आज पापमोचनी एकादशी का व्रत है। विष्णु जी की उपासना करें। ओम नमो भगवते वासुदेवाय का जाप शुभ फल देगा। कई राशियों के लिए ये दिन अच्छा बीतेगा। कुछ लोगों को स्वास्थ्य में परेशानी हो सकती है। दान पूजन से बिगड़े काम बनाए जा सकते हैं।
हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (25 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर मकर राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (25 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया गया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।
मेष : (Aries)(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – )
चन्द्रमा दशम व सूर्य द्वादश हैं। आज का दिवस छात्रों के करियर लिए प्रगतिशील पथ पर चलने का है। बिजनेस ग्रोथ के समाधान के लिए प्रयास करें। लव लाइफ में बिजी रहेंगे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। व्यवसाय के लिए दिवस मंगलमय है।आज जीवन का भरपूर आनंद लेने का प्रयास करें। अपने से छोटे भाई-बहनों के साथ समय बिताएं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। रोमांटिक मुलाकात प्रेमी के साथ संभव है। घर में मेहमान का आगमन हो सकता है।
- आज का उपाय – लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री कृष्ण जी की उपासना करें। तिल का दान करें।
- शुभ रंग – लाल व नारंगी।
- शुभ अंक – 01 व 09
वृष : (Taurus)(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,ब बो) :
चन्द्रमा नवम व सूर्य एकादश गोचर कर रहे हैं। आज का दिन जॉब में उन्नति के उम्मीदों से भरे रहने की है। उच्चाधिकारियों से आपका बड़ा सहयोग हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, उड़द का दान करें।आप किसी कार्य को लेकर काफी खुश रहेंगे। दोस्त भी आपको कोई खुशखबरी दे सकता है। दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए दिन अच्छा रहेगा। परिवार के सदस्यों की जरूरतों पर ध्यान दें। प्रेमी के खास पलों का लुफ्त उठाएं। खुशियां के साथ दिन बीतेगा।
- आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग – सफेद व हरा।
- शुभ अंक – 04 व 08
मिथुन : (Gemini)(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : )
चन्द्रमा अष्टम व सूर्य दशम है। आज का दिन टीचिंग, आईटी व बैंकिंग के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस में आय व्यय के संतुलन को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।बच्चों के साथ आज आपका खुशनुमा दिन बीतेगा। अपने कार्यों पर ध्यान रखें। कोई आपको पीठ पीछे धोखा देने की प्लानिंग कर सकता है। धैर्य रखें। नौकरी पेशा लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। शाम के समय पार्टी में शामिल हो सकते हैं।
- आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें।
- शुभ रंग – बैंगनी व नीला।
- शुभ अंक – 05 व 08
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
जॉब प्रोमोशन के लिए हर प्रयास सफल है। चन्द्रमा सप्तम व सूर्य नवम है। बिजनेस में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद अभी सफलता नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य को लेकर अब खुश रहेंगे। रुके धन का आगमन हो सकता है।आज आपकी चिंता दूर होगी। आप काफी सकारात्मक रहेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह उपयोग करेंगे। आर्थिक स्थिति भी आपके फेवर में रहेगी। अगर आप नौकरी पेशा से जुड़े हैं तो आपको कई अवसर मिल सकते हैं। यात्रा सुखद होगी।
- आज का उपाय – भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं और उनकी 04 परिक्रमा करें। पीले ऊनी वस्त्रों का दान करें।
- शुभ रंग- सफेद व पीला।
- शुभ अंक – 03व 05
सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) :
चन्द्रमा खष्ठम है। आप किसी पारिवारिक समस्या को लेकर तनाव में रहेंगे। अष्टम सूर्य शुभ है। पिता व बड़े भाई की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में अध्ययन करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज आपका दिन सामान्य रहेगा लेकिन शाम का समय आपके फेवर में होगा। भागदौड़ भरे दिन के बीच अपने लिए भी समय निकालें। आर्थिक स्थिति पर फोकस रखें। दोस्तों या रिश्तेदारों से अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।
- आज का उपाय – अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। पीपल को जल देकर उनकी 07 परिक्रमा करें।
- शुभ रंग – पीला व नारंगी।
- शुभ अंक – 02 व 09
कन्या (Virgo)( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो ) :
चन्द्रमा पंचम है। सूर्य सप्तम मंगलमय है। करियर को सही दिशा में की गई मेहनत ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। आईटी व मीडिया जॉब के जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।दूसरों के साथ खुशियां बांटने का प्रयास करें। सहकर्मी आपका साथ देंगे। निवेश पर फोकस रखें। निवेश से लाभ मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन उसका आपके ऊपर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। भाई के साथ मिलकर किसी चीज की योजना बना सकते हैं। लाभ मिलेगा।
