WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें
Join Now
रांची। पुलिस ने रेलवे ट्रैक पर एक महिला का शव बरामद किया है। यह घटना रांची के नयासराय टुण्ढुल के पास की है। यहां मंगलवार की सुबह डोरिया टोली रेलवे लाइन से एक महिला का शव बरामद किया गया है। महिला का शव क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया है।
स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो पायी है। आशंका जतायी जा रही है कि महिला की मौत ट्रेन से गिरकर या फिर ट्रेन की चपेट में आकर हुई है। पुलिस महिला की पहचान कराने में जुटी है।