हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते हैं
हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 फरवरी 2025, बुधवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है। यह तिथि 19 फरवरी सुबह 07:32 से 20 फरवरी सुबह 09:58 तक रहेगी। आज गणपति जी की पूजा करना न भूलें। पंचांग के अनुसार सूर्य कुंभ राशि में रहेगा। वहीं चन्द्रमा 20 फरवरी सुबह 06:49 तक तुला राशि उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करेगा।
यहां से आप 12 राशियों के राशिफल पढ़ सकते हैं।
मेष : (Aries)(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – )
आज का मेष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिनआर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए आप जो भी काम करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। आपकी माताजी के साथ आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नौकरी में आपके पिछले किए गए कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया जा सकता है।
आज का उपाय- श्री विष्णु जी की उपासना व तिल-गुड़ का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग- पीला व लाल ।
आज का शुभ अंक- 01 व 03
वृष : (Taurus)(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,ब बो) :
आज का वृष राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने का मौका मिल सकता है। व्यवसाय कर रहे लोगों को छुटपुट लाभ के अवसर मिल सकते हैं। तभी वह उससे लाभ कमा पाएंगे। आज का दिन पारिवारिक दायित्वों में पूर्ति का दिन रहेगा। आप अपने माता पिता के सहयोग से किसी नए व्यवसाय में हाथ डाल सकते हैं, जिसमें सफलता हासिल करेंगे।
आज का उपाय- सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 बार पाठ करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग- नीला व हरा।
आज का शुभ अंक- 01 व 09
मिथुन : (Gemini)(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : )
चन्द्रमा सप्तम व शनि नवम है। गुरु द्वादश कॅरियर में कई नवीन अवसरों को देने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। बिजनेस में रुका हुआ धन प्राप्त होगा। किसी उच्चाधिकारी के बिहैव को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी नहीं रहेगी। परिवार में वाद विवाद की संभावना भी है। कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।
आज का उपाय- श्री सुंदरकांड का पाठ करें। अनार व तिल का दान करना अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- हरा व सफेद।
आज का शुभ अंक- 02 व 09
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आप परिवार संग धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। चन्द्रमा खष्ठम गया। जॉब में लगातार प्रयास करने के बावजूद भी सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जमीन में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। वाणी व व्यवहार में मृदुभाषिता हो।
आज का उपाय- श्री सूक्त का पाठ करें। सप्त अन्न का दान फलदायी है।
शुभ रंग- पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक- 03 व 08
सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) :
आप व्यवसाय में किसी कार्य को लेकर प्रयासरत रहेंगे। सूर्य कुम्भ व चन्द्रमा तुला में है। मेष व तुला राशि के उच्चाधिकारी की जॉब में सहायता मिलेगी। छात्र सफलता के लिए प्रयास करें।लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में करियर की तलाश करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।
आज का उपाय- भगवान शंकर जी की उपासना करें। तिल का दान भी करें।
शुभ रंग- पीला व नारंगी।
आज का शुभ अंक- 05 व 07
कन्या (Virgo)( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो ) :
चन्द्रमा द्वितीय है। गुरु भाग्य भाव में है। जॉब को लेकर ज्यादा घबड़ाने की बात नहीं है। व्यावसायिक योजनाओं को टालें मत। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। यह सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें तथा उनको पीपल की माला अर्पित करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग- हरा व नीला।
आज का शुभ अंक- 04 व 08
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते) :
चन्द्रमा इसी राशि में गोचर कर रहे हैं। छात्र करियर में सफल करेंगे। बिजनेस में नवीन बिजनेस प्रोजेक्ट को पूर्ण करने में लाभान्वित होंगे। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। प्रेमी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।
आज का उपाय- घर के मंदिर में गणेश जी का पुजन करके दूर्वा व मोदक अर्पित करें। तिल का दान करें।
शुभ रंग- नीला व आसमानी।
वृश्चिक (Scorpio) ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) :
आज का वृश्चिक राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन व्यापार व नौकरी कर रहे लोग किसी अज्ञात भय के कारण परेशान रहेंगे, जिसके कारण वह कोई गलत निर्णय ले सकते हैं। आज आपका स्वभाव भी कुछ चिड़चिड़ा रहेगा आज का दिन आपकी गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि का दिन रहेगा। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। विद्यार्थियों को शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
आज का उपाय- हनुमान जी की उपासना करें। हनुमान बाहुक का पाठ करने से बिगड़े स्वास्थ्य ठीक हो जाते हैं। तिल व उड़द का दान करें।
आज का शुभ अंक- 04 व 07
शुभ रंग- लाल व पीला
धनु (Sagittarius)(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ) :
आज का धनु राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन साझेदारी में चल रहे व्यवसाय में आज आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, लेकिन पार्टनर की कुछ बातों से आपका मन थोड़ा दुखी होगा। आज आप परिवार के छोटे बच्चों के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आज का दिन पैसे लेने के लिए रहेगा। अविवाहितों के लिए मनचाहा रिश्ता आ सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
आज का उपाय- बड़े भाई का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लें। अनार का दान उत्तम फलदायी है।
शुभ रंग- लाल व नारंगी ।
आज का शुभ अंक- 03 व 09
मकर(Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है ) :
आज का मकर राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोग आज अपनी वाणी के कारण मित्र बनाने में सफल रहेंगे और उनकी वाणी मान-सम्मान भी दिलवाएगी। आप अपने जीवनसाथी को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों मेल मिलाप करने जा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा, लेकिन वह व्यर्थ की होंगी, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे।
आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। शनि के द्रव्य तिल व उड़द का दान करें। कनकधारास्तोत्र का पाठ करें, आर्थिक लाभ होगा।।
शुभ रंग- सफेद व हरा।
आज का शुभ अंक- 02 व 06
कुंभ(Aquarius)( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) :
आज का कुंभ राशिफल बताता है कि आज इस राशि के जातक आज का दिन किसी संपत्ति का सौदा कर सकते हैं, लेकिन ये काम किसी के बहकावे में आकर न करें। अपनी बुद्धि से निर्णय लेकर करना बेहतर रहेगा। छोटे व्यापारियों को आज अपने व्यापार संबंधी समस्याओं के लिए किसी परिजन से मदद के लिए सलाह मशवरा करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके रिश्ते में मजबूती लेकर आएगा।
आज का उपाय- भगवान विष्णु जी की उपासना करें। गुड़ व चावल का दान करें।
शुभ रंग- सफेद व हरा।
आज का शुभ अंक- 02 व 09
मीन (Pisces)( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची ) :
आज का मीन राशिफल बताता है कि इस राशि के जातक आज का दिन आप घर के वरिष्ठ सदस्य किसी समस्या को लेकर बात कर सकते हैं। विद्यार्थी गुरुजनों के सहयोग में आगे बढ़ेंगे और उनकी समस्याएं भी दूर होंगी, तभी सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा और आपके चारों ओर का वातावरण खुशहाल रहेगा। छोटे बच्चे भी आज मौज मस्ती करते नजर आएंगे।
आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम के पाठ से सम्पूर्ण समस्या का समाधान होगा। नित्य भगवान विष्णु की उपासना करते रहें।
शुभ रंग- लाल व पीला।
आज का शुभ अंक- 02 व 03
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 19 फरवरी 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।