Author: A Singh

लखनऊ। मानव शरीर की लगभग पांच सौ गतिविधियों में लीवर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आजकल के जीवन शैली में लीवर पर सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव पड़ रहा है। लोगों में फैटी लीवर एक आम समस्या बन गई है। भारत में करीब 30 फीसदी लोग इससे प्रभावित हैं। फैटी लीवर बीमारी की शुरुआत का संकेत कहा जा सकता है। ऐसे में जरूरत है कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाकर लीवर को स्वस्थ रखा जाए। यह बातें वरिष्ठ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट डॉ. प्रशांत कटियार ने बुधवार को कहीं। वे एलीट अस्पताल में ‘विश्व लीवर दिवस’ के अवसर पर व्याख्यान दे रहे थे। शरीर की मैटाबॉलिक फैक्ट्री है…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आईएनएक्स धनशोधन मामले में कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम और अन्य की 11.04 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने कल (मंगलवार) यह जानकारी दी। ईडी ने कहा कि कर्नाटक के कूर्ग जिले में 11.04 करोड़ रुपये मूल्य की चार संपत्तियों (तीन चल और एक अचल संपत्ति) को जब्त किया गया है। यह संपत्ति कांग्रेस सांसद कार्ति पी. चिदंबरम और अन्य से संबंधित है।

Read More

प्रयागराज। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी में हत्या के तीनों आरोपित शूटरों को बुधवार को जिला न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने माफिया ब्रदर्स की हत्या में छानबीन को लेकर तीनों की रिमांड अर्जी चीफ ज्यूडिशियल मैजिस्ट्रेट (सीजेएम) न्यायालय में दी। उल्लेखनीय है कि उमेश पाल हत्याकांड की घटना में रिमांड के दौरान पुलिस कस्टडी में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज जनपद में बीते दिनों गोलियों से भून दिया गया था। पुलिस ने मौके से तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए हत्यारोपियों में बांदा का लवलेश तिवारी,…

Read More

बीजिंग। चीन की राजधानी बीजिंग के चांगफेंग अस्पताल की बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आए 21 लोगों की मौत हो गई। राहत कर्मियों ने 71 लोगों को बचा लिया है। इस हादसे के वायरल वीडियो में आग व धुआं के बीच लोग इमारत से कूदते दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसा इतना भयावह था कि आग की लपटें और इमारत से उठ रहे धुआं का गुबार काफी दूर तक दिखाई दिया। इस हादसे में बड़ी संख्या में लोग…

Read More

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इस सरकार ने आम जनता का भरोसा खो दिया है। सरकार की कार्यशैली ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी की ओर से जारी पत्र में अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अपराधी पहले कभी इतना बेखौफ नहीं थे। भाजपा राज में दिनदहाड़े सड़क पर हत्याएं हो रही हैं। प्रदेश में अपराध ही अपराध है। हर वर्ग डरा और सहमा हुआ…

Read More

रांची। मनी लाउंड्रिंग मामले में अधिवक्ता राजीव कुमार और कारोबारी अमित अग्रवाल के आरोप गठन पर 27 अप्रैल को ईडी के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा की अदालत में सुनवाई होगी। मामले में बुधवार को अधिवक्ता राजीव कुमार अदालत में हाजिर हुए लेकिन किसी कारण से अमित अग्रवाल हाजिर नहीं हो सके। इसके बाद अदालत ने आरोप गठन की अगली सुनवाई की तिथि 27 अप्रैल निर्धारित की। इससे पूर्व छह अप्रैल को राजीव कुमार और अमित अग्रवाल के डिस्चार्ज पिटिशन को ईडी कोर्ट ने खारिज कर दिया था। अब मामले में आरोप गठन की कार्रवाई होनी है। उल्लेखनीय है कि…

Read More

धनबाद। नियोजन नीति में 60/40 के खिलाफ और 1932 के खतियान आधारित स्थानीय नियोजन नीति की मांग को लेकर बुधवार को अलग अलग छात्र संगठनों ने धनबाद की सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया। छात्र संगठनों ने कई जगहों पर बांस-बल्ली तो कही सड़कों पर टायर जलाकर सड़क मार्ग को अवरुद्ध कर दिया। बंद का ज्यादा असर धनबाद-रांची मुख्य मार्ग पर देखने को मिला। धनबाद से चलने वाली लंबी दूरी की बसें स्टैंड में ही खड़ी रही। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही धनबाद के विभिन्न स्कूलों में चलने वाली वाहने भी आज नहीं…

Read More

गोरखपुर। जिले के तिवारीपुर में बी.फॉर्मा की पढ़ाई कर रही अर्चना की मंगलवार की दोपहर हुई आत्महत्या की घटना की गुत्थी ने पुलिस को भी उलझा दिया है। पुलिस की जांच अब पढ़ाई के बोझ और किसी अन्य अनहोनी की ओर आ टिकी है। जाँच का दयारा इन्हीं दो बातों को ध्यान में रखकर बढ़ाया जा रहा है। दरअसल, महराजगंज जिले के बृजमनगंज थाना क्षेत्र की लेहड़ा बाजार खुरमनहा निवासी अर्चना रैना (23) पुत्री मंगरू रैना तिवारीपुर इलाके के तकिया कवलदह मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहती थी। वह गुलरिहा इलाके के करमहा स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर कॉलेज से…

Read More

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए लगभग सभी राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर प्रचार शुरू कर दिया है। इस बीच राजनीतिक गलियारों से खबर आ रही है कि बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने चुनाव प्रचार से खुद को दूर कर लिया है। जिससे अब अन्य दलों के नेताओं को सीधा फायदा होने वाला है। कुछ राजनैतिक विशेषज्ञों का मानना है कि कभी नगर निकाय चुनाव नहीं लड़ने वाली बसपा दूसरी बार निकाय चुनाव मैदान में उतरी हैं। बसपा ने इस बार अधिकांश सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवार उतारे हैं।…

Read More

रांची। राज्य में बढ़ती गर्मी के बीच मौसम ने अप्रैल महीने में ही मई और जून की गर्मी का एहसास करा दिया है। राजधानी रांची सहित 17 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है। संताल परगना में सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है। यहां के तीन जिलों गोड्डा, देवघर और पाकुड़ का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। अप्रैल महीने में ही गरम हवा के थपेड़े ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है और कई वर्षों बाद अप्रैल में ऐसी तपिश ने लोगों को लू की याद दिला दी है। घरों से…

Read More