ग्रहों की चाल के अनुसार, गुरुवार (27 मार्च 2025) को मिथुन राशि वालों का दिन खुशियों भरा बीतेगा। कर्क राशि वाले समय का सही सदुपयोग करें। कुंभ वालों को खाल लोगों से सतर्क रहने की जरूरत है। 4 राशि वालों का दिन आज खुशी और उत्साह भरा बीत सकता है। वहीं कुछ राशि वालों का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा।
हिंदू पंचांग के अनुसार, गुरुवार (27 मार्च) को चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस दौरान चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, गुरुवार (27 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया गया है। यहां पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि वालों का अपना आज का दैनिक राशिफल।
मेष : (Aries)(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – )
चंद्रमा-शनि एकसाथ इसी राशि से एकादश गोचर कर रहे हैं। सूर्य व्यय भाव में हैं। बिजनेस में सफलता का दिवस है। ऑफिस में विवादों से बचना होगा। रुके धन की प्राप्ति बहुत महत्वपूर्ण है। किसी कार्य को टालें मत , वो प्रॉब्लम दे सकता है। समय पर वर्क इम्पार्टेंट है। हेल्थ बेहतर रहेगारहें।आज आपकी जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर बहसवाजी हो सकती है। जिसकी वजह से आप दोनों कुछ देर के लिए अलग हो सकते हैं। कोशिश करें कि इससे बचा जाए। साथ में यात्रा करें, रिश्ते में मजबूती आएगी। घर में अनुष्ठान, हवन या शुभ समारोह के कार्यक्रम हो सकते हैं।
- आज का उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें। इमोशन पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
- शुभ अंक – 03 व 09।
- शुभ रंग – लाल व नारंगी।
वृष : (Taurus)(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,ब बो) :
सूर्य एकादश,चंद्रमा दशम व गुरु इसी राशि में हैं। सूर्य मीन में है। जॉब में नव सफलताओं से भरे रहने का समय है। लव लाइफ में इमोशन से बचें। स्वास्थ्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार से ही आपका विवाद हो सकता है। धन व्यय पर संयम रखें। राहु प्रेम संबंधों में दूरियां देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। न्यू बिजनेस डील की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे।शाम के समय घर पर खुशियां आएंगी। धार्मिक कार्यों में व्यस्त रह सकते हैं। निवेश करने से आपको काफी लाभ की संभावना है। रिश्तों में गलतफहमी की वजह से खटास पैदा हो सकती है। प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। बुजुर्गों का मार्गदर्शन मिलेगा।
- आज का उपाय – भगवान शिव की पूजा करते रहें। तिल का दान करें।
- शुभ रंग – हरा व नीला।
- शुभ अंक – 04 व 08।
मिथुन : (Gemini)(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : )
नवम चंद्रमा, कुंभ का शनि व व्यय भाव के गुरु जॉब में लाभ तथा बिजनेस पार्टनरशिप भाव को स्ट्रांग करेंगे। आज किसी प्रिय मित्र का आगमन होने वाला है। आज का दिन छात्रों के लिए अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे। आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में लकी रहेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखेंआज आपका दिन दूसरों के साथ खुशियां बितानें में बीत सकता है। स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वित्तीय जोखिम उठाने से बचें। खर्चों पर ध्यान दें। परिवार के साथ रोमांचक समय बिताएं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन काफी अच्छा रह सकता है।
- आज का उपाय – श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ व तिल दान करें।
- शुभ रंग – आसमानी व नीला।
- शुभ अंक – 04 व 07।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
