हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल ग्रह गोचर पर आधारित है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है।
मेष : (Aries)(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – )
चंद्रमा तृतीय व गुरु द्वितीय गोचर में हैं। स्टूडेंट्स के कॅरियर में सफलता का समय है। प्रगति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए अनवरत प्रयास करते रहें। युवा लव लाइफ में बहुत ज्यादा समय देने से बचें। खर्चे अधिक रह सकते हैं, लेकिन किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। दफ्तर में सकारात्मक माहौल मिलेगा। अपने माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने का मन बनायेंगे।आज आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। भाग्य का सहयोग मिलेगा। दोस्तों से होने वाली कुछ जरूरी मुलाकातें आपके लिए फायदेमंद होगी।
- आज का उपाय – भगवान गणेश जी की उपासना करें। ऑफिस में इमोशन पर संयम रखना आपके लिए हितकर रहेगा।
- शुभ रंग – लाल व नारंगी।
- आज का शुभ अंक – 03 व 09।
वृष : (Taurus)(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,ब बो) :
गुरु तो इसी राशि में हैं लेकिन शनि दशम शुभ हैं। जॉब में विवाद की संभावना है। ऑफिस में बेवजह के विवादों से बचें। अपने वर्क पर फोकस करें,वाणी पर संयम रखें। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। उदर विकार को लेकर चिंतित रहेंगे। चंद्रमा द्वितीय है। लव लाइफ थोड़ी तनावग्रस्त रहेगी।सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे, लेकिन घर में किसी की तबीयत खराब हो सकती है। कोई पुराना निवेश लाभ देगा।वरिष्ठों का प्रभाव कार्य में सफलता दिलवाएगा। कार्य स्थल पर किसी से झगड़े और टकराव से बचने की कोशिश करनी चाहिए।
- आज का उपाय – हनुमान जी की पूजा करते रहें। मंदिर में हनुमान जी के विग्रह की 03 परिक्रमा करें।
- शुभ रंग – बैगनी व हरा।
- शुभ अंक –05 व 08।
मिथुन : (Gemini)(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : )
चंद्रमा इसी राशि में हैं। आज का दिन जॉब में प्रोमोशन के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नया व्यावसयिक अनुबंध लाभप्रद रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। किसी परिवारिक कार्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लांग ड्राइव पर जाएंगे।पुराने मित्रों से मिलकर खुशी मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए समय अच्छा है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।प्रेम एवं व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है। आज के दिन ननिहाल पक्ष से झगड़ा ना करें।
- आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ व गुड़ दान करें।
- शुभ रंग – आसमानी व हरा।
- शुभ अंक -05 व 06।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। चंद्रमा व्यय भाव में हैं। गुरु वृष व शनि कुम्भ में हैं। कॅरियर में लगातार मेहनत के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। यदि आप जॉब चेंज करने का विचार करते हैं तो भविष्य में बेहतर परिणाम पाएंगे। लव लाइफ में न्यू टर्न आ सकता है। विवाह की बात घर में आरंभ हो जाएगी।संतान से शुभ समाचार मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें। धन खर्च अधिक होगा।पको किस्मत का भी भरपूर लाभ मिलेगा और आप की हर इच्छा पूरी होगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।
- आज का उपाय – माता दुर्गा जी के मंदिर जाएं। गुड़ व चावल का दान करें।
- शुभ रंग – लाल व पीला।
- शुभ अंक -03 व 09।
सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) :
राशि स्वामी सूर्य सप्तम हैं। व्यवसाय में किसी विशेष बात को लेकर तनाव में रहेंगे लेकिन न्यू बिजनेस डील की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में कार्य करें।मन को एकाग्र करने के लिए योग व ध्यान का आलम्ब लें। बिजनेस में प्रगति है।घर का माहौल शांत रहेगा। लोग आपकी तारीफ करेंगे। सुखद यात्रा का योग बन सकता है।ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा, साथ में कहीं घूमने की प्लानिंग सफल रहेगी।
- आज का उपाय – मूंग व गुड़ का दान सबसे श्रेष्ठ दान है। असत्य मत बोलें। माता दुर्गा जी की उपासना करते रहें।
- शुभ रंग – नारंगी व पीला।
- शुभ अंक – 01 व 03।
कन्या (Virgo)( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो ) :
जॉब में प्रोमोशन संबंधित कार्यों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है। आत्मविश्वास की सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगी। किसी रुके धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। लव लाइफ को लेकर यात्रा की प्लानिंग करेंगे। संतान को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। बिजनेस में नई साझेदारी लाभकारी रहेगी।आप लव प्रपोजल देने का भी मन बना सकते हैं। आपके अच्छे अनुभव के कारण आपके साथी आपसे कुछ सलाह ले सकते हैं।
- आज का उपाय – गुड़ व गेंहू का दान करें। अन्न दान करते रहेंगे। जॉब में आपके उच्चाधिकारियों के सहयोग के लिए पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद लें।
- शुभ रंग – सफेद व नीला।
- शुभ अंक – 05 व 06।
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते) :