- आज का उपाय – उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को पालक खिलाएं।
- शुभ रंग -आसमानी व नीला।
- शुभ अंक -01 व 03
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते) :
चन्द्रमा चतुर्थ गोचर व सूर्य खष्ठम में है। जॉब में आपकी कार्यशैली अट्रैक्टिव रहेगी। सफलता मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में सफल रहेंगे। बीपी व लीवर के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।आर्थिक मामलों को लेकर आज चिंता हो सकती है लेकिन आपको धैर्य के साथ काम करना है। नौकरी में वित्तीय लाभ प्राप्त कर सकते हैं। अपने लिए समय निकालें। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। अविवाहित लोगों के लिए कहीं से विवाह का प्रस्ताव आ सकता है।
- आज का उपाय – गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। उड़द का दान करें।
- शुभ रंग -नीला व सफेद।
- शुभ अंक – 03 व 06
वृश्चिक (Scorpio) ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) :
मंगल व शुक्र शुभ है। चन्द्रमा तृतीय है। जॉब में नवीन अवसर प्राप्त होगा। यात्रा से लाभ होगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ को लेकर तनाव रहेगा।काम को समय पर निपटाने का प्रयास करेंगे। बचे समय का उपयोग प्रेमी के साथ खरीदारी में बिता सकते हैं। प्रेमी के साथ दिन आपका काफी अच्छा गुजरेगा। निवेश के अवसर आपके सामने आएंगे। किसी के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए सतर्क रहें।
- आज का उपाय – हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। उड़द व गुड़ का दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
- शुभ अंक -02 व 07।
- शुभ रंग – लाल व नारंगी
धनु (Sagittarius)(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ) :
व्यवसाय को लेकर मन खुश रहेगा। चन्द्रमा द्वितीय व सूर्य चतुर्थ है। फाइनेंशियल प्रोग्रेस से खुश रह सकते हैं। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य सुख बहुत बेहतर रहेगा। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।अपनी ऊर्जा का भरपूर प्रयोग करें। पैसे खर्च होंगे। लेकिन कहीं से धन आने की भी संभावना दिख रही है। कोई आपको आज पसंद कर सकता है। प्रेम के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी को रोमांटिक डेट पर ले जा सकते हैं। रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी।
- आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें।
- शुभ रंग – पीला व लाल
- शुभ अंक -01 व 09
मकर(Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है ) :
चन्द्रमा इसी राशि में है। व्यवसाय में संघर्ष रहेगा। आईटी व बैंकिंग जॉब में सफल रहेंगे। कोई न्यू बिजनेस डील अब कन्फर्म कर सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।आपका विनम्र और दयालु व्यवहार सबको पसंद आएगा। कोई आपको आज उपहार भी दे सकता है। आर्थिक रूप से दिन काफी अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में खूबसूरत पलों बिताने का प्रयास करेंगे।
- आज का उपाय – शिवलिंग को गंगा जल व दुग्ध अर्पित करें। शनि के द्रव्य तिल व नीले वस्त्र का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
- शुभ रंग – आसमानी व हरा।
- शुभ अंक -01 व 03
कुंभ(Aquarius)( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) :
शनि इसी राशि में व चन्द्रमा व्यय भाव में है। बिजनेस वर्क को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करेंगे। अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। करियर में कई पुराने प्रोजेक्ट आज पूर्ण हो सकते हैं। हेल्थ खराब हो सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।आपका आत्मविश्वास आज बढ़ा हुआ रहेगा। नए वित्तीय अवसर आपके सामने आ सकते हैं। घरेलू कामों को पूरा करने पर ध्यान दें। परिवार के साथ अच्छा समय बिताएं। कोई बड़ा फैसला आपको लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मधुर होंगे।
- आज का उपाय – हनुमान चालीस का 07 बार पाठ करें।
- शुभ रंग – हरा व नीला।
- शुभ अंक- 02 व 03
कुंभ(Aquarius)( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) :
सूर्य इसी राशि में व चन्द्रमा एकादश है। करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय व जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद गुरु की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।जीवनसाथी के साथ दिन को खुशनुमा बिताने के लिए खरीदारी करें, यात्रा पर जाएं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नई परियोजनाओं पर काम शुरू करने के लिए बेहतरीन समय है। समय का लाभ उठाएं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती पर समय बिता सकते हैं।
- आज का उपाय- मसूर व गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग- पीला व नारंगी।
- शुभ अंक- 03 व 09
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 25 मार्च 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।