हिंदू पंचांग के अनुसार, रविवार (9 मार्च ) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है। इस तिथि पर पुनर्वसुन और सौभाग्य योग का संयोग बन रहा है। चंद्रमा मिथुन राशि में हैं और सूर्य कुंभ राशि में मौजूद हैं। आज रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त का योग दोपहर 12 बजकर 13 मिनट से लेकर दोपहर 01 बजकर 01 मिनट तक है। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, रविवार (9 मार्च ) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष : (Aries)(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – )
चंद्रमा तृतीय मंगलमय होकर परिवार में किसी विशेष कार्य में बड़ा लाभ दे सकते हैं। जॉब में न्यू चेंज का टाइम है। विवादों से बचें। स्टूडेंट्स, आपका कॅरियर बहुत महत्वपूर्ण है। आज का दिवस जॉब वालों के लिए थोड़ा परेशानी का है। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज आर्थिक मोर्चे पर मिलाजुला दिन रहेगा। कोई बड़ा नुकसान आपको मसीबत में डाल सकता है। लोन लेना पड़ सकता है। इस समय धैर्य से काम लेना होगा। हमेशा समय एक जैसा नहीं होता। इस मुश्किल घड़ी से जल्द उबर जाएंगे। अच्छे कर्म का फल जल्द मिलेगा। छात्रों के लिए समय अच्छा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता के योग हैं। हेल्थ अच्छी रहेगी। निजी जीवन में पार्टनर का भरपूर सहयोग मिलेगा।
- आज का उपाय – हनुमान जी की उपासना करें। ऑफिस में क्रोध पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा। गुड़ व गेंहू का दान करें।
- शुभ रंग – पीला व सफेद।
- आज का शुभ अंक – 01 व 02।
वृष : (Taurus)(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,ब बो) :
आज का दिन चंद्रमा द्वितीय गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय के मामलों में कुछ नवीन कार्यों की संभावनाओं का है। व्यस्तता में मानसिक अवसाद से बचें। जॉब में प्रोमोशन का प्रयास करें। किसी उच्चाधिकारी से ही आपका कार्य हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।आज आपके लिए बदलाव वाला दिन है। आप इसे समय की मांग को ध्यान में रखकर स्वीकार भी कर सकते हैं, लेकिन प्रतिरोध के लिए भी तैयार रहें। आपका प्रेम जीवन सही दिशा पर चल रहा है और जल्द ही कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज स्टूडेंट्स का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। लेकिन उत्साह मनाने का कोई कारण भी नहीं है। यदि कोई प्रोजेक्ट हाथ में ले रखा है, तो उससे मनवांक्षित फल मिल सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
- आज का उपाय – हनुमान जी की पूजा करते रहें। सुंदरकांड का पाठ करें।
- शुभ रंग – नीला व हरा।
- आज का शुभ अंक – 03 व 06।
मिथुन : (Gemini)(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : )
चंद्रमा इसी भाव में गोचर कर रहे हैं। व्यवसाय में सफलता है। जॉब में रुके कार्यों के पूर्ण होने के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला दिन है। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता पूर्वक रहेगा। जॉब में रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी।लांग ड्राइव पर जाएंगे।आज आपका दृढ़ संकल्प करियर में सफलता हासिल करने में मदद कर सकता है। आज आप अपनी काबिलियत के बलबूते सफलता अर्जित करेंगे। अच्छी बात यह है कि आपको खुद पर भरोसा है और इससे आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचा सकता। आर्थिक तौर पर समय अनुकूल है। अचानक धन मिलने के योग हैं। कुल मिलाकर यह एक अच्छा दिन होगा। इसका लाभ उठाएं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- आज का उपाय – श्री विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें। उड़द व गुड़ का दान करें।
- शुभ रंग – हरा व नीला।
- आज का शुभ अंक – 05 व 08।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
चंद्रमा व्यय भाव में है। वृष के गुरु व कुंभ के शनि जॉब व बिजनेस के लिए अनुकूल हैं। नित नवीन सफलताओं से ऑफिस वर्क में उत्साहित रहेंगे। जॉब में लगातार मेहनत के बावजूद अब मिलने का समय आ गया है। यदि आप रियल स्टेट ,बैंकिंग ,पावर सेक्टर के शेयर बाजार में धन का निवेश करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। स्टूडेंट्स सफल रहेंगे। लव लाइफ में माधुर्यता बनी रहेगी।आज नौकरी करने वालों के लिए बेहतरीन दिन है। वर्कप्लेस में पद-प्रतिष्ठा बढ़ने की उम्मीद कर सकते हैं। घर-परिवार में ख़ुशी का माहौल बनेगा। जीवन साथी के साथ तालमेल बढ़िया रहेगा। जो लोग प्यार में हैं, उनके बीच अच्छी बॉन्डिंग रहेगी। स्वास्थ्य का पाया गरम रहेगा। हॉस्पिटल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। सही निर्णय लेने की क्षमता और आत्मविश्वास आपको ऊंचाई प्रदान कर सकता है।
- आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ व अन्न का दान करें।
- शुभ रंग – नारंगी व पीला।
- आज का शुभ अंक – 01 व 02।
सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) :
दशम गुरु व इस राशि से एकादश भाव के चंद्रमा व्यवसाय में किसी विशेष वर्क को लेकर आपको लाभ में रखेंगे। जॉब में मीन व कर्क राशि के उच्चाधिकारियों की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं।आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें। मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें।आज आप पूरी निष्ठा के साथ सच को स्वीकार करेंगे। आपकी ईमानदारी और सचाई आपको समृद्ध बना सकती है। धैर्य और शांति से आज अपने कार्यों को निपटाएं। सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। कोई भी निर्णय जल्दबाजी में नहीं लें। यदि आप कोई व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं, तो यह आपके लिए अनुकूल समय है। लड़ाई-झगड़े को अवॉइड करें।
- आज का उपाय – सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें। चावल व तिल का दान करें।
- शुभ रंग – पीला व नीला।
- आज का शुभ अंक – 05 व 07।
कन्या (Virgo)( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो ) :
नवम गुरु व दशम चंद्रमा प्रत्येक कार्यों के लिए अनुकूल हैं। न्यू बिजनेस को लेकर असमंजस में रहते हैं। आत्मबल व टाइम मैनेजमेंट की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। व्यवसाय में रुके किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। जॉब को नई दिशा देंगे , आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग अति उत्तम रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। आप परिवार या दोस्तों के साथ छुट्टी पर जा सकते हैं। ये दिन नया बिज़नेस शुरू करने के लिए शुभ है। आपने यदि कोई रणनीति बनाई है, तो उसे क्रियान्वित कर सकते हैं। आज भाग्य आपके साथ है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। हेल्थ अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें व तिल तथा घी का दान करें।
- शुभ रंग – हरा व बैगनी।
- शुभ अंक – 05 व 08।
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते) :
पंचम शनि व नवम चंद्रमा स्टूडेंट्स के लिए शुभ है। चंद्रमा भाग्य भाव में व गुरु अष्टम है। कभी-कभी आपका हर प्रयास सफल नहीं होता। जॉब में संघर्ष है। विदेश यात्रा को लेकर प्रयासरत रहेंगे। स्टूडेंट्स मन को नियंत्रित करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज आपकी यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। तेज वाहन चलाने से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है। लव लाइफ से खुश रहेंगे।आज आपको आपको किसी की बात से ठेस पहुंच सकती है। लेकिन आपको सम्मान जरूर मिलेगा। प्रेमी के साथ समय बिताने का प्रयास करें। प्यार में सफलता के योग हैं। दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक स्थिति सही रहेगी। परिवार के साथ कहीं छोटी सी ट्रिप पर जा सकते हैं। ये यात्रा किसी उद्देश्य से भी हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
- आज का उपाय – हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। गुड़ व अनार का दान करें।
- शुभ रंग – नीला व आसमानी।
- आज का शुभ अंक – 01 व 02।
वृश्चिक (Scorpio) ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) :
अष्टम चंद्रमा व वृष के गुरु जॉब में किसी बड़े दायित्व को लेकर खुश करेंगे। जॉब में किसी न्यू पोजीशन को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ में टाइम के ज्यादा व्यय से बचें।आज आपकी किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जिसकी वजह से आप दिन भर खुशहाल रह सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर दिन सामान्य रह सकता है इसलिए सेहत का ध्यान रखने का प्रयास करें। धन कमाने पर भी ध्यान देने की जरूरत है। सिंगल जातकों के लिए भी आज कहीं से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