सूर्य मीन, एकादश गुरु व अष्टम भाव में चंद्रमा बिजनेस अब बेहतर कर सकता है। अभी कॅरियर में मनचाही सफलता नहीं मिल पा रही है लेकिन आज के मेहनत का भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में विवाह का मोड़ आ सकता है। जॉब प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे।आज आप गरीबों की मदद करेंगे। सुखद दिन बिताने के लिए शाम के समय मंदिर जा सकते हैं या यात्रा पर जाएंगे। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। करियर से जुड़े फैसले लेने में जल्दवाजी न दिखाएं। सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। समय का सही उपयोग करें।
- आज का उपाय – भगवान विष्णु के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। मूंग का दान करें।
- शुभ रंग -पीला व लाल।
- शुभ अंक – 03 व 09।
सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) :
सूर्य अष्टम ,सप्तम चंद्रमा तथा शनि व वृष का गुरु मंगलमय गोचर व शुभ फल प्रदान करेंगे। जॉब में कोई रुके कार्य पूर्ण होने से प्रसन्न रहेंगे। पिता की सहायता मिलेगी, पोजीशन को और बेहतर करने के लिए अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। छात्र सही दिशा में अध्ययन करें। मन को एकाग्र करने के लिए ध्यान का सहारा लें।आज आप अपने बच्चों की उपलब्धियों से काफी खुश हो सकते हैं। रिश्तेदार आपकी मदद करने के लिए आगे आएंगे। पारिवारिक मामले सुलझेंगे। पैसे कमाने पर ध्यान दें। प्रियजनों के साथ बेहतरीन पल बिताएं। नहीं तो गलतफहमी की वजह से अनबन हो सकती है।
- आज का उपाय – भगवान हनुमान की उपासना करते रहें। गुड़ व मसूर का दान करें।
- शुभ रंग – नारंगी व लाल।
- शुभ अंक – 01व 09।
कन्या (Virgo)( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो ) :
सूर्य सप्तम, चंद्रमा व शनि एकसाथ षष्ठम गोचर करके घर-परिवार के लिए मंगलमय हैं। बिजनेस में गुरु व मंगल नवीन अवसरों की प्राप्ति का सौभाग्य दिलवा सकते हैं। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी व्यक्ति हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। धार्मिक सतसंग से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। बिजनेस में कोई नवीन प्रोजेक्ट मिलेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज आपकी सेहत पहले से काफी बढ़िया रहेगी। जिसको लेकर आप काफी ऊर्जावान रह सकते हैं। जीवनसाथी के ऊपर आज पैसे खर्च हो सकते हैं। चिंता से दूर रहने का प्रयास करें। यात्रा करना बढ़िया विचार हो सकता है। अपनी गुप्त योजनाओं को दूसरों के साथ शेयर करने से बचें।
- आज का उपाय – राहु से संबंधित द्रव्यों तिल व उड़द इत्यादि का दान करें। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का 03 पाठ पुण्यदायी है।
- शुभ रंग – हरा व आसमानी।
- शुभ अंक – 05 व 08।
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते) :
सूर्य षष्ठम, इस राशि से पंचम शनि-चंद्रमा व वृष का गुरु प्रत्येक कार्यों के लिए शुभ है। शुक्र व गुरु गोचर मंगलमय है। चंद्रमा व शनि बिजनेस व हेल्थ में लाभ करेगा। बिजनेस में पोजिशन बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ को ठीक करें। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। इमोशन को नियंत्रित करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।शारीरिक समस्याओं से आपको छुटकारा मिल सकता है। पहले से किए गए निवेश में लाभ मिलेगा। परिवार के साथ समय बिताना आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ की संभावना है। वैवाहिक जीवन में दिन यादगार अनुभव के साथ गुजरेगा।
- आज का उपाय – भगवान हनुमान की उपासना करें तथा गुड़ व गेंहू का दान करें।
- शुभ रंग – सफेद व हरा।
- शुभ अंक – 05 व 08।
वृश्चिक (Scorpio) ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) :
सूर्य पंचम, चतुर्थ शनि तथा चंद्रमा बिजनेस के लिए शुभ रहेंगे। बिजनेस में प्रोग्रेस है। जॉब में पोस्ट चेंज का प्रयास सफल रहेगा। परिवार को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।आज आपको कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना पड़ सकता है। इसके लिए तैयार रहें। आर्थिक रूप से दिन अनुकूल रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आपका मनमुटाव हो सकता है। इससे बचें। काम पर ध्यान केंद्रित रखें।
