Author: A Singh

साहिबगंज। जिले में सोमवार देर शाम नगर थाना क्षेत्र के तिलकधारी बंगाली टोला निवासी नवीन कुमार (16) के लापता होने का मामला परिजनों ने मंगलवार को दर्ज कराया है। इस संबंध में नवल किशोर गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र सोमवार शाम को घर से कॉपी खरीदने के लिए कह कर निकला था लेकिन मंगलवार सुबह तक घर नहीं पहुंचा। परिजन ने किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए प्रशासन से जल्द बच्चे को खोजने की मांग की है। इससे पूर्व लालबाबू यादव के 12 वर्षीय पुत्र भवेश कुमार का भी अपहरण का मामला सामने आया था। इसमें…

Read More

हजारीबाग। उपायुक्त नैंसी सहाय के जनता दरबार मे मंगलवार को दर्जनों मामले आए। साप्ताहिक जनता दरबार मे जिले के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों के समस्याओं से निष्पादन की आस लिए आए नागरिकों के फरियाद को सुन उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उपायुक्त वेश्म में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों द्वारा आम गैर मजुरूआ रास्ता में जबरन मकान बनाने, एलपीसी निर्गत करने, पारिवारिक विवाद निपटारा, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के संबंधित कई मामले आए।

Read More

मेरठ। नगर निकाय चुनाव के मतदान से पहले बसपा को करारा झटका लगा है। मंगलवार को बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री समेत 28 नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की उपस्थिति में सभी नेता भाजपा में शामिल हुए। बागपत रोड स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय पर मंगलवार को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहुंचे। उनके सामने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और बसपा सरकार में दर्जा राज्य मंत्री रहे योगेंद्र जाटव, मेरठ शहर के पूर्व बसपा उम्मीदवार और पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनय कुराली ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा…

Read More

युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.41, सूर्यास्त 06.37, ऋतु – ग्रीष्म ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष चतुर्थी, मंगलवार, 09 मई 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- आज का दिन अच्छा रहेगा। कारोबार अच्छा चलेगा और लाभ की स्थिति रहेगी। कार्यक्षेत्र में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन अपने प्रयासों से कार्य सफल होंगे। वाणी की मधुरता से अन्य लोगों को प्रभावित कर पाएंगे और साथ ही उनके साथ संबंध भी मजबूत होंगे। अनावश्यक…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य के विभिन्न सिनेमा हॉल में रिलीज हुई लव जिहाद पर बनी फिल्म दी केरला स्टोरी को प्रतिबंधित करने की घोषणा की है। राज्य सरकार के इस फैसले की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबंधित सांस्कृतिक संगठन संस्कार भारती ने निंदा की है। संगठन के पश्चिम बंगाल क्षेत्र के महामंत्री तिलक सेनगुप्ता ने “हिन्दुस्थान समाचार” से कहा कि ममता बनर्जी ने खास समुदाय को खुश करने के लिए कला और बोलने की आजादी पर सीधा हस्तक्षेप किया है। तुष्टीकरण की शर्मनाक राजनीति के लिए ममता ने देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था पर तानाशाही…

Read More

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल और ओडिशा में मोचा के रूप में इस वर्ष पहले चक्रवाती तूफान से निबटने की तैयारियां की गई हैं। मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक इस क्षेत्र में 9 से 12 मई तक बारिश होगी। इसके साथ ही आंध्र प्रदेश सहित देश के दूसरे राज्यों में भी इसका असर पड़ने की संभावना जताई गई है। अनुमान के मुताबिक दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में 70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से बारिश व तेज हवा चलने की उम्मीद है। दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर सोमवार को कम दबाव का क्षेत्र बना जिसके चक्रवात में बदलने और…

Read More

फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर चल रहे विवाद अभी भी थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब कहा जा रहा है कि फिल्म के क्रू मेंबर्स को धमकियां मिली हैं। उसके बाद उन्हें मुंबई पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई है। मुंबई पुलिस ने बताया कि फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के क्रू मेंबर को एक अज्ञात फोन नंबर से धमकी भरा मैसेज भेजा गया था। फिल्म के डायरेक्टर सुदीप्तो सेन ने इस संबंध में मुंबई पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने कहा, “ उस व्यक्ति ने धमकी दी कि वह अकेले घर से बाहर न निकले। संदेश में कहा…

Read More

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे और समलैंगिक जोड़े को सरोगेसी एक्ट के दायरे में लाने का विरोध किया है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल जवाब में सरकार ने कहा है कि ऐसे कपल को सरोगेसी की इजाज़त देना इस एक्ट के दुरुपयोग को बढ़ावा देगा। साथ ही किराए की कोख से जन्मे बच्चे के उज्ज्वल भविष्य को लेकर भी आशंका बनी रहेगी। कोर्ट ने 23 जनवरी को केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया था। कोर्ट ने याचिकाकर्ता को निर्देश दिया था कि वह याचिका की कॉपी एएसजी ऐश्वर्या भाटी के कार्यालय को उपलब्ध कराए। दरअसल, अविवाहित…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के मिडफील्डर हार्दिक सिंह ने मार्च 2023 में नई दिल्ली में आयोजित 5वें हॉकी इंडिया वार्षिक पुरस्कार 2022 में हॉकी इंडिया बलबीर सिंह सीनियर अवार्ड फॉर प्लेयर ऑफ द ईयर 2022 जीतकर एक बार फिर साबित कर दिया कि लगातार कड़ी मेहनत सफलता की ओर ले जाती है। हॉकी इंडिया द्वारा शुरू की गई एक पॉडकास्ट श्रृंखला हॉकी ते चर्चा के नवीनतम एपिसोड में, ओलंपिक पदक विजेता और अनुभवी हार्दिक सिंह ने प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीतने के बारे में बात की साथ ही उन्होंने एफआईएच ओडिशा हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप 2023 से…

Read More

कोडरमा। दहेज उत्पीड़न के मामले में कोडरमा मंडल कारा में बंद एक युवक की मंगलवार सुबह मौत हो गई। मृतक विवेक कुमार यादव (28) हजारीबाग जिले के चलकुसा प्रखंड अंतर्गत मसानी गांव का रहने वाला था। बताया जाता है कि युवक की पत्नी काजल देवी ने 2020 में न्यायालय में उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में गत 17 मार्च 2023 से वह कोडरमा जेल में बंद था। जेल अधिकारियों के अनुसार उसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।…

Read More