हिंदू पंचांग के अनुसार, मंगलवार (11 मार्च) को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। चंद्रमा का गोचर कर्क राशि पर मौजूद रहेगा। चंद्र राशि (नाम का पहला अक्षर) के अनुसार, मंगलवार (11 मार्च) का दिन कैसा रहेगा? आज का राशिफल ग्रह-गोचरों के आधार पर बनाया है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का राशिफल।
मेष : (Aries)(चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ – )
चंद्रमा चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। परिवार सहित सुदूर यात्रा का विचार आ सकता है। बिजनेस में अपनी न्यू डील के प्रति सजग रहें। संतान की प्रगति को लेकर खुश रहेंगे। युवा लव लाइफ में खुश व प्रफुल्लित रहेंगे। आज सांयकाल रोमांटिक लांग ड्राइव में रहेंगे। स्वास्थ्य सुख उत्तम रहेगा।आज आप दूसरों के साथ खुशी के पल शेयर करें। इससे आपकी सेहत में सुधार आएगा। व्यवसाय को मजबूत करने के लिए कोई महत्वपूर्ण फैसला आपको लेना पड़ सकता है। आर्थिक मदद के लिए आपका साथी आगे आएगा। रोमांटिक यादें आपका दिन बना देंगी। कार्यस्थल पर अपने कौशल पर ध्यान दें।
आज का उपाय – भगवान शंकर जी की उपासना व सप्त अन्न का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
शुभ रंग – लाल व पीला।
शुभ अंक –02 व 09।
वृष : (Taurus)(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो,ब बो) :
पॉलिटिक्स से संबंधित लोग लाभ में रहेंगे। न्यू बिजनेस डील की संभावना है इस संबंध में यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी। जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। बिजनेस में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।आपको आज अपने जीवन का पूरा आनंद लेने के लिए महत्वाकांक्षाओं पर काबू रखना होगा। कोई मेहमान आपके घर पर अचानकर से आ सकता है। घर का खर्च भी बढ़ेगा। लेकिन कहीं से धन आने की भी संभावना बनेगी। यात्रा परिवार या दोस्तों के साथ कर सकते हैं। आने वाली छुट्टियों को बिताने की प्लानिंग कर सकते हैं।
आज का उपाय – हनुमान बाहुक का 03 बार पाठ करें। उड़द का दान करें।
शुभ रंग – हरा व नीला।
शुभ अंक – 02 व 03।
मिथुन : (Gemini)(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह : )
आज का दिन व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। चंद्रमा द्वितीय व गुरु द्वादश रहेंगे। जीवन में क्रोध को स्थान मत दें। बिजनेस में भी यदि आप कुछ नया करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। जॉब में कार्यों की अधिकता को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें।दिनभर सकारात्मक रहने का प्रयास करें। नकारात्मक विचारों को अपने दिमाग से निकाल दें। दिन की शुरुआत में आपको आर्थिक झटका मिल सकता है। जिसकी वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। घर में परिवार के साथ समय बिताएं, माहौल में सकारात्मक बदलाव आना शुरू हो जाएंगे। जीवनसाथी की सेहत आपको परेशान कर सकती है। उसपर ध्यान दें।
आज का उपाय – श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ व सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग – सफेद व नारंगी।
शुभ अंक – 02 व 03।
कर्क (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
चंद्रमा इसी राशि में हैं। जॉब को लेकर स्थिति अब बहुत बेहतर रहेगी। स्टूडेंट्स के कॅरियर में आपके लगातार अच्छे परफॉर्मेंस आ रहे हैं, ये बहुत अच्छी बात है। मानसिक सामंजस्य व टाइम मैनेजमेंट बनाए रखें। पॉलिटिक्स में सफलता मिलेगी। लव लाइफ में नया मोड़ आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है। हेल्थ के प्रति सजग रहें।आज आपके दिमाग में सकारात्मक विचार आएंगे। धन कमाने के लिए यह एक अच्छा समय है।पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिताएं। अगर नौकरी कर रहे हैं तो अपने मैनेजर से कोई खुशखबरी पा सकते हैं। वैवाहिक जीवन का सच्चा आनंद आज अनुभव करेंगे।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें व गाय को गुड़ खिलाएं।
