WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें
Join Now
रांची। रांची के बरियातू थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने के आराेप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आराेपित का नाम प्रिंस उर्फ पीयूष तिवारी है। इसके पास से एक देशी कट्टा, गोली और एक बाइक बरामद किया गया है।
सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि 15 मार्च की देर रात चेकिंग के दौरान बाइक सवार एक युवक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बाइक सवार भागने लगा, जिसे पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा। पकड़ाये लड़के की तलाशी ली गई तो उसके पास एक देशी कट्टा एवं एक जिन्दा गोली बरामद किया गया। इसके खिलाफ पूर्व से भी बरियातू और टाटीसिलवे थाने में मामला दर्ज हैं।