Author: A Singh

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में हाल ही में नदिया जिले के तृणमूल नेता तापस साहा के खिलाफ सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की है। अब केंद्रीय एजेंसी के एक सूत्र ने बताया है कि तापस ने नियुक्ति भ्रष्टाचार का ऐसा जाल बुन रखा था जिसमें ना केवल शिक्षक नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों को फंसाया जाता था बल्कि डब्ल्यूबीसीएस जैसे वरिष्ठ नौकरशाह पद पर भी परीक्षा पास करवाने की गारंटी दी जाती थी। सीबीआई के हाथ ऐसे सबूत लगे हैं जिसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी हो रही है। पता चला है कि नदिया जिले के…

Read More

गिरिडीह (झारखंड)। स्थानीय प्रशासन की सतर्कता से सोमवार को दो नाबालिग सगी बहनें परिणय सूत्र में बंधने से बच गईं। माता-पिता ने गलती स्वीकार बच्चियों को पढ़ाने का वादा किया है। 12 और 14 साल की यह दोनों बहने धनवार थाना क्षेत्र के भलुटांड पंचायत की हैं। इनके माता-पिता करीब हैं। इनकी शादी सरिया के एक गांव में तय हुई थी। सोमवार शाम बारात आनी थी।इसकी सूचना मिलते ही धनवार बीडीओ रामगोपाल पांडेय पुलिस और अपने कर्मियों के साथ बच्चियों के घर पहुंचे और समझाया। माता-पिता ने गलती मानते हुए शादी रद्द कर प्रशासन को बांड भरकर दिया । इस…

Read More

केदारनाथधाम (रुद्रप्रयाग) । हर-हर महादेव की गूंज के साथ केदारनाथधाम में भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट आज (मंगलवार) सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर खुल गए। केदारनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी जगद्गुरु रावल भीम शंकर लिंग शिवाचार्य ने यह प्रक्रिया पूरी की। कपाट खुलने के बाद श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए। इस खास मौके पर मंदिर परिसर को 20 क्विंटल फूलों से सजाया गया।

Read More

मुंबई। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 अप्रैल, 2023 को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली पर 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 23 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आरसीबी की कप्तानी विराट कोहली कर रहे थे,इसलिए जुर्माने उनपर लगाया गया। बयान के अनुसार, चूंकि यह आईपीएल की न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित आचार संहिता के तहत उनकी टीम का सीजन का दूसरा अपराध था, इसलिए कोहली पर…

Read More

युगाब्ध-5125, विक्रम संवत 2080, राष्ट्रीय शक संवत-1945 सूर्योदय 05.45, सूर्यास्त 06.30, ऋतु – ग्रीष्म वैशाख शुक्ल पक्ष षष्ठी, बुधवार, 26 अप्रैल 2023 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :- व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। वे नए आयोजनों को हाथ में ले सकेंगे। इसके अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त कर सकेंगे। नौकरी में तरक्की के योग रहेंगे। विदेश में रहने वाले मित्रों या स्वजनों का समाचार आपको भाव-विभोर करेगा। लंबी दूरी की…

Read More

रांची (झारखंड)। झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 63 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में 62 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में 295 एक्टिव केस हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक रांची में 15, बोकारो में दो, गोड्डा में दो, पलामू में दो धनबाद में चार, लातेहार में चार, लोहरदगा में चार, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में 13, गिरिडीह में एक, गुमला में एक, खूंटी में एक, हजारीबाग में पांच और पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा )में पांच मरीज मिले हैं। राज्य में सबसे अधिक एक्टिव केस 66 राजधानी रांची में हैं।

Read More

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। गोल्फ सिटी थाना में इस आशय की एफआईआर दर्ज होने के बाद एसटीएफ और अन्य एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। इसके बाद मुख्यमंत्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी को जान से मारने की धमकी सोमवार रात यूपी डॉयल 112 के व्हाटसऐप डेस्क पर मिली है। एजेंसियां जांच कर रही हैं कि मुख्यमंत्री को धमकी किसने दी और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले अमन रजा नाम के व्यक्ति…

Read More

खार्तूम (सूडान)। हिंसाग्रस्त सूडान में संघर्ष विराम की अमेरिकी कोशिश रंग लाई है। दो दिन तक चली बातचीत के बाद संघर्षरत दोनों पक्ष 72 घंटे के संघर्ष विराम पर सहमत हो गए। 24 अप्रैल की आधीरात से शुरू यह संघर्ष विराम अगले 72 घंटे चलेगा। हिंसा में यहां 427 लोगों की मौत हो चुकी है और 3700 से अधिक घायल हुए हैं। सूडान में सूडानी सेना और अर्धसैनिक बल रैपिड सपोर्ट फोर्स के बीच चल रहा भीषण संघर्ष पूरी दुनिया के लिए चुनौती बन गया है। ईद पर रैपिड सपोर्ट फोर्स ने संघर्ष विराम का ऐलान किया था, किन्तु तब…

Read More

मोतिहारी। बिहार के पूर्वी चंपारण में पीएफआई से जुड़े मामले को लेकर एनआईए की टीम ने चकिया अनुमंडल में एक बार फिर से दबिश दी है। एनआईए की टीम ने जिले के चकिया और मेहसी थाना पुलिस की टीम के साथ मंगलवार सुबह कुंआवा गांव में छापेमारी किया है। जहां सज्जाद अंसारी नामक एक व्यक्ति के घर पर छापामारी कर तलाशी लिया गया है।इनका तार पीएफआई से जुड़ा है। वहीं इसके पूर्व इस क्षेत्र में हरपुर निवासी इरशाद को कुछ दिन पूर्व एनआईए की टीम अपने साथ ले गयी थी। इसकी निशानदेही पर ही यह कार्रवाई हो रही है।सज्जाद के…

Read More

पनामा सिटी। भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को फटकार लगाते हुए कहा कि हम ऐसे देश से नहीं जुड़ सकते, जो आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। अपनी पनामा यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि हमारे लिए एक ऐसे पड़ोसी के साथ जुड़ना बहुत मुश्किल है, जो हमारे खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देता है। भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि पाकिस्तान को अपने वादे पर कायम होना पड़ेगा और सीमा पार बढ़ते आतंकवाद को खत्म करना होगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन यह मुकाम भी हासिल होगा। पनामा…

Read More