रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी राज्य वासियों को ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद दी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि शांति, एकता, हर्ष, उल्लास और उत्साह का यह त्योहार है। सभी के जीवन में यह त्योहार सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए, यही दुआ करता हूं। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि न्याय ज्ञान शक्ति और साहस के प्रतीक भगवान परशुराम की कृपा सभी पर बनी रहे। मुख्यमंत्री ने अक्षय तृतीया के पावन पर्व की राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहे,…
Author: A Singh
रांची। साहिबगंज जिले में एक हज़ार करोड़ की अवैध खनन घोटाले मामले में फरार चल रहे दाहू यादव के पिता पशुपति यादव को साहिबगंज की नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दाहू के पिता की गिरफ्तारी को लेकर ईडी स्पेशल कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। पुलिस उसे रांची लाकर ईडी कार्यालय में प्रस्तुत करेगी। वहीं दाहू यादव और उसके भाई सुनील यादव फरार चल रहा है। दोनों के खिलाफ कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत है। ईडी की टीम साहिबगंज में 1000 करोड़ से अधिक अवैध खनन घोटाले मामले में जांच कर रही है। इस अवैध खनन घोटाले मामले…
जॉर्जटाउन: गुयाना की तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर राजधानी जॉर्जटाउन में सूरीनाम के विदेश मंत्री अल्बर्ट रामदीन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच विकास साझेदारी, सांस्कृतिक सहयोग, सुरक्षा और जलवायु मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा कि गुयाना में सुबह की शुरुआत सूरीनाम के वित्त मंत्री अल्बर्ट रामदीन से मुलाकात के साथ हुई। मैंने इस साल जनवरी में प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान राष्ट्रपति सी संतोखी की यात्रा को याद किया, जिन्होंने हमारे सदियों पुराने संबंधों को और प्रगाढ़ किया है।’ उन्होंने कहा कि दोनों देशों…
बेगूसराय। मुस्लिम धर्मावलंबियों के पावन त्योहार ईद शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर बेगूसराय के तीन सौ से अधिक मस्जिद के अलावा दर्जनों सामूहिक जगहों पर नमाज अदा किया गया। जिला मुख्यालय के गांधी स्टेडियम में सामूहिक रूप से ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर मुस्लिम समाज के लोगों ने अमन, चैन और देश में खुशहाली की दुआएं मांगी। वहीं, एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के त्योहार पर लोगों ने भाईचारे के साथ रहने का पैगाम दिया। बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान सहित सभी लोगों ने अमन और शांति के साथ ईद…
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (शनिवार) यहां सिग्नेचर बिल्डिंग में राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के चौबीसवें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पिछले छह वर्ष में उप्र लोक सेवा आयोग में हुए सुधारों की चर्चा की और विपक्ष पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश की आजादी में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में नई आशा जगाई। बाबा विश्वनाथ का पावन धाम वाराणसी है। देश-प्रदेश ने बदलाव देखा है। इस दौरान विपक्ष भी मुख्यमंत्री के…
बालाघाट। मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला दशकों से नक्सली समस्या से जूझ रहा है। बालाघाट पुलिस को पिछले साल छह कुख्यात नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली थी। ताजा सफलता आज (शनिवार) तड़के करीब तीन बजे मिली। इस बार बालाघाट पुलिस ने दलम में एरिया कमांडर और गार्ड रहीं दो कुख्यात महिला नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मौके पर मौजूद बालाघाट के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के मुताबिक यह मुठभेड़ गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के…
नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को संकेत दिया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने आखिरी सत्र में खेल रहे हैं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद उन्होंने कहा, “यह मेरे करियर का आखिरी चरण है।” धोनी की टीम ने शुक्रवार की रात एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया, न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डेवोन कॉनवे ने इस आईपीएल सीज़न में अपना तीसरा अर्धशतक बनाया और रवींद्र जडेजा ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, सीएसके ने आठ गेंद शेष रहते…
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को रीवा आ रहे हैं। वो रीवा के एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित गृह प्रवेशम् कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के चार लाख 11 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी संदीप कपूर ने दी। जनसंपर्क अधिकारी कपूर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जल जीवन मिशन के 7573 करोड़ 64 लाख रुपये के कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। इसमें रीवा बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना, टमस समूह जल प्रदाय योजना, सतना बाणसागर-2 समूह जल प्रदाय योजना, सीधी बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना और…
आयुष्मान खुराना बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता हैं, जो अपने अभिनय कौशल से दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ड्रीम गर्ल-2 का हाल ही में रिलीज हुआ टीजर चर्चा में है। इस टीजर में वह बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान से पूजा की आवाज में बात करते नजर आ रहे हैं। दर्शक उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना फिल्म ड्रीम गर्ल-2 में पूजा का किरदार निभाते नजर आएंगे। अब ड्रीम गर्ल-2 के टीजर में आयुष्मान खुराना के फीमेल लुक वाले किरदार की झलक देखने को मिल रही है। वह रेड साड़ी…
रांची। रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के तत्वावधान में दो दिवसीय पुरुष, महिला मलखंब प्रतियोगिता 22 और 23 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता धुर्वा स्थित बंगीय सांस्कृतिक परिषद विद्यालय सेक्टर -2 के प्रांगण में होगी। रांची जिला मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय झा ने बताया कि इस प्रतियोगिता के आधार पर रांची जिला सब जूनियर, जूनियर, सीनियर टीम का चयन किया जाएगा। आगामी माह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रांची जिला का प्रतिनिधित्व करेगी। इस प्रतियोगिता में रांची जिले के सभी कोटि के मध्य-उच्च विद्यालय, महाविद्यालय, क्लब एवं ग्रामीण क्षेत्र की टीम भाग ले सकती हैं।