चंद्रमा नवम हैं। जॉब में प्रोन्नति को लेकर प्रयासरत रहेंगे। बिजनेस में सफलता के लिए खूब मेहनत करें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आपकी धार्मिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बहुत ज्यादा यात्रा से परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। धन लाभ हो सकता है।आज मित्रों तथा स्वजनों के साथ मुलाकात से आप खुशहाल रहेंगे। आपके ऑफिस और कार्य क्षेत्र में जो भी बदलाव हो रहे हैं उनसे आपको काफी उम्मीदें हैं।
- आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की उपासना करें। घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करके ही बाहर निकलें। असत्य बोलने से बचें।
- शुभ रंग – नीला व आसमानी।
- शुभ अंक – 04 व 08।
वृश्चिक (Scorpio) ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) :
मंगल व चंद्रमा शुभ हैं। जॉब परिवर्तन संबंधित निर्णय को लेकर मन असमंजस से भरा रहेगा। जॉब परिवर्तन को लेकर चली आ रही कुछ पूर्व चिंताएं थीं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।लिए गए निर्णय लाभकारी होंगे। ऑफिस में राजनीति से दूर रहें। प्रेम संबंधों में मिठास आएगी।अपनी योजनाओं को बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करने का भी प्रयास करें क्योंकि कभी-कभी बहुत अधिक सोचने विचारने में समय हाथ से निकल सकता है।
- आज का उपाय – विष्णु जी के मंदिर जाएं व उनकी 04 परिक्रमा करें। पिता का चरण स्पर्श कर आर्शीवाद प्राप्त करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।
- शुभ रंग – सफेद व हरा।
- शुभ अंक – 03 व 08।
धनु (Sagittarius)(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ) :
गुरु षष्ठम व चंद्रमा सप्तम हैं। बिजनेस वर्क को लेकर बहुत ही सीरियस व कर्म में संलग्न रहेंगे। जॉब वर्क के तनाव को लेकर मन भयाक्रांत रहेगा। अपने दायित्व को बेहतर करें। अनचाही यात्रा से परेशान रहेंगे। लव लाइफ में समय के अभाव का आगमन हो सकता है।सुख-सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कला क्षेत्र के लोगों को सफलता मिलेगी। मार्केटिंग से जुड़े लोग टारगेट पूरा करेंगे।अपनी योजनाओं को बनाने के साथ-साथ उन्हें क्रियान्वित करने का भी प्रयास करें क्योंकि कभी-कभी बहुत अधिक सोचने विचारने में समय हाथ से निकल सकता है।
- आज का उपाय – भगवान शिव को बेलपत्र व गंगाजल सपर्पित करें। इस कार्य को करने से दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी।
- शुभ रंग – पीला व लाल।
- शुभ अंक – 04 व 07।
मकर(Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है ) :
शनि द्वितीय व चंद्रमा मिथुन में हैं। बिजनेस की स्थिति पहले से बेहतर होगा। आर्थिक लाभ संभावित है। अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं। गुरु की पंचम स्थिति आपकी सहायता करेगी। प्रेम में सुखद यात्रा होगी। कहीं दूर धार्मिक यात्रा करने का विचार आएगा। ऑफिस में सुंदर व सुखद माहौल रहेगा।कार्यों में सफलता मिलेगी। परिवार में शुभ समाचार मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलेगा।गर आपका धन से जुड़ा कोई मामला कोर्ट-कचहरी में अटका था तो उसमें आपको विजय मिल सकती है और आपको धन लाभ हो सकता है।
- आज का उपाय – सुन्दरकांड का पाठ करें। फलों का दान फलदायी है।
- शुभ रंग – हरा व सफेद।
- शुभ अंक – 07 व 08।
कुंभ(Aquarius)( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) :
शनि इसी राशि में है। स्टूडेंट्स अपने कॅरियर में बेहतर परफार्मेंस से खुश रह सकते हैं। नवीन पद का दायित्व आरम्भ करेंगे। किसी भी बड़े व्यावसायिक कार्य या प्रोजेक्ट को क्रमबद्ध तरीके से हल करें। सिस्टेमेटिक कार्य करने से आप अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। विवाद हो सकता है। खान पान पर ध्यान दें। योग करते रहें।शिक्षा और नौकरी में प्रगति होगी। परिवार में खुशहाली रहेगी। नए रिश्ते बन सकते हैं।कुछ बदलाव लाने के लिए आज ज्ञानवर्धक तथा गतिविधियों में समय व्यतीत करेंगे। जिससे मानसिक शांति मिलेगी।दैनिक व रोजमर्रा के कार्य यथावत चलते रहेंगे।
- आज का उपाय – हनुमान चालीस का 07 बार पाठ करें।
- शुभ रंग – बैगनी व नीला।
- शुभ अंक – 01 व 02।
मीन (Pisces)( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची ) :
गुरु द्वितीय व चंद्रमा चतुर्थ है। अपने कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। आपकी प्रगति अब सही दिशा में पहुंचेगी। जॉब में कुछ सकारात्मक परिवर्तन को लेकर खुश रहेंगे। छात्र अपनी स्टडी को सही दिशा देंगे जिसमें आपके टीचर्स व मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी। किसी महान संत से मिलने के संयोग बन सकते हैं।व्यापार बढ़ाने का अच्छा समय है। सरकारी कामों में सफलता मिलेगी। शाम को किसी से अनबन हो सकती है।व्यवसाय का विस्तार करने के लिए बैंक से ऋण प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं तो आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी।
- आज का उपाय – सप्तश्लोकी दुर्गा का 09 पाठ करें।
- आज का शुभ रंग – नारंगी व सफेद।
- शुभ अंक – 01 व 02।
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 08 मार्च 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।