Author: A Singh

बोकारो: मंत्र, तंत्र व ज्योतिष को विश्व पटल पर पुनर्प्रतिष्ठापित करने वाले अंतर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार के प्रणेता परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद जी महाराज (डा. नारायण दत्त श्रीमाली) का जन्मोत्सव बोकारो, चास सहित आसपास के इलाके में सोल्लास मनाया गया। अहले सुबह से ही सभी निखिल शिष्य अपने-अपने घरों में विधि पूर्वक गुरु पूजन एवं अनुष्ठान में जुट गए। संध्या बेला में निखिल मंत्र विज्ञान, सिद्धाश्रम साधक परिवार की ओर से शहर के सेक्टर 12 डी में स्थापित निखिल पारदेश्वर महादेव मंदिर में विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। गणपति पूजन पश्चात निखिल आवाहन, गुरु पूजन तथा सामूहिक हवन के बाद सभी…

Read More

रांची। झारखंड में कोरोना मरीजों की संख्या में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है। राज्य में कोरोना के 49 नए मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना के एक्टिव केस की संख्या 309 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोरोना के नए मामलों में रांची में दस, बोकारो में तीन, चतरा, गोड्डा, गुमला और पलामू में एक-एक एवं देवघर में सात मरीज मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) में नौ, गिरिडीह में चार, हजारीबाग में दो, लातेहार में चार और लोहरदगा में छह मरीज मिले हैं। जबकि राज्य में कोरोना के 24 मरीज ठीक हुए हैं।…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी राज्य वासियों को ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद दी है। उन्होंने शनिवार को कहा कि शांति, एकता, हर्ष, उल्लास और उत्साह का यह त्योहार है। सभी के जीवन में यह त्योहार सुख-समृद्धि और खुशहाली लाए, यही दुआ करता हूं। वहीं दूसरी ओर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को भगवान परशुराम जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि न्याय ज्ञान शक्ति और साहस के प्रतीक भगवान परशुराम की कृपा सभी पर बनी रहे। मुख्यमंत्री ने अक्षय तृतीया के पावन पर्व की राज्यवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहे,…

Read More

रांची। साहिबगंज जिले में एक हज़ार करोड़ की अवैध खनन घोटाले मामले में फरार चल रहे दाहू यादव के पिता पशुपति यादव को साहिबगंज की नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दाहू के पिता की गिरफ्तारी को लेकर ईडी स्पेशल कोर्ट से वारंट जारी हुआ था। पुलिस उसे रांची लाकर ईडी कार्यालय में प्रस्तुत करेगी। वहीं दाहू यादव और उसके भाई सुनील यादव फरार चल रहा है। दोनों के खिलाफ कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत है। ईडी की टीम साहिबगंज में 1000 करोड़ से अधिक अवैध खनन घोटाले मामले में जांच कर रही है। इस अवैध खनन घोटाले मामले…

Read More

जॉर्जटाउन: गुयाना की तीन दिवसीय यात्रा पर शुक्रवार को पहुंचे भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर राजधानी जॉर्जटाउन में सूरीनाम के विदेश मंत्री अल्बर्ट रामदीन से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच विकास साझेदारी, सांस्कृतिक सहयोग, सुरक्षा और जलवायु मुद्दों पर चर्चा की। विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने ट्वीट में कहा कि गुयाना में सुबह की शुरुआत सूरीनाम के वित्त मंत्री अल्बर्ट रामदीन से मुलाकात के साथ हुई। मैंने इस साल जनवरी में प्रवासी भारतीय दिवस के दौरान राष्ट्रपति सी संतोखी की यात्रा को याद किया, जिन्होंने हमारे सदियों पुराने संबंधों को और प्रगाढ़ किया है।’ उन्होंने कहा कि दोनों देशों…

Read More

बेगूसराय। मुस्लिम धर्मावलंबियों के पावन त्योहार ईद शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर बेगूसराय के तीन सौ से अधिक मस्जिद के अलावा दर्जनों सामूहिक जगहों पर नमाज अदा किया गया। जिला मुख्यालय के गांधी स्टेडियम में सामूहिक रूप से ईद-उल-फितर की नमाज अदा कर मुस्लिम समाज के लोगों ने अमन, चैन और देश में खुशहाली की दुआएं मांगी। वहीं, एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद के त्योहार पर लोगों ने भाईचारे के साथ रहने का पैगाम दिया। बच्चे, बुजुर्ग, नौजवान सहित सभी लोगों ने अमन और शांति के साथ ईद…

Read More

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (शनिवार) यहां सिग्नेचर बिल्डिंग में राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के चौबीसवें राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने पिछले छह वर्ष में उप्र लोक सेवा आयोग में हुए सुधारों की चर्चा की और विपक्ष पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि देश की आजादी में उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। देश की सबसे ज्यादा आबादी वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में नई आशा जगाई। बाबा विश्वनाथ का पावन धाम वाराणसी है। देश-प्रदेश ने बदलाव देखा है। इस दौरान विपक्ष भी मुख्यमंत्री के…

Read More

बालाघाट। मध्य प्रदेश का बालाघाट जिला दशकों से नक्सली समस्या से जूझ रहा है। बालाघाट पुलिस को पिछले साल छह कुख्यात नक्सलियों को मार गिराने में सफलता मिली थी। ताजा सफलता आज (शनिवार) तड़के करीब तीन बजे मिली। इस बार बालाघाट पुलिस ने दलम में एरिया कमांडर और गार्ड रहीं दो कुख्यात महिला नक्सलियों को मार गिराया है। दोनों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था। मौके पर मौजूद बालाघाट के पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक समीर सौरभ के मुताबिक यह मुठभेड़ गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के…

Read More

नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शुक्रवार को संकेत दिया कि वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने आखिरी सत्र में खेल रहे हैं, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद उन्होंने कहा, “यह मेरे करियर का आखिरी चरण है।” धोनी की टीम ने शुक्रवार की रात एमए चिदंबरम स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया, न्यूजीलैंड के क्रिकेटर डेवोन कॉनवे ने इस आईपीएल सीज़न में अपना तीसरा अर्धशतक बनाया और रवींद्र जडेजा ने तीन महत्वपूर्ण विकेट लिए। 135 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए, सीएसके ने आठ गेंद शेष रहते…

Read More

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर 24 अप्रैल को रीवा आ रहे हैं। वो रीवा के एसएएफ ग्राउंड पर आयोजित गृह प्रवेशम् कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के चार लाख 11 हजार हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराएंगे। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी संदीप कपूर ने दी। जनसंपर्क अधिकारी कपूर ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी जल जीवन मिशन के 7573 करोड़ 64 लाख रुपये के कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। इसमें रीवा बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना, टमस समूह जल प्रदाय योजना, सतना बाणसागर-2 समूह जल प्रदाय योजना, सीधी बाणसागर समूह जल प्रदाय योजना और…

Read More