शुभ रंग – लाल व पीला।
शुभ अंक – 02 व 09।
सिंह (Leo) (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे ) :
चंद्रमा व्यय भाव में है। गुरु वृष व सूर्य कुम्भ में हैं। बिजनेस में कोई नई पालिसी सफल करेगी । स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। आपका कॅरियर प्रगति की तरफ जाएगा। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लांग ड्राइव पर जाएं। आप अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। भविष्य की चिंता को लेकर तनाव का परित्याग करें। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आज आपको काफी हिम्मत के साथ कार्य करने की जरूरत है। शराब और सिगरेट पर पैसा खर्च करने से बचें, इससे आपकी सेहत और वित्तीय स्थिति दोनों को नुकसान पहुंचेगा। पार्टनर के साथ मजाकिया अंदाज कर सकते हैं। वह आपसे काफी खुश होगी। छात्रों के लिए भी आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य चिंता से बचें।
आज का उपाय – श्री कनकधारा स्तोत्र पाठ करें। सप्त अन्न का दान करें।
शुभ रंग – नारंगी व पीला।
शुभ अंक – 05 व 06।
कन्या (Virgo)( ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे और पो ) :
चंद्रमा कर्क व गुरु वृष में हैं। शनि खष्ठम हैं। बिजनेस में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी लेकिन परिश्रम करना होगा। छात्रों को पढ़ाई में एकाग्रता लानी होगी। बिजनेस में कई दिनों से रुकी योजनाओं को आगे मत करें। आप जिससे भी बात करते हैं उसका मन मोह लेते हैं। ये सकारात्मक ऊर्जा ही आपको सफल करेगा। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे।आज आपका काफी दिनों से चल रहा तनाव दूर होगा। छोटे बच्चों के साथ समय बिताएं। काफी ऊर्जावान दिखेंगे। वित्तीय मामले में सफलता मिलेगी। कोर्ट व कचहरी के मामले भी आपके फेवर में रहने की संभावना है। निवेश में सावधानी बरतने की जरूरत है। धैर्य के साथ संवाद करें।
आज का उपाय – भैरव उपासना करें व तिल का दान करें।
शुभ रंग – नारंगी व पीला।
शुभ अंक – 03 व 06।
तुला (Libra) (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू या ते) :
छात्रों के कॅरियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। चंद्रमा दशम व्यवसाय को लेकर आशावादी बनाएंगे। मंगल गोचर का संकेत है कि आत्मबल को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। ये रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। जॉब में अपने कार्य के प्रति लापरवाही हानिप्रद हो सकती है।आज आपके अंदर ऊर्जा का संचार बढ़ेगा। भाई-बहन से वित्तीय सहायता के लिए आप संपर्क कर सकते हैं। वित्तीय स्थिति जल्द सुधरेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अविवाहित लोगों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। प्रेमी के साथ रोमांस का अनुभव करेंगे।
आज का उपाय – मसूर व गुड़ का दान करें। हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ लाभदायक है।
शुभ रंग – हरा व आसमानी।
शुभ अंक – 02 व 06।
वृश्चिक (Scorpio) ( तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू ) :
मंगल आत्मबल में वृद्धि करेंगा। व्यवसाय में धन का आगमन होगा। जॉब में प्रोग्रेस है। रियल स्टेट में निवेश करें। मन आध्यत्मिक उन्नयन से आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। स्टूडेंट्स को कॅरियर को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। मित्रों का सहयोग लाभप्रद रहेगा।काम के बीच आप अपने लिए आराम के लिए समय निकालें। नहीं तो थकावट का शिकार हो सकते हैं। खर्च करने की आदतों पर ध्यान दें। पारिवारिक जिम्मेदारियों को नजरअंदाज करने से बचें। कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा बनाए रखने के लिए व्यक्तिगत संबंधों पर ध्यान देने की जरूरत है।
