कोडरमा। राज इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को होली का त्यौहार धूम-धाम से मनाया गया। वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अबीर गुलाल लगाकर रंगों के त्योहार का आगाज किया। इस दौरान लोक गीतों पर जमकर थिरके। वहीं विद्यालय में बच्चों ने चेहरे पर पेंटिंग बनाकर होली की शुभकामनाएं दी।
बताते चलें कि स्कूल में होली को लेकर छुट्टी होने से पहले मंगलवार को बच्चों ने स्कूल में धूम-धाम से होली मनाई एवं दीवारों पर स्लोगन लिखे गए। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर त्योहार का आनंद लिया और शिक्षकों को अबीर गुलाल लगाकर होली खेली। त्योहार के मौके पर टीचर भी बच्चों के साथ बच्चे बन गए। उन्होंने भी बच्चों को अबीर गुलाल लगाया एवं बच्चों को आपसी भाईचारे का संदेश दिया। होली महोत्सव के दौरान स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को होलिका दहन का महत्व बताया और उन्हें त्योहार की बधाइयां दीं।
वहीं विद्यालय के अध्यक्ष रामलखन सिंह ने बच्चों को अपने सन्देश में बताया की हिरण्यकश्यप के कहने पर होलिका प्रह्लाद को मारने के लिए अपनी गोद में बैठाकर आग में प्रवेश कर गई। किंतु भगवान विष्णु की कृपा से भक्त प्रह्लाद बच गया और होलिका जल गई। तभी से बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में होलिका दहन होने लगा और यह त्योहार मनाया जाने लगा। वहीं प्राचार्य राहुल घोष सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दी।