खबर मन्त्र संवाददाताहजारीबाग : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डंडई सिवाने नदी पुल के पास गुरुवार की शाम करीब पांच बजे सीतगढ़ा निवासी अरविन्द हेमरोम ने अपने करीबी दोस्त लक्ष्मण पांडे की गोली मारकर हत्या कर दी। साथ ही अपने बेटे महेंद्र हेमरोम को गोली मारकर घायल कर दिया। मृतक की पहचान रांची निवासी लक्ष्मण पांडे के रूप में हुई। इस संबंध में अरविंद हेमरोम की पत्नी किरण देवी ने बताया कि उसका पति जुआरी है। पति का रांची के दोस्त के साथ जुए की रकम की लेनदेन को लेकर विवाद था। लक्ष्मण ने जब विरोध किया, तो उसने…
Author: A Singh
दुमका। जिले के गोपीकांदर थाना क्षेत्र के दुमका-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर रामपुर गांव के समीप एक बार फिर आधी रात को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कोयला लदा हाइवा और बिमल पान मसाला लदे ट्रक की आपसी टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहनों के चालकों की दर्दनाक मौत हो गई है। ट्रक और हाइवा वाहन के केबिन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। दोनों वाहनों के चालक भी केबिन पर फंसे रहे। दुर्घटना की सूचना पर गोपीकांदर एसआई अंजनी कुमार सह दल बल घटनास्थल पहुँच कर दोनों वाहन चालकों को गम्भीर अवस्था में सीएचसी, गोपीकांदर में…
नई दिल्ली। माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने अपनी घोषणा के मुताबिक वेरिफाइड अकाउंट से फ्री ब्लू टिक को हटाना शुरू कर दिया है। ट्विटर ने 20 अप्रैल रात 12 बजे के बाद अपने प्लेटफॉर्म से उन अकाउंट से ब्लू टिक हटाए हैं, जिन्होंने इसके लिए मंथली चार्ज का भुगतान नहीं किया। ट्विटर ने अनपेड अकाउंट से बड़ी संख्या में भारत के प्रभावशाली लोगों के ब्लू टिक स्टेटस को हटा दिया है। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, क्रिकेटर विराट कोहली, रोहित शर्मा, बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार जैसे कई बड़े…
मुंबई में एक कारोबारी की पत्नी ने अभिनेता साहिल खान के खिलाफ पुलिस में यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने यह भी कहा है कि उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोप यह भी है कि साहिल खान ने सोशल मीडिया पर पीड़िता की एक फोटो पोस्ट की और उसके बारे में आपत्तिजनक पोस्ट लिखीं। इस मामले में मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। क्या है मामला 43 वर्षीय इस महिला ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि अभिनेता साहिल खान उसे धमकी दे रहे हैं और उसके बारे…
मोहाली। फॉफ डु प्लेसिस (84) और विराट कोहली (59) की अर्धशतकीय पारियों के बाद मोहम्मद सिराज के बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने पंजाब किंग्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 के 27वें मैच में 24 रन से हरा दिया। सिराज ने 4 विकेट झटके। मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 174 रन बनाए। जवाब में पंजाब की टीम 18.2 ओवर में 150 रनों पर सिमट गई। 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की शुरुआत खराब रही और केवल 27 रनों के स्कोर पर अथर्व टेड…
प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या के बाद सर्विलांस में लगे लगभग तीन हजार मोबाइल फोन में से 800 बंद हो गए हैं। इनका डेटा खंगाला जा रहा है। इसके साथ ही अतीक की बीवी शाइस्ता परवीन की तलाश में पुलिस ने प्रयागराज में छापामारी तेज कर दी है। पुलिस ने अतीक अहमद और अशरफ के के करीबियों की जानकारी जुटाने के लिए लगभग 3000 मोबाइल फोन सर्विलांस में लगाए थे। पुलिस का कहना है कि अतीक व अशरफ की हत्या के बाद लगभग 800 मोबाइल फोन अचानक बंद कर दिए गए। इस बीच 50 हजार…
लोहरदगा: भाजपा कुडू मंडल के नेतृत्व में नियोजन नीति में गड़बड़ी तथा राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बस स्टैंड के पास पुतला दहन किया गया। दरअसलख, राज्य सरकार पर नाकामियों का आरोप लगाकर भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुदामा प्रसाद ने कहा कि राज्य की नाकाम सरकार लाठी के बल पर झारखंड के पढ़े-लिखे युवा बेरोजगारों को डराने का काम कर रही है। भाजपा सरकार से राज्य…
खूंटी। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) को पुलिस की हर गतिविधि की जानकारी देने के आरोप में एक सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है। मामला खूंटी जिले का है। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से साठगांठ और पुलिस गतिविधियों की सूचना देने के आरोप में सब-इंस्पेक्टर मनोज कच्छप को बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने रेंज डीआईजी के आदेश पर यह कार्रवाई की है। खूंटी एसपी के अनुशंसा पर बर्खास्तगी की कार्रवाई पुलिस नियमावली के तहत की गयी है। दरअसल, सब इंस्पेक्टर मनोज कच्छप पर पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से साठगांठ रखने और…
रांची। ईद पर्व के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा के लिहाज से राज्य में छह हजार से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। राजधानी रांची में लगभग दो हजार जवानों की तैनाती की गयी है। पुलिस मुख्यालय ने सभी एसएसपी और एसपी को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने और लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा रांची और पूर्वी सिहंभूम (जमशेदपुर) में विशेष तौर पर बम निरोधक दस्ते और अश्रु दस्ता की तैनाती की गई है। जवानों की तैनाती गुरुवार से लेकर 24 अप्रैल तक की गई है। इसे…
रांची। अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत में गुरुवार को अशोक नगर स्थित एक न्यूज चैनल के कार्यालय में दो सगे अग्रवाल बंधुओं की हत्याकांड से जुड़े चार साल पुराने में जांच अधिकारी सह अरगोड़ा थाना प्रभारी बिनोद कुमार की गवाही दर्ज की गई। उन्होंने जांच के दौरान मिले बरामद सामग्री सहित अन्य को चिन्हित किया। एफएसएल रिपोर्ट को भी प्रूफ किया। 26 अप्रैल को भी गवाही जारी रहेगी। मामले में अब तक 19 गवाहों को प्रस्तुत किया गया है। हत्याकांड के मुख्य आरोपित लोकेश कुमार चौधरी घटना का अंजाम देने के बाद लगभग 21 महीने तक फरार रहा। पुलिस…