लोहरदगा: भाजपा कुडू मंडल के नेतृत्व में नियोजन नीति में गड़बड़ी तथा राज्य सरकार की विफलताओं को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बस स्टैंड के पास पुतला दहन किया गया। दरअसलख, राज्य सरकार पर नाकामियों का आरोप लगाकर भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता चरणबद्ध तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री हेमेंत सोरेन का पुतला दहन किया। इस मौके पर भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुदामा प्रसाद ने कहा कि राज्य की नाकाम सरकार लाठी के बल पर झारखंड के पढ़े-लिखे युवा बेरोजगारों को डराने का काम कर रही है। भाजपा सरकार से राज्य…
Author: A Singh
खूंटी। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) को पुलिस की हर गतिविधि की जानकारी देने के आरोप में एक सब इंस्पेक्टर को बर्खास्त कर दिया गया है। मामला खूंटी जिले का है। पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से साठगांठ और पुलिस गतिविधियों की सूचना देने के आरोप में सब-इंस्पेक्टर मनोज कच्छप को बर्खास्त कर दिया गया है। पुलिस विभाग ने रेंज डीआईजी के आदेश पर यह कार्रवाई की है। खूंटी एसपी के अनुशंसा पर बर्खास्तगी की कार्रवाई पुलिस नियमावली के तहत की गयी है। दरअसल, सब इंस्पेक्टर मनोज कच्छप पर पीएलएफआई सुप्रीमो दिनेश गोप से साठगांठ रखने और…
रांची। ईद पर्व के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। सुरक्षा के लिहाज से राज्य में छह हजार से अधिक अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई है। राजधानी रांची में लगभग दो हजार जवानों की तैनाती की गयी है। पुलिस मुख्यालय ने सभी एसएसपी और एसपी को संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष नजर रखने और लगातार पेट्रोलिंग करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा रांची और पूर्वी सिहंभूम (जमशेदपुर) में विशेष तौर पर बम निरोधक दस्ते और अश्रु दस्ता की तैनाती की गई है। जवानों की तैनाती गुरुवार से लेकर 24 अप्रैल तक की गई है। इसे…
रांची। अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत में गुरुवार को अशोक नगर स्थित एक न्यूज चैनल के कार्यालय में दो सगे अग्रवाल बंधुओं की हत्याकांड से जुड़े चार साल पुराने में जांच अधिकारी सह अरगोड़ा थाना प्रभारी बिनोद कुमार की गवाही दर्ज की गई। उन्होंने जांच के दौरान मिले बरामद सामग्री सहित अन्य को चिन्हित किया। एफएसएल रिपोर्ट को भी प्रूफ किया। 26 अप्रैल को भी गवाही जारी रहेगी। मामले में अब तक 19 गवाहों को प्रस्तुत किया गया है। हत्याकांड के मुख्य आरोपित लोकेश कुमार चौधरी घटना का अंजाम देने के बाद लगभग 21 महीने तक फरार रहा। पुलिस…
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छ्त्तीसगढ़ शराब कंसलटेंट, सप्लायरों और झारखंड के उत्पाद विभाग ने मिलकर झारखंड के सरकारी राजस्व को 450 करोड़ रुपये से अधिक का उत्पाद राजस्व का घाटा पहुंचाया है। शराब घोटाले में भारी व्याप्त गड़बड़ियों को लेकर मेरे द्वारा शुरुआती दिनों से लेकर लगातार कई बार मुख्यमंत्री को पत्राचार करने के बाद भी उनके द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया जाना साफ बता रहा है कि इस घोटाले में मुख्यमंत्री दोषी पदाधिकारियों के साथ समान रूप से भागीदार और हिस्सेदार हैं। मरांडी गुरुवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में…
रांची। चर्चित नेशनल शूटर तारा शाहदेव प्रताड़ना से जुड़े आठ साल पुराने यौन उत्पीड़न, दहेज प्रताड़ना और जबरन धर्म परिवर्तन मामले में जल्द ही फैसला आएगा। सीबीआई की ओर से गवाही पूरी होने के बाद गुरुवार को बचाव पक्ष ने अपने बचाव में गवाह को अदालत में उतारा। सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में एसडीओ ऑफिस से पहुंचे एक कर्मचारी की गवाही दर्ज की गई। गवाह अपने साथ लाए दस्तावेज को चिन्हित किया। गवाही पूरी होने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख दो मई निर्धारित की है। अदालत की सख्ती पर गुरुवार को गवाही प्रारंभ…
अहमदाबाद। गुजरात की एक विशेष अदालत ने कल (गुरुवार) 2002 के नरोदा गाम दंगा मामले में गुजरात की पूर्व मंत्री माया कोडनानी, बजरंग दल के पूर्व नेता बाबू पटेल उर्फ बाबू बजरंगी और विश्व हिंदू परिषद के पूर्व नेता जयदीप पटेल समेत सभी 67 आरोपितों को बरी कर दिया। नरोदा गाम में गोधरा मामले के बाद भड़के दंगों में एक समुदाय के 11 लोग मारे गए थे। इस घटना के दो दशक से अधिक समय बाद विशेष अदालत का यह फैसला आया। इस मामले में कुल 86 आरोपित थे। इनमें से 18 की सुनवाई के दौरान मौत हो गई, जबकि…
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में गिरावट जारी है। पिछले 24 घंटे में ब्रेंट क्रूड का भाव 2 डॉलर घटकर 81 डॉलर प्रति बैरल और डब्ल्यूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर टिका रहा। मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 106.03…
हमीरपुर। प्रयागराज में अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या में नामजद आरोपी सनी सिंह उर्फ पुराने के कस्बा कुरारा में रहने वाले भाई के घर पर पांच दिन से पुलिस बल तैनात हैं। गुरुवार को एसआईटी टीम के आने की जानकारी मिलने पर उनके घर पर लोगों की मौजूदगी रही। पुलिस भी मुस्तैद नजर आई। प्रयागराज में अतीक अहमद व उसके भाई अशरफ अहमद की बीती शनिवार की रात में हत्या कर दी गई थी। घटना में नामजद आरोपी सनी सिंह उर्फ पुराने का निवास कुरारा के वार्ड ग्यारह में है। जहां बड़ा भाई पिंटू सिंह अपने परिवार…
पुंछ। राजौरी सेक्टर में आज लगभग दोपहर तीन बजे भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना के एक वाहन पर अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी। आतंकवादियों ने भारी बारिश और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए ग्रेनेड का भी इस्तेमाल किया, जिससे वाहन में आग लग गई। इस हादसे में पांच सैनिक शहीद हो गए। भारतीय सेना ने एक बयान में कहा है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच भाटादूडियां क्षेत्र में सेना के एक वाहन पर आज अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की। आतंकवादियों ने संभवतः ग्रेनेड का भी…