आज का उपाय – हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग – नारंगी व पीला।
शुभ अंक – 01 व 02।
धनु (Sagittarius)(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे ) :
गुरु षष्ठम व शनि तृतीय गोचर करके व्यवसाय में रुके धन के आगमन से प्रसन्नता देंगे। बिजनेस में किसी कार्य को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर थोड़ा तनाव में रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। प्रेम में सत्य पर ही रहें। आज का दिन व्यवसाय के लिए बहुत बढ़िया रहने वाला है। हर जगह दखलंदाजी करना सही नहीं है। पूरे दिन आपके मन में शांति का भाव बना रहेगा। जीवनसाथी आज आपका काफी करीब आने का प्रयास करेगा। स्वास्थ्य को लेकर चिंता न करें। जोखिम ले सकते हैं।
आज का उपाय – श्री सुंदरकांड का पाठ करें। मूंग का दान करें।
शुभ रंग -लाल व नारंगी।
शुभ अंक -02 व 09।
मकर(Capricorn) (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी, है ) :
जॉब को लेकर खुश रहेंगे। व्यवसाय में आर्थिक प्रगति है। आप एक विद्वान व्यक्ति हैं। जॉब में अपनी सकारात्मक सोच व अच्छे परफार्मेंस से ही उसको सही दिशा दे सकते हैं। मित्रों सहित धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। हेल्थ पर ध्यान दें।आज आपके सामने अनचाहे विचार परेशान कर सकते हैं। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। शारीरिक व्यायाम आपके लिए काफी जरूरी है। अतीत में किए गए निवेश में लाभ मिलेगा। वित्तीय स्थिति पर ध्यान दें। नई योजना पर कार्य शुरू कर दें। कोई अच्छी खबर आपको और आपके जीवनसाथी को करीब ला सकती है।
आज का उपाय – जॉब व बिजनेस में सफलता हेतु श्री कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें,चने की दाल का दान पुण्यदायी है।
शुभ रंग – पीला व सफेद।
शुभ अंक – 02 व 06।
कुंभ(Aquarius)( गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा ) :
चंद्रमा षष्ठम व गुरु चतुर्थ गोचर कर रहे हैं। जॉब परिवर्तन में अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। जॉब में सफलता मिलेगी। घर में धार्मिक अनुष्ठान हो सकते हैं। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।आपका खुशमिजाज स्वभाव लोगों के अंदर उत्साह लेकर आएगा। निवेश को लेकर जल्दबाजी करने से बचें। अगर आप छुट्टी ले रहे हैं, तो दिन का भरपूर फायदा उठाएं। परिवार के साथ यात्रा करें, समय बिताएं। स्वादिष्ठ भोजन का लुफ्त उठाएं।
आज का उपाय – श्री सूक्त का पाठ करें। अनार का दान करें।
शुभ रंग – नीला व सफेद।
शुभ अंक – 04 व 07।
मीन (Pisces)( दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची ) :
गुरु तृतीय व चंद्रमा पंचम है। व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर सोच-विचार में रहेंगे। पारिवारिक कार्यों में मित्रों के सपोर्ट में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे। मृदुभाषिता आपके व्यक्तित्व की शुभता को बढ़ाती है जिससे आप सफल होते हैं। लव लाइफ बेहतर रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहना चाहिए।अपने ऊपर तनाव को आने न दें। दूसरों के बारे में आज ज्यादा सोच सकते हैं। किसी की मदद करने का प्रयास करें। प्रेमी के साथ दिन का आनंद लें। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक समय बिता सकते हैं। अगर नौकरी कर रहे हैं तो आपको आज अपना 100 प्रतिशत देने का प्रयास करना है।
आज का उपाय – भगवान विष्णु जी की पूजा करें। जीवन में सफलता हेतु श्री विष्णुसहस्रनाम का नित्य पाठ पुण्यदायी है।
शुभ रंग – लाल व सफेद।
शुभ अंक – 01 व 02।
नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में राशिफल 11 मार्च 2025 से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।