Author: A Singh

नीलांबर पितांबरपुर: लेस्लीगंज पुलिस ने गुरुवार को लूटपाट करने वाले गिरोह के दो लोग को गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके पास से एक पल्सर बाइक, जप्त किया है। डीएसपी आलोक कुमार टूटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पत्रकारों को बताया कि दिनांक 7 अप्रैल को धर्मेंद्र भुईयां पिता स्व सुरेश भुईया निवासी घुटवा थाना लेस्लीगंज जिला पलामू के लिखित आवेदन के आधार पर लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 32/ 2023 सात अप्रैल 2023 धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर एक टीम बनाकर छापेमारी कर दिनांक 20 अप्रैल को लूटी हुई पल्सर बाइक JHO AC 4672 बरामद कर दो अप्राथमिकी बालकेश…

Read More

गुमला। शुक्रवार 21 अप्रैल का दिन गुमला जिले के लिए उपलब्धि भरा रहा। जिले के उपायुक्त श्री सुशांत गौरव को दिल्ली के विज्ञान भवन में ‘सिविल सर्विस डे 2023’ के मौके पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोक प्रशासन में उत्कृष्टता का प्रधानमंत्री अवार्ड दिया गया। इस कार्यक्रम के दौरान विज्ञान भवन सभागार में देश के कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा कई राज्यों के आमंत्रित पदाधिकारी मौजूद थे। ऐसे महत्वपूर्ण मंच से गुमला जिले में हुए कार्यों की सार्वजनिक रूप से प्रशंसा होना निश्चित रूप से जिले की पूरी टीम तथा जिले के निवासियों के लिए गर्व की…

Read More

लोहरदगा। झारखंड के राज्यपाल सी०पी० राधाकृष्णन विकास भारती बिशुनपुर गुमला में कार्यक्रम में भाग लेने जाने के दौरान शुक्रवार को लोहरदगा परिसदन पहुंचे। राज्यपाल के आगमन पर लोहरदगा जिला की सीमा पर उनका भव्य स्वागत उपायुक्त डॉ वाघमारे प्रसाद कृष्ण, पुलिस अधीक्षक आर रामकुमार द्वारा गुलदस्ता भेंट कर किया गया। वही परिसदन परिसर में राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके उपरांत महामहिम का काफिला विकास भारती, बिशुनपुर (गुमला) के लिए रवाना हो गया।

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जम्मू-कश्मीर के पूंछ सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद होने वाले पांच जवानों की शहादत पर शोक जताया है। जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए सोरेन ने कहा कि जवानों की शहादत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। परमात्मा वीर जवानों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे। बताते चले की राजौरी सेक्टर में कल लगभग दोपहर तीन बजे भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। आतंकवादियों ने भारी बारिश और कम…

Read More

मुंबई। पुणे जिले में स्थित शिवाजीनगर पुलिस स्टेशन में कोरोना उपचार केंद्र में कथित घोटाला मामले में शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) पार्टी के नेता संजय राऊत और अन्य के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया है। यह मामला पुणे मेट्रोपॉलिटन रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (पीएमआरडीए) के कार्यकारी अभियंता राजू लक्ष्मण थंगे की शिकायत पर दर्ज किया गया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. किरीट सोमैया ने इस मामले की छानबीन की मांग की थी। किरीट सोमैया ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पुणे में आम कोरोना मरीजों को बेहतर इलाज के उद्देश्य से जंबो कोरोना उपचार केंद्र बनाया…

Read More

अररिया। रहमत,बरकत और इबादत का मुस्लिमों का एक माह का माहे रमजान के अलविदा जुमा के दिन भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने अपने पति के साथ मिलकर गरीब मजलूमों के बीच ईद की खुशियां बांटी। फारबिसगंज टीचर्स ट्रेनिंग स्कूल के निकट अपने आवास पर उन्होंने जरूरतमंदों के बीच ईद पर्व को खुशी खुशी मनाने के लिए नये-नये कपड़ों के साथ ईद के मौके पर बनने वाले पारंपरिक सेवईयां और अन्य जरूरत के सामानों का वितरण किया। मौके पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के महिला और पुरुष मौजूद थे,जिन्हे दंपत्ति ने सम्मानपूर्वक बिठाकर खुद से जरूरत के…

Read More

मोतिहारी। शहर से सटे एनएच किनारे बरियारपुर स्थित आरबी कोल्ड स्टोरेज में गुरुवार की देर रात अमोनिया पाइप का गैस कीट फट गया है। जिस कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।घटना के बाद कोल्ड स्टोरेज के समीप रहने वाले लोग परेशानी का सामना कर रहे है। जानकारी के अनुसार लोग बीमार हो गये है। कुछ लोगों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हो रही थी। हालांकि अस्पताल में इलाज के बाद वे राहत महसूस कर रहे है।घटना की सूचना पर मोतिहारी सदर के सीओ, छतौनी थानाध्यक्ष और मुफ्फसिल थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में…

Read More

मॉस्को। यूक्रेन के साथ जारी युद्ध के दौरान रूस ने गलती से अपने ही शहर में बम गिरा दिया। जिसके बाद जोरदार धमाके से कई इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और इसकी चपेट में आकर कई लोग घायल हो गए। रूसी रक्षा मंत्रालय की ओर से बताया गया कि रूस के एक लड़ाकू विमान ने गलती से यूक्रेन के पास अपने ही शहर बेलगोरोद में बम गिरा दिया। जिससे कई इमारतें ध्वस्त हो गयीं। कई कारें क्षतिग्रस्त हुईं और कुछ लोग घायल भी हुए हैं। विस्फोट से शहर के केंद्र में एक गड्ढा हो गया। धमाका इतना तेज था कि कुछ…

Read More

पाकुड़। शुक्रवार को नगर परिषद के अध्यक्ष शंपा साहा ने अमर शहीद पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण के उपरांत पंडित दीनदयाल उद्यान (रानी दिग्घी पटाल) का उन्नयन एवं सौन्दर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। श्रीमती संपा साहा ने बताया कि पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र के अंतर्गत तांतीपाड़ा स्थित रानी दिग्घी पटाल से नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उद्यान पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की योजना है। उपायुक्त वरुण रंजन पंडित दीनदयाल उद्यान को एक आकर्षक पर्यटक स्थल बनाने में महती भूमिका निभा रहे हैं और विभिन्न स्रोतों से राशि उपलब्ध कराने हेतु प्रयास कर रहे हैं।आने वाले…

Read More

खबर मन्त्र संवाददाताहजारीबाग : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डंडई सिवाने नदी पुल के पास गुरुवार की शाम करीब पांच बजे सीतगढ़ा निवासी अरविन्द हेमरोम ने अपने करीबी दोस्त लक्ष्मण पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही अपने बेटे महेंद्र हेमरोम को गोली मारकर घायल कर दिया। मृतक की पहचान रांची निवासी लक्ष्मण पांडे के रूप में हुई। इस संबंध में अरविंद हेमरोम की पत्नी किरण देवी ने बताया कि उसका पति जुआरी है। पति का रांची के दोस्त के साथ जुए की रकम की लेनदेन को लेकर विवाद था। लक्ष्मण ने जब विरोध किया, तो उसने…

Read More