
- शुभ रंग – आसमानी व हरा।
- शुभ अंक – 05 व 06।
- कुंभ – चंद्रमा व सूर्य एकसाथ द्वितीय हैं। बिजनेस को लेकर कन्फ्यूज रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। कुछ अधीनस्थ कर्मचारी प्रॉब्लम दे सकते हैं। आज बिजनेस में एक अच्छी बात ये रहेगी कि बहुत दिनों से रुका धन प्राप्त होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।आज आपका ज्यादातर समय दूसरों के साथ बीत सकता है। स्वास्थ्य को लेकर दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक लाभ मिल सकता है। अप्रत्याशित खर्च भी सामने आ सकते हैं। धैर्य और समझदारी से काम लेने की जरूरत है। दिन आपके फेवर में रहेगा।
- आज का उपाय – भगवान भैरव की उपासना करें। बटुक भैरो स्तोत्रम का पाठ करें।
- शुभ रंग – हरा व आसमानी।
- शुभ अंक – 02 व 07
- मीन – आज सूर्य व चंद्रमा एकसाथ इसी राशि में हैं। जॉब वर्क में बिजी रहेंगे। अपने निहित दायित्व को सही दिशा देंगे। स्टूडेंट्स का कॅरियर सफल रहेगा व अध्ययन को लेकर खुश रहेंगे। व्यय की अधिकता रहेगी। लव लाइफ में इमोशन से बचें। सुंदर यात्रा संभावित है। लव पार्टनर को फूलों का गुलिस्तां गिफ्ट करें।अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर पैसे खर्च होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति आज सामान्य रहेगी। प्रेमी के साथ दिन रोमांस भरा रहेगा। परिवार के साथ समय बिताएं।
- आज का उपाय – श्री सूक्त के पाठ से आर्थिक समस्या का समाधान होगा। चावल व गेंहू का दान करते रहें।
- शुभ रंग – नारंगी व सफेद।
- शुभ अंक – 01 व 09।
- नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 29 मार्च 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।