- आज का उपाय – माता दुर्गा के मंदिर जाएं व उनकी एक परिक्रमा करें। सप्त अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है। पीले वस्त्रों का दान भी करें।
- शुभ रंग – नारंगी व लाल।
- शुभ अंक – 03 व 07।
धनु (Sagittarius)(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ) :
सूर्य चतुर्थ, तृतीय शनि-चंद्रमा कॅरियर में प्रोग्रेस देंगे। इस राशि के जातक अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। किसी संत के आशीर्वाद से प्रसन्न रहेंगे। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। हेल्थ बहुत बेहतर नहीं रहेगी।मौज-मस्ती भरा दिन गुजरेगा। दिन सुखद रहेगा। कार्यक्षेत्र पर आज आपके लिए नए अनुबंध बनेंगे। जल्दबाजी में निवेश का प्लान करने से बचें। प्यार में भावनात्मक रूप से परेशान हो सकते हैं। सावधान रहें।
- आज का उपाय – हनुमान बाहुक का पाठ करें। पिता का आशीर्वाद लें। गेंहू का दान करें।
- शुभ रंग – हरा व बैंगनी।
- शुभ अंक – 04 व 07।
मकर(Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है ) :
सूर्य तृतीय, द्वितीय शनि-चंद्रमा व पंचम गुरु जॉब व कॅरियर के लिए शुभ हैं। बिजनेस प्रोग्रेस अनुकूल रहेगा। आप आशावादी व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। बिजनेसमैन सफल रहेंगे। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। जमीन या मकान क्रय करने का विचार आएगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्रेम में भावुकता पर नियंत्रण रखें।आज आपकी ओर लोगों का आकर्षण बना रहेगा। पैसा खर्च हो सकता है। वित्तीय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार की देखभाल में समय दें। साथी को पसंद का आज आप कार्य कर सकते हैं। जिसको लेकर आपका साथी भी काफी खुश होगा।
- आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग – पीला व सफेद।
- शुभ अंक – 04 व 08।
कुंभ(Aquarius)( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) :
चंद्रमा-शनि एकसाथ आज इसी भाव में रहेंगे। गुरु चतुर्थ व शनि इसी राशि में जॉब में बड़े परिवर्तन का कोई निर्णय दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा से खुश रह सकते हैं। किसी भी बड़े कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। छात्रों को नवीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं। लव लाइफ बेहतर होगी।आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती और मनोरंजन से भरा रह सकता है। यात्रा करने से थकावट का शिकार हो सकते हैं। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। अपने लोगों से ही आज चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
- आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ व फलों का दान करते रहें।
- शुभ रंग – हरा व नीला।
- शुभ अंक – 04 व 07।
मीन (Pisces)( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची ) :
सूर्य इसी राशि में ,चंद्रमा व शनि व्यय भाव में है। गुरु इसी राशि से द्वितीय हैं। स्टूडेंट्स का कॅरियर अब सकारात्मक दिशा में पहुंचेगा। जॉब में प्रोमोशन को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस पद्धति को सही दिशा देंगे। मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे।आज कामों में जल्दवाजी करने से बचें। पारिवारिक गतिविधियों में शामिल होंगे। अतिरिक्त पैसे खर्च हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ दिन आपका खुशियों से भरा रहने वाला है। प्रेमी की ओर से विशेष प्रस्ताव आ सकता है। कोई आपकी आज काफी तारीफ कर सकता है।
- आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ व धार्मिक पुस्तकों का दान लाभ करेगा।
- शुभ रंग – नारंगी व सफेद।
- शुभ अंक – 02 व 09।
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 27 मार्च 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।