इस्लामाबाद। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के स्वात जिले में आंतकवादरोधी विभाग के थाने में हुए दो विस्फोटों में 23 सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। घटना में 45 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। पुलिस के मुताबिक स्वात जिले के कबाल स्थित आतंकवादरोधी विभाग के पुलिस थाने में आत्मघाती आतंकी हमला हुआ। थाने के अंदर दो धमाके हुए, जिस कारण थाने की छत उड़ गई और इमारत का एक हिस्सा तो गिर कर समतल सा हो गया। इसी परिसर में कबाल सिटी पुलिस स्टेशन और एक रिजर्व पुलिस बल का मुख्यालय भी है। घटना में 23 सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई।…
Author: A Singh
बोकारो : बोकारो नगर के सेक्टर-4 स्थित केंद्रीय विद्यालय-1 बोकारो के प्रांगण में संभाग स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण प्रदर्शनी तथा 50 वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी 2023 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विद्यालय संगठन, रांची संभाग के उपायुक्त डीपी पटेल थे। इस प्रदर्शनी में केंद्रीय विद्यालय संगठन रांची संभाग के 42 में से कुल 37 विद्यालयों के 183 छात्रों ने हिस्सा लिया और अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का परिचय दिया। बच्चों ने अपनी मौलिक प्रतिभा का उपयोग करते हुए सूचना और संचार प्रौद्योगिकी, पर्यावरण अनुकूल सामग्री, स्वास्थ्य और स्वच्छता, परिवहन और नवाचार, पर्यावरण संबंधी चिंताएं, वर्तमान नवाचार के साथ ऐतिहासिक…
नई दिल्ली। भारत में साल 2015-2022 के दौरान मलेरिया के मामलों में 85.1 प्रतिशत की गिरावट और मौतों में 83.36 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है।केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को मलेरिया उन्मूलन पर एशिया पैसिफिक लीडर्स कॉन्क्लेव को आभासी रूप से संबोधित करते हुए यह बात कही। मलेरिया द्वारा उत्पन्न महत्वपूर्ण चुनौती को संबोधित करते हुए, डॉ. मांडविया ने कहा कि “पुनर्जीवित राजनीतिक प्रतिबद्धता और मजबूत तकनीकी नेतृत्व दुनिया से मलेरिया के उन्मूलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा”। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (एबी-पीएमजेएवाई), आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र, और…
बेगूसराय। गोवा के केरी बीच पर घूमने गये बेगूसराय के चार लोगों की मौत समुद्र में डूबने से हो गयी। मृतकों में बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित पिढ़ौली वाजितपुर निवासी एक ही परिवार के चार लोगों में तबस्सुम खातुन, शकीना खातुन, मो. अली एवं मो. वकील शामिल है। मौत की सूचना मिलते ही परिजन में कोहराम मच गया। परिजन ने सोमवार को बातचीत में बताया कि गोवा बीच पर पानी के किनारे पत्थरों पर सेल्फी लेने के दौरान दो लड़कियां पानी की तेज धारा में बह गई। लड़कियों को बचाने के लिए परिवार के दो अन्य सदस्य गहरे पानी…
दुमका। बस में सीट को लेकर हुए विवाद में बस कंडक्टर द्वारा आदिवासी युवक को पिटाई के विरोध में आदिवासी समाज के लोगों ने बस स्टैंड के मुख्य गेट पर घंटो जाम रखा। घटना से आक्रोशित आदिवासी युवकों ने एक खास समुदाय के आरोपी कंडक्टर को सामने लाने की मांग करते हुए पुरा बस स्टैंड की दुकाने बंद कराते हुए पुरी तरह जाम कर दिया। युवकों ने आरोपी को सामने पेश करने की मांग करते हुए बस स्टैंड से वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया। सूचना पर डीएसपी मुख्यालय विजय कुमार और सीओ यमुना रविदास पहुंच आरोपी के…
दुमका। बाल कल्याण समिति ने मानिसक रूप से अस्वस्थ 15 वर्षीय किशोरी को उसकी मां को सौंप दिया है। साथ ही उसकी मां को सख्त हिदायत दी है कि वह ओझा-गुनी के चक्कर में न पड़े बल्कि दुमका स्थित मानसिक चिकित्सा केन्द्र में जाकर बालिका का ईलाज करवाये और 15 दिनों बाद समिति के समक्ष हाजिर होकर इस बारे में रिपोर्ट दे। दरअसल रविवार को जामा थाना की एएसआई अनिता हेम्ब्रम ने मानसिक रूप से असामान्य 15 वर्षीय किशोरी को समिति के सदस्य डा राज कुमार उपाध्याय के समक्ष प्रस्तुत किया था। यह बालिका जामा थाना क्षेत्र के बेदिया पंचायत…
लोहरदगा: जिले के सदर थाना क्षेत्र के रेलवे स्टेशन के समीप रेल लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई वही एक महिला गंभीर रूप से घायल है जिसे बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला अपनी बच्ची को लेकर चलती ट्रेन के सामने आत्महत्या के नियत से कूद पड़ी घटना की जानकारी होने के पश्चात रेलवे पुलिस के जवानों ने महिला और बच्चे को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां जांच उपरांत चिकित्सक विवेक मधुर ने बताया कि बच्ची…
कोडरमा। प्रखंड के लोचनपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में असामाजिक तत्वों के द्वारा मोटर पंप एवं टंकी को क्षतिग्रस्त करने को लेकर तथा विद्यालय की चारदीवारी को निर्मित कराने को लेकर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार रजक ने उपायुक्त को आवेदन देकर कार्यवाई करने की मांग किया हैं। उन्होंने आवेदन में कहा है कि विद्यालय के अर्ध निर्मित चाहरदीवारी रहने के कारण असामाजिक तत्वों के वर्चस्व एवं दबंगई के कारण विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। विद्यालय के इर्द-गिर्द जुआ खेलने वाले, शराब पीने वाले तत्वों का बोलबाला रहने के कारण…
हजारीबाग। जिले के इचाक प्रखंड के भूसाई पार टांड़ गांव में एक निर्माणाधीन कूप के धंसने से अंदर काम कर रहे एक मजदूर के मलबे में दबकर मौत हो गई। बताया गया कि सोमवार को इचाक प्रखंड के भूसाई पार टांड़ गांव में एक निर्माणाधीन कूप के अंदर कार्य हो रहा था। तभी अचानक कूप धंस गया। कूप में काम कर रहा एक मजदूर मलबे में दबा गया। घटना के पांच घंटे बाद मजदूर का शव निकाला गया। मृतक की पहचान चंदन कुमार मेहता उर्फ चांदो (30) के रूप में हुई है। मलबे से शव निकलते ही वहां कोहराम मच…
रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के खास सहयोगी (निजी सचिव) उदय शंकर के ठिकाने से कई जमीनों के कागजात बरामद किए हैं। सोमवार को ईडी ने मुख्यमंत्री के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के खास सहयोगी (निजी सचिव) उदय शंकर के रांची में डोरंडा बाजार के पीछे बांग्ला स्कूल के समीप स्थित आवास पर छापा मारा। ईडी के अधिकारियों ने पूरे आवास खंगाल कर चप्पे चप्पे पर छानबीन की। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार छापेमारी के दौरान ईडी को जमीन संबंधी कई कागजात उदय शंकर के यहां से मिले हैं।…