- आज का उपाय – भगवान हनुमान के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। माता -पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से सूर्य दोष दूर होता है।
- शुभ रंग – पीला व लाल।
- आज का शुभ अंक – 04 व 07।
धनु (Sagittarius)(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ) :
सप्तम चंद्रमा व तृतीय शनि जॉब व व्यवसाय में सब अच्छा करेगा। छात्र अध्ययन को लेकर बहुत ही सीरियस रहेंगे। बिजनेस प्रोग्रेस को लेकर आपका प्रयास अनवरत जारी रहेगा। स्वास्थ्य से परेशान रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी।प्रेम में नित नवीन बातें सृजित होंगी। अपने विवाह की बात घर में करना आरंभ करें। हेल्थ बेहतर रहेगी।आज आपको मेहनत का फल मिलेगा। अगर कोई काम आपका पहले से रुका हुआ था तो वह भी पूरा होने की संभावना है। व्यावसाय में आपका दिन अच्छा जाएगा। शेयर बाजार आपको लाभ दे सकता है। आज आप अपने पैसे के निवेश के बारे में भी प्लानिंग बनाएंगे। पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा के योग हैं। मौज-मस्ती में दिन बीतेगा।
- आज का उपाय – सुंदरकांड का पाठ करें। तिल का दान करें।
- शुभ रंग – लाल व नारंगी।
- आज का शुभ अंक – 03 व 09।
मकर(Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है ) :
पंचम गुरु व षष्ठम चंद्रमा व्यावसायिक उद्देश्य में सफल रहेंगे। बिजनेस में स्थिति पहले से बेहतर होगी। बिजनेस वर्क बढ़ेगा । जॉब में पद उन्नयन संभावित है। आप एक ऊर्जावान व्यक्ति हैं। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने कॅरियर को लेकर खुश रहेंगे। लव लाइफ में मैरेज का टर्न आ सकता है।आज का दिन आपका सकारात्मक ऊर्जा लाने वाला हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। पैतृक संपति का लाभ मिलेगा।
आपको किसी चीज को लेकर थोड़ी सी चिंता हो सकती है। स्ट्रेस नहीं लें। आप जो चाहते हैं, उसमें सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य और धन संबंधी स्थितियां आपके फेवर में रह सकती हैं।
- आज का उपाय – भगवान शिव जी की उपासना आपकी सहायता करेगी। चंद्रमा के द्रव्य चावल का दान करें।
- शुभ रंग – आसमानी व सफेद।
- आज का शुभ अंक – 05 व 07।
कुंभ(Aquarius)( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) :
आज चंद्रमा इसी राशि से पंचम भाव में हैं। छात्रों को लाभ होगा। ऑफिस कार्यों में अति व्यस्त होने कारणों से परेशान रह सकते हैं। किसी भी बिजनेस प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। स्वास्थ्य अब बेहतर हो सकता है। धन के अनायास व्यय पर ध्यान दें। प्रेम में नित नवीन यात्राएं आपके लव लाइफ को आनन्दित करेंगी।आज आप थकावट महसूस कर सकते हैं। आज आप रिलैक्स के मूड में हैं। कहीं घूमने की योजना बनाएंगे और चिल करेंगे। अगर आपका कोई प्रोजेक्ट काफी समय से रुका हुआ था तो ऊके शुरू होने की खुशखबरी मिल सकती है। फालतू में समय खर्च करने से बचें साथ ही अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। दिन अच्छा जाएगा।
- आज का उपाय – भगवान विष्णु की उपासना करें। चने की दाल का दान श्रेयष्कर है।
- शुभ रंग -सफेद व हरा।
- आज का शुभ अंक – 02 व 08।
मीन (Pisces)( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची ) :
चतुर्थ चंद्रमा, तृतीय गुरु व द्वादश शनि जीवन को सकारात्मक दिशा प्रदान करेंगे। छात्र नित नई सफलता को लेकर खुश रहेंगे। बिजनेस में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स का बहुत योगदान रहेगा। युवा लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। हेल्थ को लेकर टेंशन मत लें।आज आपको कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। जिसको लेकर आप काफी खुश रह सकते हैं। वहीं पर आज आप किसी कार्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं। हालांकि शाम के बाद समय आपके फेवर में हो जायेगा। पुराने दोस्तों से मेल मिलाप होगा। पुरानी यादें ताजा होंगी। परिवार के सदस्यों का आपको सहयोग मिलेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। धन की कमी से मन में खिन्नता भी रह सकती है।
- आज का उपाय – श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें व फलों दान करें।
- शुभ रंग – पीला व नारंगी।
- आज का शुभ अंक – 01 व 09।
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 09 मार्च 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।