Author: A Singh

पेरिस। फ्रांस में पुलिस फायरिंग में किशोर नाहेल की मौत के बाद से पूरे देश में भड़की हिंसा के सातवें दिन हिंसा जारी रही। ताजा घटना क्रम में हिंसा के आरोप में 160 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 300 से ज्यादा वाहन जलाए गए और तीन पुलिसकर्मी घायल हुए। ताजा मामले को देखते हुए 45 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती में कमी नहीं की गई है। फ्रांस में बीते सात दिनों में बिगड़े सामाजिक वातावरण में सुधार के लिए सोमवार को हजारों लोगों ने एकता प्रदर्शित करने वाले जुलूस निकाले गए। ये जुलूस सामुदायिक भवनों से निकाले गए, जिन्हें दंगे के…

Read More

सैन फ्रांसिस्को। खालिस्तान समर्थकों ने यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास को आग के हवाले कर दिया। हालांकि स्थानीय अग्निशमन विभाग की तत्परता से इमारत को सुरक्षित बचा लिया गया। सैन फ्रांसिस्को औपचारिक रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य का प्रमुख सांस्कृतिक और वाणिज्यिक केंद्र है। खालिस्तान समर्थकों ने दो जुलाई को दूतावास को राख के ढेर में तब्दील करने की कायराना हरकत की। इस घटना में कोई बड़ी क्षति या कर्मचारियों को नुकसान नहीं पहुंचा है। आग को समय रहते बुझा लिया गया। स्थानीय, राज्य और संघीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई है। अमेरिका के विदेश विभाग ने…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पांच जुलाई को राज्य को 206 नयी एंबुलेंस की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी नयी योजनाओं का शुभारंभ और कई मोबाइल ऐप की लांचिंग करेंगे। साथ ही राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के नामकुम स्थित परिसर से मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर इन एंबुलेंस को रवाना करेंगे। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इन नयी एंबुलेंस की खरीद करीब साल भर पहले ही हो चुकी थी। तब से अब तक ये स्वास्थ्य विभाग के मुख्यालय में खड़ी थीं। इन नयी एंबुलेंस का उपयोग जल्द शुरू करने की मांग बजट सत्र के दौरान विधानसभा में भी उठायी गयी थी। नयी…

Read More

नई दिल्ली: सीबीआई ने दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में लैंड फॉर जॉब घोटाले मामले में चार्जशीट दाखिल की है।लालू यादव परिवार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। चार्जशीट में बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और कंपनियों समेत कई अन्य लोगों के नाम आरोपी के तौर पर शामिल हैं। लैंड फॉर जॉब स्कैम से संबंधित केस में पूर्व केंद्रीय रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव, बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव और कई अन्य के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। जानकरी के मुताबिक, सीबीआई ने जो चार्जशीट दाखिल की है…

Read More

मेदिनीनगर। मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के पोटो (भजनिया) गांव में सोमवार सुबह अवैध तरीके से खींचे हुए विद्युत के नंगे तार की चपेट में आने से गांव के ही अरविंद पासवान की पुत्री ममता कुमारी ( 14) की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर परिजन घर के पास खेत में अचेता अवस्था में पड़े हुए ममता को देखा। आनन फानन में उसे हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने ममता को मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां गुंजन देवी और दादी आशा कुंवर ने बताया कि ममता अहले सुबह घर से बाहर खेत की ओर निकली थी।…

Read More

रांची। दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने सोमवार को झारखंड सरकार में 11वें मंत्री के रूप में शपथ ली। बेबी देवी को राजभवन के दरबार हॉल में सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन सहित कई नेता और मंत्रियों ने हिस्सा लिया। हालांकि इस शपथ ग्रहण समारोह में झामुमो के कई मंत्रियों व नेताओं को इंट्री नहीं मिलने से वे नाराज हैं। झारखंड सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और पर्यटन, खेल-कूद, कला-संस्कृति व युवा कार्य विभाग मंत्री हफीजुल हसन…

Read More

पलामू। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी की साजिश को विफल कर दिया है। जिले के छतरपुर के देवगन होते पिपरा जाने वाली सड़क से पुलिस ने तीन केजी का बारूदी सुरंग बरामद किया है। बारूदी सुरंग को विस्फोट करने के लिए कोडेक्स वायर से जोड़कर रखा गया था। नक्सल विरोधी अभियान पर निकले पुलिस जवानों को देवगन से आगे नहर से मुड़ने वाली सड़क के नीचे बारूदी सुरंग नजर आया। पुलिस ने तत्काल इलाके को घेर लिया और इसकी जानकारी जगुआर की टीम को दी। रांची से जगुआर के बीडीएस-बम…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के कराईकेला थाना क्षेत्र में अपराधियों ने धारदार हथियार से पति-पत्नी की हत्या कर दी। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि डायन और जमीन विवाद के कारण हत्या की गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार कराईकेला थाना अंतर्गत ओटार पंचायत के झोमरो गांव निवासी सकारी दिग्गी (65) और उसकी पत्नी बादगी दिग्गी (60) पर अपराधियों ने दाउली और चाकू से रविवार रात हमला कर दिया। इससे दोनों कि घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर कराईकेला…

Read More

देवघर: झारखंड सीमा पर अवस्थित दुम्मा कांवरिया पथ श्रावणी मेला का कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग मंत्री बादल पत्रलेख ने सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया। शुभारंभ कराने के लिए 11 वैदिक पुरोहितों द्वारा बाबा बैद्यनाथ की पूजा के साथ विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, 2023 का शुभारंभ कराया गया। मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि मुख्यमंत्री के अगुवाई में हम सभी मिलकर बाबा के भक्तों का स्वागत करेंगे। राज्य सरकार व जिला प्रशासन के साथ-साथ हम सभी के लिए यह अवसर है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को समझें। सभी के भागीदारी के बिना इतना बड़ा आयोजन कतई सफल नहीं हो सकता…

Read More

रांची। दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने झारखंड सरकार में 11वें मंत्री के रूप में शपथ ली। बेबी देवी को राजभवन के दरबार हॉल में सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। इसी के साथ उन्हें मंत्रालय आवंटित कर दिया गया है। बेबी देवी को सरकार ने उत्पाद विभाग आवंटित किया है। इसकी पुष्टि कांग्रेस विधायक अनूप सिंह ने की है। दिवंगत जगरनाथ महतो के पास स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के साथ-साथ उत्पाद विभाग भी था, जिसमें से बेबी देवी को फिलहाल उत्पाद विभाग दिया गया है।

Read More