Author: A Singh

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने आज (सोमवार) पूर्वाह्न 10 बजकर 42 मिनट पर जीएसएलवी-एफ12 सैटेलाइट (भूस्थिर उपग्रह प्रक्षेपण यान) को लॉन्च कर दिया। इसरो के वैज्ञानिकों ने बताया कि इसे सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से लॉन्च किया गया। 51.7 मीटर लंबा जीएसएलवी अपनी उड़ान में 2,232 किलोग्राम वजनी एनवीएस-01 नौवहन उपग्रह को लेकर रवाना हुआ। प्रक्षेपण के करीब 20 मिनट बाद, रॉकेट लगभग 251 किलोमीटर की ऊंचाई पर भू-स्थिर स्थानांतरण कक्षा (जीटीओ) में उपग्रह को स्थापित करेगा। एनवीएस-01 अपने साथ एल1, एल5 और एस बैंड उपकरण ले जाएगा। पूर्ववर्ती की…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट में आई तेजी का असर आज घरेलू शेयर बाजार में भी नजर आ रहा है। हालांकि शुरुआती कारोबार में आई तेजी के बाद फिलहाल घरेलू बाजार में मुनाफावसूली का दबाव बन गया है। इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। पहले 1 घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.56 प्रतिशत और निफ्टी 0.49 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, एचडीएफसी और इंडसइंड…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने दो हजार रुपये के नोट बिना किसी पहचान पत्र के बदलने के रिजर्व बैंक के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका को खारिज कर दिया। चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली बेंच ने याचिका खारिज करने का आदेश दिया। हाई कोर्ट ने 23 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया था। 23 मई को रिजर्व बैंक के वकील पराग त्रिपाठी ने कहा था कि यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है। इसे जुर्माना के साथ खारिज किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा था कि यह नोटबंदी नहीं है। त्रिपाठी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का…

Read More

पूर्वी चंपारण।भगवान शिव के अति प्रिय रूद्राक्ष जिसके पेड़ हिमालय एवं चूडियां पर्वतमालाओं की वादियों में देखने को मिलती है।अब यह बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी शहर में पहुंच गया है। इन दिनों नन्हे से पौधे ने अब पेड़ का स्वरूप लेकर फूलों से आच्छादित हो बरबस लोगों को आकर्षित कर रहा है। मोतिहारी के शिक्षाविद सह समाजसेवी यमुना सिकरिया के राधा नगर स्थित परिसर में लगे इस पेड़ को देखने दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों से भी लोग यहां पहुंच रहे है। यमुना सिकरिया ने बताया कि रुद्राक्ष के साथ माल्यागीरी चन्दन और कपूर का पेड़ तीन वर्ष…

Read More

रामगढ़। कुजू ओपी थाना क्षेत्र स्थित पुराने आलू के कोल्ड स्टोरेज रविवार देर रात भीषण आग लग गयी। आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि पुराने आलू के कोल्ड स्टोरेज की बैंक से नीलामी के बाद उसे खरीदने वाले तोड़फोड़ और डिस्मेंटल का काम कर रहे थे। तभी पहले तल्ले से देर रात भीषण आग की लपटें उठने लगीं। इस अगलगी में कोल्ड स्टोरेज में रखे थर्मोकॉल, लकड़ी और चावल की भूसी पूरी तरह जल गयी। आग कैसे लगी इसका पता…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के शानदार नौ साल पूरे होने पर आज (सोमवार) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) देश के सभी राज्य मुख्यालयों में संवाददाता सम्मेलन करेगी। इस दौरान देश के नागरिकों को सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया जाएगा। भाजपा शासित राज्यों में मुख्यमंत्री, केंद्रीयमंत्री और प्रमुख नेता संवाददाता सम्मेलन में केंद्र की पूर्ण हो चुकी, कार्यान्वित और निर्माणाधीन कल्याणकारी प्रमुख योजनाओं की जानकारी देंगे। बाकी राज्यों में भाजपा नेता संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। केंद्रीय मंत्रियों में निर्मला सीतारमण मुंबई, अनुराग ठाकुर अहमदाबाद, मीनाक्षी लेखी बेंगलुरु, हरदीप सिंह पुरी लखनऊ, अश्विनी वैष्णव गुवाहाटी, भूपेंद्र यादव भोपाल,…

Read More

अहमदाबाद। आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला बारिश की वजह से टल गया। अब यह खिताबी मुकाबला सोमवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले जाने वाला फाइनल मैच की शुरुआत हल्की बारिश की वजह से डिऐ हुई। हालांकि करीब रात के नौ बजे बारिश रुकी तो उम्मीद जगी कि मुकाबला होगा। हो सकता है देरी की वजह से निर्धारित ओवरों में कटौती की जाए लेकिन जब तक पिच से कवर हटाकर मैदान सुखाने की कोशिश पूरी होती कि फिर से बारिश ने खलल डाला। हालांकि दोबारा शुरू हुई बारिश…

Read More

अंकारा। इस्लामिक मुल्क तुर्किये (तुर्की) में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर आज हुए दूसरे चरण की वोटिंग में एक बार फिर रेसेप तैयप एर्दोगन ने जीत दर्ज की है। इसी के साथ एर्दोगन लगातार 11वीं बार चुनाव जीते हैं। पिछले 20 साल से तुर्किये की सत्ता पर काबिज रेसेप तैयप एर्दोगन को इस चुनाव में 52.10 प्रतिशत मत मिले हैं जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंदी कमाल केलिकदारोग्लू 47.90 प्रतिशत वोट मिला। हालांकि अभी तक 99.45 प्रतिशत वोटों की ही गिनती हुई है। ऐसे में आखिरी आंकड़े में परिवर्तन हो सकता है। इससे पहले, तुर्किए में हुए पहले चरण के राष्ट्रपति चुनाव में…

Read More

रांची। झारखंड की राजधानी रांची स्थित होटवार बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल में कुछ सजायाफ्ता कैदी मोबाइल-सेलफोन का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जाता है। ये चौंकाने वाला खुलासा टेक्निकल इन्क्वायरी में हुआ है। हालांकि यहां कैदियों की पूरी निगरानी के दावे भी किए जाते हैं, लेकिन हर बार यहां ये दावे खोखले नजर आते हैं। जब भी इस जेल में औचक निरीक्षण हुआ कुछ न कुछ खामियां पाई गईं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिम नंबर 8235064923 का उपयोग 42 मोबाइलों में किया गया। जबकि मोबाइल नंबर 8234622139 का इस्तेमाल 25 मोबाइल में किया गया। रांची…

Read More

गुवाहाटी। असम की राजधानी गुवाहाटी के जालुकबारी इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर रात को हुए सड़क हादसे में कार सवार असम इंजीनियरिंग कालेज के सात छात्रों की मौत हो गई। यह जानकारी स्थानीय पुलिस ने सोमवार सुबह दी। पुलिस के मुताबिक कार और बोलोरो पिकअप की सीधी टक्कर में कौशिक मोहन, कौशिक बरुवा, राजकिरण भुइंया, इमन बरुवा, अरिंदम भोवाला, उपांगशु शर्मा और नियर डेका (सभी छात्र) ने मौके पर दम तोड़ दिया। यह सभी तीसरे सेमेस्टर में पढ़ते थे और छात्रावास नंबर सात में रहते थे। इस टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। सभी के शव गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज…

Read More